Recent Movies
Showing posts with label Sultan. Show all posts
Showing posts with label Sultan. Show all posts

फिल्मी दुनिया में अपने दम पर पहचान बनाई है : अनुष्का - anushka sharma is self made in Bollywood



मॉडलिंग से फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली अनुष्का शर्मा को गर्व है कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। शाहरुख खान और आमिर खान जैसे कलाकारों के साथ काम करने वाली अनुष्का कहती हैं कि 'एक कलाकार के तौर पर मेरा मानना है कि मुझे यह जीवन मिला है और इसे बेहतर से बेहतर बनाना है। इस सफलता के लिए मैं आभारी हूं। मैंने अपने दम पर पहचान बनाई है और इस पर मुझे गर्व है।'

इंडस्ट्री के तीनों ख़ान के साथ काम करने के बारे में अनुष्का का कहना है 'मैंने कभी इसके लिए प्रयास नहीं किया। मेरे लिए स्क्रिप्ट और निर्देशक हमेशा अहम रहे हैं। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे इन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला है।'

इसे भी पढ़ें: सलमान खान सहित समाज भी है 'बदजुबानी' की गिरफ्त में!

अनुष्का ने कहा कि वह अपने काम का सम्मान करती हैं और इसलिए यह उनके लिए यह एक तोहफे के समान है। गौरतलब है कि अनुष्का को आगामी फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान के साथ देखा जाएगा। बॉलीवुड में किसी प्रकार के बदलाव के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का ने कहा 'मुझे लगता है कि विश्व में कुछ चीजें बदल रही हैं। 10 साल पहले आपको फिल्मों के सेट पर उतनी लड़कियां देखने को नहीं मिलती थीं, जितनी अब हैं। अब किसी भी विभाग में देख लीजिए, महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं।'

Keywords : Anushka Sharma, Bollywood, Sultan, salman khan, Bollywood Actress, Upcoming Movie, Self made


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'सुल्तान' का पहला गाना रिलीज - Watch First song of film Sultan

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान'  के ट्रेलर के धमाल मचाने के बाद फिल्म का पहला गाना लॉन्च कर दिया गया है। यश राज फिल्म्स द्वारा सोमवार को यू-ट्यूब पर 'सुल्तान' का पहला गाना अपलोड किया गया। वैसे फिल्म तो जुलाई में रिलीज होने वाली है, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी से ही 'सुल्तान' चर्चा में है। मंगलवार को सलमान ने ट्विटर पर फिल्म के गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा, 'देखो सुल्तान का पहला सॉन्ग'। सुल्तान अली खान (रेसलर) अपने सपनों में आरफा (अनुष्का शर्मा) को रंग-बिरंगे कपड़ों में डांस करते देखता है। यह 'सुल्तान' का पहला गाना है जिसे रिलीज किया गया है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का लेखन और निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।


हाल ही में बादशाह के कुछ गीत खासे लोकप्रिय रहे हैं। ऐसे ही एक गीत को विशाल डडलानी, इशिता और शाल्मली खोलगडे ने बादशाह के साथ मिलकर इस एनर्जी से भरे गीत को अपनी आवाज दी है। 'बेबी को बॉस पसंद है' साल 2016 के पॉपुलर सॉन्ग्स में शुमार होने के लिए तैयार हैं। सुपरस्टार सलमान और अनुष्का शर्मा पर फिल्माए इस गीत को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी।

Keywords :  सुल्तान, पहला गाना, सलमान खान, अनुष्का शर्मा, Sultan, The first song, Salman Khan, Anushka Sharma, Bollywood, upcoming movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'सुल्तान' से पहले रिलीज होगी 'कबाली' - Kabali is not releasing with Sultan

सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली तमिल फिल्म 'कबाली' एक जून को रिलीज होगी. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'फिल्म पहले जून में रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह एक जुलाई को रिलीज होगी.

फिल्म निर्माताओं ने इसे सात जुलाई को रिलीज करने की भी योजना बनाई थी, लेकिन इस दिन सलमान खान की 'सुल्तान' रिलीज हो रही है, जिससे बचने के लिए फिल्म रिलीज की तारीख एक जुलाई तय की गई है.

