प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही फिल्म सत्याग्रह का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी और करीना कपूर मुख्य किरदार में है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल भोपाल में चल रही है। प्रकाश झा ने इस फिल्म के जरिए सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई है।
जानकारी के मुताबिक सत्याग्रह में अमिताभ का किरदार अन्ना हजारे से और अजय देवगन का किरदार अरविन्द केजरीवाल से प्रेरित माना जा रहा है। जबकि करीना कपूर ने इस फिल्म में एक इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार की भूमिका निभाई है और मनोज वाजपेयी एक राजनेता के रुप में नजर आएंगे।
यह फिल्म 23 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
