Recent Movies
Showing posts with label john. Show all posts
Showing posts with label john. Show all posts

फिल्म फ़ोर्स-2 के लिए बहुत उत्साहित है जॉन अब्राहम - John Abraham is very excited for film Force 2


अभिनेता जॉन अब्राहम  फिल्म फ़ोर्स-2 के लिए बहुत उत्साहित है। जॉन के उत्साह का कारण है फिल्म 'मैड मैक्स फ्यूरी रोड' की स्टंट डिज़ाइनर टीम।

फिल्म 'मैड मैक्स फ्यूरी रोड' को इस साल ऑस्कर अवार्ड्स में प्रोडक्शन डिजाइन से एंकर साउंड एडिटिंग सेट्स जैसी छह अलग-अलग कैटेगरीज में अवार्ड मिला है। अकादमी अवार्ड्स में छह ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'मैड मैक्स फ्यूरी रोड' की स्टंट डिजाइन टीम जॉन अब्राहम की नई फिल्म 'फोर्स-2' के एक्शन स्टंट डिजाइन कर सकती है। जॉन अब्राहम की अगली फिल्म 'फोर्स-2' के लिए लोकेशन ढूंढने का काम 'मैड मैक्स फ्यूरी रोड' की टीम कर रही है।

'फोर्स-2' के आखिरी भाग की शूटिंग के लिए चीन सबसे पसंदीदा लोकेशन के रूप में उभर कर सामने आया है। 'फोर्स-2' की शूटिंग फिलहाल बुडापेस्ट में की जा रही है। फिल्म के निर्देशक फिल्म में पहले कभी ना देखे गए एक्शन सीन डालना चाहते हैं।

'फोर्स-2' के दीवानों के लिए जबरदस्त स्टंट की तैयारी के लिए फिल्म के स्टंट डायरेक्टर फ्रान्ज़ स्पिल्हौस ने ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली मैड मैक्स की टीम को जल्द से जल्द फिल्म के लिए काम शुरू करने को कहा है। 'फोर्स-2' के निर्माता विपुल शाह हैं और फिल्म की शूटिंग अप्रैल में खत्म हो जाएगी।

Collection of Bollywood Movies.


Keywords :जॉन अब्राहम,मैड मैक्स फ्यूरी रोड,मुंबई, फोर्स 2, Mad Max Fury Road, Force 2, Mumbai, Bollywood, Bollywood news, John, John Abraham

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

वीडियो देख अंदाजा लगाइए बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाएंगे 'देसी ब्वॉयज'


25 नवंबर को अक्षय कुमार,जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म देसी ब्वॉयज रिलीज़ होने जा रही है| फिल्म की कहानी दो युवकों की है। वर्ष 2009 में चारों और आर्थिक मंदी छाई हुई है। ज्यादातर लोग परेशान हैं। निक माथुर और जेरी पटेल के माथे पर चिंता की एक भी लकीर नहीं है। लंदन में वे आरामदायक जिंदगी के मजे लूट रहे हैं। अपने बैंकिंग जॉब से निक खुश है। बोनस से उसकी जेब भरी हुई है। खूबसूरत मंगेतर राधिका उसकी बगल में है। और क्या चाहिए? जेरी अपने खास दोस्त निक के भरोसे है। कमाने-खाने की कोई चिंता नहीं है। लेकिन जिंदगी हमेशा एक-सी कहां रहती है। दोनों के चेहरे से मुस्कराहट गायब हो जाती है क्योंकि निक की कंपनी उसे निकाल बाहर करती है। निक और जेरी आर्थिक मुसीबत से घिर जाते हैं। इस स्थिति से बाहर आने के लिए वे सारी हदें तोड़ देते हैं। कठिन समय में उनकी हर जगह परीक्षा होती है, यहां तक की दोस्ती की भी। देसी बॉयज़ कैसे इसका सामना करते हैं, यह फिल्म में कॉमेडी के साथ दिखाया गया है।

अब सुधरेंगे सलमान-जॉन के बीच रिश्ते!


