Recent Movies
Showing posts with label Bollywood New. Show all posts
Showing posts with label Bollywood New. Show all posts

लाखों बच्चों के दर्द को बयां करती है फिल्म 'फेयर स्टार्ट' - Public advocacy campaign 'fair start' for every child

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में करीब 6.1 मि‍लियन बच्चे ऐसे हैं जो स्कूल नहीं जाते, वहीं 10 मि‍लियन बच्चे ऐसे हैं जो पढ़ाई लिखाई छोड़कर दुकान आदि पर काम में लगे हैं. 'फेयर स्टार्ट' फिल्म में उन बच्चों की भागीदारी शामिल है जो अपनी जिंदगी की कहानी को पर्दे पर लेकर आए हैं. यूनिसेफ इंडिया ने अपने सोशल मीडिया कैम्पेन 'फेयर स्टार्ट' के तहत यह शॉर्ट फिल्म पेश की है. यह फिल्म उन बच्चों पर आधारित है जिनमें कुछ करने का जस्बा है लेकिन जीने और खाने के अभाव में उनका विकास नहीं हो पा रहा है.

इस फिल्म के जरिए उन लाखों बच्चों के दर्द को बयां किया गया है जिन्हें दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता. वे बच्चे जो स्कूल नहीं जा पाते या फिर जिनका बचपन छीनकर कम उम्र में ही उनकी शादी करा दी जाती है.  इतना ही नहीं, इस वीडियो में उन बच्चों को भी दिखाया गया है जो तमाम सुख सुविधाओं के साथ जी रहे हैं. जिन्हें न सिर्फ अच्छा खाना बल्कि पढ़ाई लिखाई, खेल कूद की सारी सुविधाएं मिल रही हैं. वहीं, दूसरी ओर वे बच्चे भी हैं जो गरीब परिवार से होने के चलते इन सुविधाओं से वंचित हैं.

यूनिसेफ अपने इस कैम्पेन के जरिए यह संदेश देना चाहता है कि हर बच्चे को प्रचूर मात्रा में पोषण, एजुकेशन, सफाई, सुरक्षा और हेल्थ केयर का पूरा अधिकार है. इस कैम्पेन के जरिए उन बच्चों की जिंदगी के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है जो इन तमाम चीजों की सुविधाओं के अभाव में जी रहे हैं. इस कैम्पेन का उद्देश्य हर बच्चे को जाति, धर्म और लिंग के आधार पर समानता का अधिकार दिलाना है.

Keywords :  UNICEF India, public advocacy campaign, Fair Start, Every Child, Short film , Bollywood New, Bollywood Short film , Upcoming film




मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीटी) की नौकरी की सुशांत ने - Sushant singh rajput doning job in railyway

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनका किरदार निभाने के लिए  कड़ी मेहनत की है।  सुशांत ने स्वयं में शारीरिक और मानसिक रूप से कई बदलाव सिर्फ धोनी के किरदार को करीब से जानने के लिए किए।

सुशांत ने फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ट स्टोरी' की शूटिंग शुरू करने से पहले , रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीटी) की नौकरी के दौरान धोनी जिस रेलवे क्वार्टर में रहते थे, उसमें उनके साथ रहने वाले अन्य टिकट कलेक्टरों से मुलाकात की।

सुशांत धोनी के साथ रहने वाले टिकट कलेक्टरों के साथ कुछ सप्ताह तक रहे भी। इस दौरान उन्होंने दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी के बारे में कई जानकारियां हासिल करने के साथ ही टीटी का काम भी सीखा।

सुशांत का कहना है कि इस अनुभव से उन्हें धोनी की भूमिका अदा करने में काफी आसानी हुई। उन्होंने कहा, "धोनी की क्रिकेट करियर से पहले की जिंदगी को जानने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उनके साथियों ने इसमें मेरी पूरी सहायता की। रेलगाड़ी में साथ यात्रा कराने के साथ ही उन्होंने मुझे रेलवे क्वार्टर में रहने की भी इजाजत दी।"

Keywords : महेंद्र सिंह धोनी, बायोपिक, एमएस धोनी, सुशांत सिंह राजपूत, sushant singh rajput , railyway,  Mahendra Singh Rajput, Biopic, MS Dhoni, Sushant Singh Rajput, Bollywood, Bollywood New, Upcoming Movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अवैध शिकार मामले में बयान देने जोधपुर कोर्ट पहुंचे सलमान खान - Salman On The Way To Jodhpur


बॉलीवुड एक्टर  सलमान पर अवैध शिकार करने और हथियार  रखने के आरोप में केस दर्ज हुआ है । जिसके लिए  सलमान  जोधपुर गए है ।
 अवैध शिकार से जुड़े एक मामले में बयान दर्ज कराने के लिए सलमान खान आज जोधपुर कोर्ट पहुंचे। सलमान पर 1998 में ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार करने का केस चल रहा है। इसमें लोअर कोर्ट उन्हें दोषी ठहरा चुकी है। उस दौरान उन पर ऐसा हथियार रखने का आरोप लगा, जिसका लाइसेंस खत्म हो चुका था।
 सलमान चार्टर्ड प्लेन से मुंबई से जोधपुर आए। एयरपोर्ट से सीधे वे अपने वकील के साथ होटल चले गए। कुछ देर बाद वे कोर्ट पहुंचेंगे। जोधपुर पुलिस ने विश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान और दो लोगों के खिलाफ दो अक्टूबर 1998 को हिरण शिकार का केस दर्ज किया था। सलमान के खिलाफ शिकार और गैर-लाइसेंसी हथियार रखने के कुल तीन केस दर्ज हुए थे। उन्हें 12 अक्टूबर 1998 को अरेस्ट किया गया था। पांच दिन बाद वे बेल पर रिहा हुए थे।

Keywords :अवैध शिकार , सलमान खान ,जोधपुर कोर्ट, ‘हम साथ-साथ हैं’ , काले हिरण का शिकार , हथियार , लाइसेंस खत्म , चार्टर्ड प्लेन, जोधपुर ,  Salman ,On The Way , Jodhpur, Bollywood Actor, Bollywood New, Statement, Hum Sath Sath Hai,

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर