Recent Movies
Showing posts with label mahi gill. Show all posts
Showing posts with label mahi gill. Show all posts

राजनीतिक फिल्म ‘बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम’ का ट्रेलर लॉन्च - Tailer of film Buddha in a traffic jam Released

बॉलीवुड राजनीतिक फिल्म ‘बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम’ निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की आत्मकथा पर आधारित है। भ्रष्टाचार और नक्सलवाद के मुद्दों सम्बंधित फिल्म ‘बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम’ सबसे अधिक विवादास्पद फिल्म हो सकती है लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी कट के ही पास कर दिया है।

बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म के लांच इवेंट में अग्निहोत्री ने बताया की सेंसर बोर्ड के सदस्य ने फिल्म देखने के बाद कहा की इसमें 150 से ज्यादा ही कट हो सकते थे लेकिन कट होने के बाद इस फिल्म का कोई बजूद नहीं होगा जो सन्देश इस फिल्म से मिलने वाला है लोगो को कट के बाद नहीं मिल पाएगा इसलिए इसे हम ऐसे ही पास कर रहे है , लोगों के लिए यह फिल्म देखना बेहद जरूरी है।


सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने बाद में अग्निहोत्री को बताया कि कई नियम हैं जिनके अनुसार आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग नहीं दिखाया जा सकता। अग्निहोत्री इन आपत्तिजनक दृश्यों को काटने के लिए भी तैयार थे, लेकिन  फिर बाद में बोर्ड मेंबर के आपत्ति के जताने पर बिना कट के ही पास कर दिया गया। इस फिल्म के मुख्य कलाकार माही गिल और पल्लवी जोशी है । विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी।



Keywords :  Tailer ,Buddha in a traffic jam , Release, mahi gill, pallavi Joshi, vivek agnihotri, Bollywood, Bollywood News

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'गुलाब गैंग' में माधुरी संग शबाना, रवीना और माही


mahi gill

shabana aajmi-
madhuri dixit
फिल्म 'गुलाब गैंग' में माधुरी दीक्षित के साथ शबाना आजमी, रवीना टंडन और माही गिल भी नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर सौमिक सेन हैं। माधुरी इस फिल्म में समाज से अन्याय को दूर करने के लिए महिलाओं के गैंग की सरगना का रोल कर रही हैं। यह फिल्म संपत पाल देवी के 'गुलाबी गैंग' पर आधारित है। इसके निर्माता रा.वन को निर्देशित कर चुके अनुभव सिन्हा हैं। अनुभव सिन्हा ने फिल्म को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। प्री प्रोड्क्‍शन की तैयारी शुरू हो चुकी है। माधुरी दीक्षित नेने हाल ही में अपने डॉक्टर पति के साथ अमेरिका से मुंबई शिफ्ट कर चुकी हैं। मुंबई आने के बाद माधुरी ने पहली फिल्म 'डेढ़ इश्किया' साइन की थी जो 'इश्किया' का सिक्वल है। 'गुलाब गैंग' इस साल माधुरी की दूसरी फिल्म होगी। इसके अलावा माधुरी एक डांस शो 'झलक दिखला जा' में जज की भूमिका निभाने जा रहीं हैं।

बोल्ड सीन्स के लिए रामू ने मांगी माही गिल से माफी

फिल्मकार रामगोपाल वर्मा ने फिल्म 'नॉट ए लव स्टोरी' में लीड ऐक्ट्रेस माही गिल को लेकर बहुत ही बोल्ड सीन्स फिल्माए हैं। लेकिन अब उन्हें माही गिल के इन बोल्ड दृश्यों का बार-बार रीटेक करने पर अफसोस हो रहा है। उन्होंने माही से इन बोल्ड सीन्स को बार-बार फिल्माने को लेकर माफी मांगी है।

दरअसल, रामू को फिल्म के लिए कुछ अंतरंग सीन्स की जरूरत थी। सही लाइट व्यवस्था और सही कैमरा कंपोजिशन के लिए माही को कई बार ये सीन देने पड़े। रामू ने अब कहा है कि मैं जानता हूं कि पूरी फिल्म यूनिट के सामने इस तरह के सीन बार-बार देना आसान नहीं था। मैं एक लिखित संदेश भेजकर माही से माफी मांग रहा हूं।