सलमान खान और जॉन अब्राहम का रिश्ता बॉलीवुड में अच्छ नहीं रहा। शायद यही कारण है कि बिपाशा ने कभी भी सलमान के साथ काम नहीं किया और कैटरीना कैफ ने जॉन के साथ न्यूयॉर्क फिल्म में काम करने के लिए सलमान की परमिशन ली थी। लगता है कि अब उनके इस रिश्ते में थोड़ा सुधार आने वाला है।

दोनों हाल ही में बिग बॉस के शो पर अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे जिससे यह लग रहा है कि इन दोनों के संबंध अब जल्द ही सुधरने वाले हैं। जहां ये अपनी आने वाली फिल्म देसी ब्वॉयज को प्रमोट करने पहुंचे थे। जब देसी ब्वॉयज की यह जोड़ी बिग बॉस में जाने वाली थी, तब तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं कि क्या जॉन और सलमान एक-दूसरे को फेस कर पाएंगे।

ऐसा कुछ नहीं हुआ लगता है कि बॉलीवुड के ये कलाकार दुश्मनी भुलाना चाहते हैं, तभी तो दोनों एक साथ एक ही सीट पर बैठे नजर आए। आपको याद होगा कि शाहरुख खान ने अपनी फिल्म रा.वन का एड हर एक प्लेटफॉर्म पर किया लेकिन वो कलर्स के इस शो बिग बॉस पर नहीं आए। खैर, इस बात का श्रेय दोनों को ही जाता है दोनों ने दोस्ती के लिए अच्छी पहल की। जॉन अक्षय कुमार के साथ बिग बॉस के शो में पहुंचे। अब इनका रिश्ता भी कुछ हद तक दोस्ती में बदल चुका है।

मूवी रिव्यूः एक्शन जबर्दस्त मगर एक्टिंग कमजोर है फोर्स में

निर्देशक निशिकांत कामत की फोर्स में जॉन अब्राहम अपने स्टील जैसे ऐब्स दिखाते हुए एक निडर सिपाही का किरदार अदा करते हैं जो ड्रग माफिया को जड़ से मिटा देना चाहता है। एक एक्शन मूवी के तौर पर तमिल फिल्म काखा काखा की रीमेक फोर्स कुछ अच्छे एक्शन सीन देती है। फिल्म में कुछ बखूबी संपादित किए गए हैंड टू हैंड फाइट सीक्वेंस हैं, पीछा करने वाले जबरदस्त चेज सीक्वेंस हैं और थोड़ा सा ज़्यादा ही खून-खराबा है। फिर भी इसके बनावटी किरदारों और इसके मुख्य किरदार के कमजोर अभिनय की वजह से आप इसके हीरो से इमोशनली खुद को जोड़ नहीं पाते और ना ही उसके दर्द को महसूस कर पाते हैं।

एक थ्रिलर से टिपिकल बदले की कहानी की ओर बढ़ते हुए जॉन अब्राहम का किरदार एसीपी यशवर्धन और उनकी नारकोटिक्स यूनिट एक प्लान्ड ऑपरेशन के तहत एक बहुत बड़े ड्रग माफिया को पकड़ लेती है पर खून के प्यासे उसके भाई का पता लगाने में नाकाम होती है।

बदले की भावना दिल में लिए उसका भाई जिसका किरदार निभाया है इम्प्रेसिव विदयुत जामवाल ने, खून खराबे और हत्या करने पर उतर आता है, जिसके निशाने पर ना सिर्फ वो पुलिस वाले हैं जिन्होंने उसके भाई को मारा था बल्कि उनकी पत्नियों को भी वो अपना निशाना बनाता है।

बाल-बाल बच गए जॉन नहीं तो चली जाती जान


एक्टर जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'फोर्स' एक्शन से भरपूर फिल्म है।

विपुल शाह निर्मित यह फिल्म जॉन की अंतिम फिल्म साबित हो सकती थी। फिल्म में जॉन (जो एक कॉप के कैरेक्टर में हैं) ने कई खतरनाक स्टंट सीन किए हैं लेकिन एक स्टंट में उनकी जान जाते-जाते बची। भगवान का शुक्र था कि वे बाल-बाल बच गए।