पा. रंजीत निर्देशित 'कबाली' एक गैंगस्टर की कहानी है. फिल्म निर्माता इस वक्त पोस्ट-प्रोडक्शन और डबिंग के काम में व्यस्त हैं. ताइवान के एक्टर विंस्टन चाओ बुधवार को अपनी लाइनें डब करने के लिए टीम में शामिल हुए. इस फिल्म में कलैपुलि एस. थानु निर्मित इस फिल्म में राधिका आप्टे, कलैअरशन, धनसिका और ऋतविका भी नजर आएंगे.

Keywords : Bollywood, Bollywood news, Upcoming Movie, Superstar Rajinikanth, Kabali, salman khan, July 1, Sultan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अखाड़े में अनुष्का ने इस पहलवान को दी मात - Anushka sharma look in sultan

सलमान की फिल्म सुल्तान का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में अनुष्का शर्मा एक पहलवान को अखाड़े में पटखनी देती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फोटो को शेयर किया है। जिसमें वो बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि फिल्म सुल्तान की कहामी एक पहलवान पर आधारित है। इस फिल्म में अनु्ष्का भी अहम किरदार में हैं। अनु्ष्का पहली बार सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। ये फिल्म ईद पर रिलीज होगी।

Keywords :Actor,Actor Salman Khan, Anuskhka Sharma, Bollywood,salman khan,Sultan, upcoming movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सलमान का 'गुडविल एंबेसडर' बनना पसंद नहीं आया - Salman did not like to be as Goodwill Ambassador


2012 में लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता रह चुके पहलवान योगेश्वर दत्त को सलमान का 'गुडविल एंबेसडर' बनना पसंद नहीं आया जिसके लिए उन्होंने आलोचना भी की और कहा की "पीटी उषा, मिल्खा सिंह जैसे बड़े स्पोर्ट्सस्टार हैं भारत में, जिन्होंने कठिन समय में देश के लिए मेहनत की थी. खेल के क्षेत्र में इस एंबेसडर ने आखिर किया क्या है. एंबेसडर का क्या काम होता है कोई मुझे बता सकता है क्या? जनता को क्यों पागल बना रहे हो देश कि ?" पहलवान योगेश्वर दत्त  के बाद फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने भी इस पर नाराजगी जताई . उन्होंने सलमान के प्रति बिना नाराजगी जताए कहा की "मेरे विचार में शूटिंग, एथलीट, वॉलीबॉल या फिर अन्य किसी खेल से जो  स्पोर्ट्सपर्सन हैं, वह भारत के असल एंबेसडर हैं जो कि भारत का ओलिंपिक में प्रतिनिधित्व करते. फिर भी अगर हमें कोई एंबेसडर चुनना था तो खेल जगत से ही चुना जा सकता था". भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भी इस बात से खुश नहीं दिखे . भारतीय क्रिकेट पूर्व कप्तान कप्तान सुनील गावस्कर इसमें को गलती नजर नहीं आई लेकिन गौतम गंभीर का गुस्सा जरूर दिखा और उन्होंने कहा की " देश में खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, अगर अभिनव बिंद्रा को गुडविल एबेंसडर बनाया जाता तो मुझे ज्यादा अच्छा लगता। खिलाड़ियों को पब्लिसिटी या फिल्मी सितारों की ज़रूरत नहीं है। मैंने सुना था कि किसी ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रचार की ज़रूरत है, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता।"

आलोचनाओं से खीज कर सलमान खान के पिता सलीम खान  आपने आप को रोक नहीं सके उन्होंने सलमान के भारतीय ओलिंपिक दल के सद्भावना दूत बनने को सही ठहराते हुए कहा की "सलमान खान ने भले ही प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लिया हो, लेकिन वह 'ए' श्रेणी का तैराक, साइकिलिस्ट और भारोत्तोलक है. खिलाड़ी हम जैसे खेल प्रेमियों के कारण ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. " सलीम खान ने मिल्खा सिंह का नाम लेते हुए कहा की "मिल्खा जी यह बॉलीवुड नहीं है, यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री है और वह भी दुनिया में सबसे बड़ी है. यह वही इंडस्ट्री है जिसने आपको गुमनामी में जाने से बचाया."

