Recent Movies
Showing posts with label kareena-kapoor and saif ali khan. Show all posts
Showing posts with label kareena-kapoor and saif ali khan. Show all posts

हम साधारण कपल नहीं, जो तुरंत बच्चा पैदा कर लें













करीना कपूर फिलहाल मां नहीं बनना चाहती हैं। वह शादीशुदा लाइफ के पलों एंजॉय कर रही हैं। करीना कहती हैं कि हम लोग कोई साधारण कपल तो हैं नहीं कि शादी के बाद तुरंत बच्चा पैदा कर लें। 

बता दें कि सैफ और करीना की शादी के बाद अब घर में नए मेहमान के आने की राह ताकी जा रही है। शिल्पा, ऐश्वर्या और कई बड़ी हिरोइनों ने शादी के बाद ज्यादा समय न लेते हुए फैमिली बढ़ा ली थी। करीना कपूर से भी उनके चाहने वाले ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन करीना फिलहाल ऐसा नहीं चाहती हैं। 

करीना का कहना है, 'हम भी और कपल की तरह ही छोटे-छोटे पल साथ बिता कर खुश रहते हैं। करीना ने कहा कि पहले सब यह जानना चाहते थे कि हम शादी कब कर रहे हैं और अब यह जानना चाहते हैं कि हम बच्चे कब प्लान करेंगे। मैं अभी सिर्फ 32 साल की हूं और सैफ के पहले से ही 2 बच्चे हैं। हम मॉडर्न हैं। हम उन टिपिकल इंडियन कपल्स जैसे नहीं हैं जो शादी के तुरंत बाद बच्चे पैदा करने लग जाते हैं।' 

चलिए करीना, यही सही। वैसे भी यह आपकी जिंदगी है! लेकिन क्योंकि आप पब्लिक फिगर हैं, तो फैंस को तो यह इंतजार रहेगा ही! 

सैफ-करीना की शादी टिक नहीं पाएगी?


लीजिए साहब, सैफ अली खान और करीना कपूर की अभी तक शादी भी नहीं हुई है और उनके टूटने की भविष्यवाणी भी कर दी गई है। यह काम किया है महाराष्ट्र में रहने वाले एक ज्योतिष ने। उनकी भविष्यवाणी है कि सैफ-करीना की शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगी। 

ज्योतिष महोदय की भविष्वाणी ने सैफ-करीना को नाराज कर दिया है, खासतौर पर बेबो तो गुस्से से उबल पड़ी है। उन्होंने ज्योतिष को लीगल नोटिस पहुंचाकर जवाब मांगा है कि क्यों उन्होंने उनके निजी जीवन को लेकर इस तरह की बात की। 

kareena-kapoor and saif ali khan
सैफीना ने अपनी शादी को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। एक तरफ सैफ की मम्मी कार्ड बांट रही है और ये कार्ड मीडिया के हाथ तक लग गए हैं, लेकिन सैफीना अभी भी कह रहे हैं कि कुछ तय नहीं है। जब बात फाइनल हो जाएगी तब वे सबको बताएंगे।

सैफ बताएंगे विवाह की तारीख : करीना


मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर ने कहा है कि उनके मित्र व अभिनेता सैफ अली खान ही उनके विवाह की तारीख की घोषणा करेंगे और इसके साथ ही इस सम्बंध में लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग जाएगा।

kareena-kapoor
बीते कुछ समय से सैफ-करीना के विवाह की तारीख को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। सैफ की मां व प्रख्यात अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने भी 16 अक्टूबर को उनका विवाह होने की घोषणा की है। लेकिन अब तक किसी ने इस तारीख की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में आई खबरों में कहा जा रहा था कि करीना अक्टूबर में विवाह करने को लेकर उत्साहित नहीं हैं और वह फिल्हाल अपनी फिल्म परियोजनाओं पर ध्यान देना चाहती हैं।

जब करीना की नई फिल्म हीरोइन का ट्रेलर जारी होने के अवसर पर उनसे उनकी विवाह योजनाओं के विषय में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, इंतजार कीजिए, सैफ इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। वर्तमान में करीना मधुर भंडारकर की हीरोइन में व्यस्त हैं। यह उनके लिए एक खास फिल्म है। वह कहती हैं कि यह फिल्म एक अभिनेत्री के रूप में उनकी यात्रा की एक महत्वपूर्ण फिल्म है।

उन्होंने कहा, मेरा हमेशा से हीरोइन बनने का सपना था। मेरी यात्रा अद्भुत रही है लेकिन मधुर भंडारकर की हीरोइन के बिना यह अधूरी ही रहती। हीरोइन 21 सितंबर को प्रदर्शित होगी। अर्जुन रामपाल ने भी इसमें अभिनय किया है।

Market registration .com