Recent Movies
Showing posts with label saif. Show all posts
Showing posts with label saif. Show all posts

करीना ने ऐसे मनाई शादी की सालगिरह




बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह फिल्म ‘की एंड का’ के सेट पर मनाई। दिलचस्प बात ये है कि इस मौके पर उनके पति सैफ अली खान उनके साथ नहीं थे। 'की एंड का' के क्रू ने करीना को सालगिरह पर सरप्राइज पार्टी दी। उन्होंने सेट पर ही केक काटा। केक कटिंग की एक खास फोटो करीना के एक फैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। बता दें कि करीना और सैफ ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी।



हम साधारण कपल नहीं, जो तुरंत बच्चा पैदा कर लें













करीना कपूर फिलहाल मां नहीं बनना चाहती हैं। वह शादीशुदा लाइफ के पलों एंजॉय कर रही हैं। करीना कहती हैं कि हम लोग कोई साधारण कपल तो हैं नहीं कि शादी के बाद तुरंत बच्चा पैदा कर लें। 

बता दें कि सैफ और करीना की शादी के बाद अब घर में नए मेहमान के आने की राह ताकी जा रही है। शिल्पा, ऐश्वर्या और कई बड़ी हिरोइनों ने शादी के बाद ज्यादा समय न लेते हुए फैमिली बढ़ा ली थी। करीना कपूर से भी उनके चाहने वाले ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन करीना फिलहाल ऐसा नहीं चाहती हैं। 

करीना का कहना है, 'हम भी और कपल की तरह ही छोटे-छोटे पल साथ बिता कर खुश रहते हैं। करीना ने कहा कि पहले सब यह जानना चाहते थे कि हम शादी कब कर रहे हैं और अब यह जानना चाहते हैं कि हम बच्चे कब प्लान करेंगे। मैं अभी सिर्फ 32 साल की हूं और सैफ के पहले से ही 2 बच्चे हैं। हम मॉडर्न हैं। हम उन टिपिकल इंडियन कपल्स जैसे नहीं हैं जो शादी के तुरंत बाद बच्चे पैदा करने लग जाते हैं।' 

चलिए करीना, यही सही। वैसे भी यह आपकी जिंदगी है! लेकिन क्योंकि आप पब्लिक फिगर हैं, तो फैंस को तो यह इंतजार रहेगा ही! 

16 अक्टूबर को सैफ बनेंगे करीना के शोहर

आखिरकार सैफ अली खान व करीना कपूर के निकाह की तारीख निकल ही गई। सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने इस बात की पुष्टि की। शर्मिला ने बताया कि सैफ-करीना 16 अक्टूबर को विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे। पटौदी के करीबी सूत्रों की मानें तो दोनों का निकाह पटौदी पैलेस में ही पढ़ा जाएगा जिसमें करीबी दोस्तों व रिश्तेदारों को ही बुलाया जाएगा। बाद में सामूहिक तौर पर रिसेप्शन पार्टी की जाएगी। आपको बता दें इससे पहले भी कई बार सैफ-करीना की शादी की अफवाहें आई थी लेकिन उस समय दोनों यही कहते थे कि जब होगी तो पता चल जाएगा। लेकिन अब दोनों की इस बात को कबूल कहे हैं कि 16 अक्टूबर को शादी की कसमें लेंगे। वैसे हम तो बस आप दोनों को दिल से शादी की शुभकामनाएं देना चाहेंगे।