Keywords : rio olympic 2016, Goodwill Ambassador, Cricket, London Olympics, sardar Singh, Indian Hockey Team, Rio Olympics, Sultan, salman khan, salim khan Bollywood, Bollywood Actor, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

हीरो से विलेन बनेंगे सलमान - Salman Khan got negative role in his next

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को फिल्मों में आपने अभी तक एक अभिनेता के तौर पर तो देखा है , लेकिन अब सलमान खान नेगेटिव रोल में देखेंगे . अब देखना ये है की सलमान का ये नेगेटिव रोल उनके दर्शकों को पसंद आता है या नहीं . समाचार पत्र जनसत्ता की खबर के मुताबिक सलमान बॉलीवुड फिल्म  धूम-4 और रेस-3 में विलेन की भूमिका  में नजर आ skte है .

यशराज फिल्म्स ने सलमान को धूम-4 और रमेश तुरानी ने रेस-3 में निगेटिव किरदार निभाने का ऑफर दिया है, लेकिन सलमान उनके इस ऑफर को स्वीकार किया या नहीं इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है। वैसे अभी तक सलमान अपने करियर में किसी भी फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करते नजर नहीं आए हैं।


वैसे, अभी यह कह पाना मुश्किल होगा कि सलमान इन दो फिल्मों में से किसी में विलेन का किरदार निभाएंगे की नहीं? आज कल  सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।  वैसे फिल्म 'सुल्तान' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है, जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी।

Keywords : Bollywood, Bollywood News, Sultan, Upcoming Movie, Salman khan ,negative role, his next,  film, Dhoom , race

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जामा-मस्जिद में 40 डिग्री के तापमान में भी हो रही 'सुल्तान' की शूटिंग - Ali abbas zafar shoots sultan at Jama masjid

बॉलीवुड दबंग सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग दिल्ली की 360 साल पुरानी जामा मस्जिद में होने को है . इस बात की जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने म्इक्रोब्लॉगिंग सोशल साइट ट्विटर पर शेयर किया .  मंगलवार को ट्विटर पर फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें को कैप्शन के साथ ट्वीट किया था .

जफर का कैप्शन में जामा-मस्जिद  की खूबसूरती का बखान करते हुए लिखा है की , 'पिछले तीन सप्ताह में खूबसूरत जामा-मस्जिद में 40 डिग्री के तापमान में 'सुल्तान' की शूटिंग.'

फोटो में जफर जामा-मस्जिद पृष्ठभूमि के साथ कैमरे पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. दूसरी छवि में वीडियो कैमरे की स्क्रीन पर प्रतिष्ठित लाल बलुआ पत्थर मस्जिद का दृश्य दिखाई दे रह है.

यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म की पूरी टीम दिल्ली के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रुख करेगी.  जहां मुजफ्फरनगर में मरीना क्षेत्र के आसपास शूटिंग होगी. यह फिल्म 2016 में ईद पर रिलीज होगी.

Keywords : Sultan, salman khan, ali abbas, sultan shooting, jama masjid, bollywood, Anuska sharma , Randeep Hudda, Upcoming Movie

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'लाल रंग' के लिए नहीं गाएंगे सलमान - Salman not sing for film "Red"

बॉलीवुड अभिनेता सुपरस्टार सलमान खान एक्टिंग के साथ साथ कभी कभी सिंगिंग भी कर लेते है।  सलमान
फिल्म हीरो में 'मैं हूं हीरो तेरा' और फिल्म किक में  'हैंगओवर' जैसे गीत गा चुके है ।कुछ दिन पहले खबर आई थी की सुपरस्टार सलमान खान निर्देशक अहमद अफजल की 'लाल रंग' में अभिनेता रणदीप हुड्डा के लिए गाएंगे । लेकिन फिल्म 'सुल्तान' में बेहद व्यस्त होने के कारण सलमान  इस फिल्म के लिए नहीं गा सकेंगे।

इस बात की पुष्टि खुद रणदीप ने  कि है , उन्होंने कहा की  "यह सलमान खान की महानता थी कि उन्होंने कहा कि वह फिल्म में मेरे लिए एक गीत गाएंगे, लेकिन समय की कमी के कारण यह नहीं हो रहा। सलमान ‘सुल्तान’ में बेहद व्यस्त हैं और गीत रिकॉर्ड करने और वीडियो शूट करने के लिए समय नहीं है लेकिन हम भविष्य में ऐसा जरूर करेंगे।"