फिल्म के एक सीन में जॉन एक चलती कार के सामने खड़े रहते हैं और उसपर सामने से गोली चलाते हैं। यह सीन उस समय आसान लग रहा था जब इसे जॉन और एक्शन टीम को बताया गया। लेकिन जब इसे फिल्माया जा रहा था तो यह उतनी आसान नहीं रही।

क्रू में शामिल एक मेम्बर ने बताया, "जब शूटिंग शुरू हुई जॉन कार के सामने खड़े हो गए और कार की विंडशील्ड पर गोली चला दी। वे तब हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि कार उनके बिलकुल पास आ गई है और साथ ही कांच के टुकड़े उड़ कर उनके चेहरे के पास से गुजरे।

यह सबकुछ इतनी जल्दी घटा कि जॉन के पास वहां से भागने का भी समय नहीं था। खुद को बचाने के लिए जॉन ने चेहरे को हाथों से ढंक लिया जिससे उनकी कोहनियां शीशे की तेज धार से घायल हो गईं। उनकी कोहनियों से खून लगातार बह रहा था। जॉन को सेट पर ही तत्काल फर्स्ट एड दिया गया जिसके बाद स्थिति अंडर कंट्रोल हो पाई। शूटिंग भी जल्दी ही दोबारा शुरू कर दी गई।

जॉन ने गेंद की तरह उठा लिया 150 किलो वजनी बाइक


बॉलीवुड हंक जॉन अब्राहम के एक कारनामे ने फिल्म 'फोर्स' के कास्ट एंड क्रू मेंबर को हैरान कर दिया। जॉन ने 150 किलोग्राम वजनी बाइक को एक झटके में ही उठा लिया।

जब फिल्म के डायरेक्टर निशिकांत कामत ने जॉन को इस सीन के बारे में बताया तो उन्होंने इस सीन को बिना किसी सहायता के खुद ही करने का मन बना लिया।

फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह ने बताया, "जिस दिन जॉन ने इस सीन को शूट किया उस दिन सेट पर मैं नहीं था। जब निशिकांत ने मुझे बताया कि वह बिना किसी सहायता के ऐसा करने वाला है तो मैंने उसे ऐसा करने से रोकने को कहा। क्योंकि ऐसा करने से जॉन के पीठ या घुटने में चोट लगने की संभावना थी। लेकिन जॉन को विश्वास था कि वे इस सीन को कर लेंगे और इसे करने के लिए वे उतावले भी थे।"

जॉन अब्राहम ने इस स्टंट सीन को शानदार ढंग से कर लिया। फिल्म के एक्शन डायरेक्टर एलन अमीन ने बताया, "जॉन कसरती बदन वाला इंसान है इसलिए उसने इस सीन को बखूबी बिना किसी दिक्कत के पूरा कर लिया। कई बार हम ऐसे सीन करते समय केबल का उपयोग करते हैं लेकिन उसने यह बाइक वाला सीन खुद ही कर लिया।"

जॉन को बिपाशा ने दिया दर्द और मरहम लगा रही हैं दीपिका


फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम बिपाशा बसु के साथ हुए ब्रेकअप से अब भी नहीं उबर पाए हैं।आठ साल पुराने रिश्ते का इस तरह से टूट जाना जॉन के लिए एक दुखद घटना से काम साबित नहीं हो रहा है|ऐसे में आजकल दीपिका जॉन अब्राहम को ब्रेकअप से उबरने के लिए खास टिप्स दे रही हैं।



जॉन भी पूरी शिद्दत के साथ टिप्स को निजी जिंदगी में फॉलो कर रहे हैं। आजकल दोनों फिल्म 'देसी ब्वायज' की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी वक्त दे रहे हैं।दोनों शूटिंग के बाद घूमने निकल जाते हैं और कॉफ़ी वगैरह पीते हुए हंसी मजाक करते देखे जाते हैं|



गौरतलब है कि दीपिका को ब्रेकअप से उबरने का तजुर्बा है। वह भी रणबीर कपूर से ब्रेकअप के दर्द को झेल चुकी हैं इसलिए वह जॉन का दर्द काफी हद तक समझ सकती हैं और ऐसे में उनका यही अनुभव जॉन के काम आ रहा है।



चूंकि दोनों का दर्द एक जैसा है इसलिए दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए हैं।