Recent Movies
Showing posts with label new movie. Show all posts
Showing posts with label new movie. Show all posts

अजय देवगन की ‘शिवाय' की शूटिंग मसूरी में होगी शुरु



मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘शिवाय' की शूटिंग सात नवंबर से मसूरी में शुरु होगी. ‘शिवाय' में 46 वर्षीय अजय न केवल अभिनय कर रहे हैं बल्कि वर्ष 2008 में आई ‘यू मी और हम' के बाद यह उनके निर्देशन में बनने वाली दूसरी फिल्म होगी. फिल्म के जरिये दिलीप कुमार की रिश्तेदार सायेशा सहगल भी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं. मसूरी के छावनी शहर लैंडौर से ‘शिवाय' की शूटिंग शुरु होगी. फिर यूनिट हैदराबाद जाएगी और फिर बुल्गारिया में फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शूट किया जाएगा. यह फिल्म अगले साल 28 अक्तूबर को रिलीज होगी जब करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल' भी रिलीज होगी. ‘शिवाय' को पहला पोस्‍टर रिलीज कर दिया गया था जिसने खासा सुर्खियां बटोरी थी.