Recent Movies
Showing posts with label cinema. Show all posts
Showing posts with label cinema. Show all posts

सलमान खान का जैकलीन संग इंटीमेट सीन करने से इनकार


मुंबई : सलमान खान के बारे में खबर है कि उन्होंने फिल्म `किक` में अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज के साथ अंतरंग दृश्य करने से इनकार कर दिया है। लेकिन जैकलिन का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी दृश्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जैकलिन ने गुरुवार को डा. दिनयार की पुस्तक `ब्युटी अनलीश्ड` के अनावरण के दौरान कहा कि मुझे नहीं पता कि सलमान के इंकार की खबर कहां से आई। यह फिल्म की पटकथा में नहीं था। मुझे नहीं पता कि यह किसने देखा। 

खबर है कि सलमान ने इसके निर्देशक साजिद नाडियाडवाला से इस दृश्य को हटाने या फिर इस पर दोबारा काम किए जाने की मांग की है। सलमान और जैकलिन पहली बार फिल्म `किक` से साथ नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी हैं।

बोल्ड सीन्स के लिए रामू ने मांगी माही गिल से माफी

फिल्मकार रामगोपाल वर्मा ने फिल्म 'नॉट ए लव स्टोरी' में लीड ऐक्ट्रेस माही गिल को लेकर बहुत ही बोल्ड सीन्स फिल्माए हैं। लेकिन अब उन्हें माही गिल के इन बोल्ड दृश्यों का बार-बार रीटेक करने पर अफसोस हो रहा है। उन्होंने माही से इन बोल्ड सीन्स को बार-बार फिल्माने को लेकर माफी मांगी है।

दरअसल, रामू को फिल्म के लिए कुछ अंतरंग सीन्स की जरूरत थी। सही लाइट व्यवस्था और सही कैमरा कंपोजिशन के लिए माही को कई बार ये सीन देने पड़े। रामू ने अब कहा है कि मैं जानता हूं कि पूरी फिल्म यूनिट के सामने इस तरह के सीन बार-बार देना आसान नहीं था। मैं एक लिखित संदेश भेजकर माही से माफी मांग रहा हूं।