Recent Movies
Showing posts with label Anukla. Show all posts
Showing posts with label Anukla. Show all posts

सलमान से सोनाक्षी की दूरी का फायदा उठाने के चक्कर में हैं अनुष्का!

करीबी सूत्र बताते हैं कि अनुष्का इस समय वन टाइम एजेंडा पर काम कर रही हैं। सलमान खान इस समय उनकी प्रायोरिटी लिस्ट में सबसे ऊपर हैं और वे अपनी बात सलमान तक पहुंचाने का एक भी मौका नहीं गंवा रही हैं। आपको बता दें कि अनुष्का खुद आदित्य चोपड़ा प्रोडक्शन हाउस का ही प्रोडक्ट हैं और इस फिल्ममेकर के साथ सलमान की तीन फिल्में जल्द फ्लोर पर आने वाली हैं।

अपनी इस विश को पूरी करने के लिए अनुष्का जी-जान से जुटी हैं। वे मौका बे-मौका सलमान की तारीफ करने में भी पीछे नहीं हट रही हैं। हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ के लिए भी वे उनकी शान में कसीदे पढ़ चुकी हैं। फिलहाल दो अनाम फिल्मों के लिए अनुबंधित अनुष्का अपने सपने को पूरा करने के लिए डेट्स भी कैंसिल करने को तैयार हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के पास इस समय कुल पांच फिल्में हैं। इन फिल्मों में उनके मेंटर के बजाय अन्य नायक हैं। ‘दबंग’ के सीक्वेल में उनका किरदार बहुत सीमित सा दिखाया जाएगा। दोस्त के रूप में तो वे सलमान के परिवार से जुड़ी हैं लेकिन अब कोई फिल्मी नाता नहीं बचा है। अनुष्का इसी बात का फायदा उठाकर खान कैंप में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश में हैं।