![]() |
| ajay kajal |
मुंबई। बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता अजय देवगन और उनकी अभिनेत्री पत्नी काजोल ने कन्या भू्रण हत्या पर महाराष्ट्र सरकार की मुहिम से खुद को जोड़ा है और वे इस मुद्दे पर फिल्म भी बना रहे हैं।
सामाजिक जागरुकता पैदा करने के मकसद से बनाई जा रही इस फिल्म के लिए तैयार की गई पटकथा को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की मंजूरी मिल गई है।
स्वास्थ्य मंत्री सुरेश शेट्टी ने कहा कि विभाग ने पटकथा को सराहा है और सरकार की कोशिश होगी कि यह फिल्म ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में दिखाई जाए। शेट्टी ने कहा, हमच्बच्चों के लिंग का पता लगाने पर रोक लगाने से जुड़े कानूनों को सख्ती से अमल में ला रहे हैं। इसके लिए सामाजिक जागरुकता अभियान भी जरूरी है।
मंत्री ने कहा कि देवगन यह फिल्म नि:शुल्क ही बना रहे हैं और इस सामाजिक जागरुकता अभियान में अजय और काजोल सरकार की पूरी मदद कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की संभावना है।

0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.