रणदीप के अलावा फिल्म ‘लाल रंग’ में अक्षय ओबेरॉय और पिया बाजपेयी भी प्रमुख भमिकाओं में हैं।अहमद अफजल की 'लाल रंग' 22 अप्रैल को रिलीज होगी।

Keywords : सलमान खान, बॉलीवुड अभिनेता, सलमान खान, गाना, रणदीप हुड्डा, फिल्‍म लाल रंग, Salman Khan, Bollywood actor, Salman Khan song, Randeep hooda, film Lal rang, Bollywood, Bollywood News, Sultan, Upcoming Film, Most Awaited 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'सुल्तान' का टीजर रिलीज - film sultans teaser is release

हरियाणवी पहलवान सुल्तान अली खान की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'सुल्तान' के टीजर में सलमान पहलावनी के दांव पेच लड़ाते नजर आ रहे हैं. टीजर में सलमान को पहलवानी की दुनिया का शेर बताया जा रहा है. बने सलमान खान का पहलवान के लिए  बनाई हुई बॉडी सलमान को  एक और नए दमदार लुक को बयां कर रही है. सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का टीजर रिलीज हो गया है.

अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में सलमान के अपोजिट अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं. अनुष्का भी फिल्म में पहलवान के किरदार में नजर आएगी. इस साल ईद पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'सुल्तान' का सलमान के फैन्स को बेसब्री से इंतजार है.




Keywords :  सुल्तान टीजर, सलमान खान सुल्तान, सुल्तान , Bollywood, Sultan teaser, Salman khan ,Sultan, upcoming movie


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'सुल्तान का पहला दाव के साथ फिल्म 'सुल्तान' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़ - Sultan first poster Release with his pehla daav

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का फर्स्ट पोस्टर  रिलीज़ हो गया है.  कुश्ती के मैदान में सलमान दोनों हाथो से मिट्टी उड़ाते हुए खड़े नजर आ रहे हैं. सलमान खान ने इस पोस्टर को ट्विटर पर 'सुल्तान का पहला दाव' कैप्शन के साथ पोस्ट किया है

अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में सलमान के अलावा अनुष्का शर्मा लीड भी रोल में हैं. यह फिल्म हरियाणा के पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित है.

इस बार ईद पर बॉलीवुड के दो बड़े सितारे शाहरुख खान की 'रईस' और उनके दोस्त सलमान खान की 'सुल्तान' के एक साथ रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर घमासान होने के आसार हैं. लेकिन अब शाहरुख ने दोनों फिल्मों की रिलीज को आगे-पीछे करने का सुझाव दिया है ताकि दोनों फिल्में एक-दूसरे के बिजनेस को नुकसान नहीं पहुंचाए.

Keywords : Bollywood, Salman Khan, first poster, Sultan, Anushka Sharma

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जाने किस अभिनेत्री को है बॉलीवुड में 'तीनों खान' संग काम का अनुभव - whose has worked experience with three khans of Bollywood.

बॉलीवुड में शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा बॉलीवुड के ‘तीनों खान’ के साथ काम किया होगा । बॉलीवुड में ‘तीनों खान’ के साथ काम करने वाले अपने आप को बहुत लकी मानते होंगे । बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री है जिसने ‘तीनों खान’ के साथ काम किया है । आप बता सकते है कौन सी अभिनेत्री ने इन तीनो खान के साथ काम किया है । ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा न बॉलीवुड का तीनो खान के साथ काम कर चुकी है ।

अनुष्का ने शाहरुख के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म से  बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद उन्होंने ‘बदमाश कंपनी’, ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘पटियाला हॉउस’ जैसी फिल्मों के काम किया। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख  खान के साथ ‘जब तक है जान’ , आमिर के साथ ‘पीके’ और सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’ में काम किया है ।  अनुष्का ‘सुल्तान‘ में पहलवान की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

बॉलीवुड के ‘तीनों खान’ के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का ने  एक साक्षात्कार में कहा, “वे सभी अलग हैं और उनके साथ काम करना मजेदार है। आपको उनसे बहुत-कुछ सीखने को मिलेगा। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उन सभी के साथ काम करने का मौका मिला है।”

Keywords : Bollywood, ,Three Khans of Bollywood, Aamir Khan, Anushka Sharma, Salman Khan, Shah Rukh Khan, Sultan, Virat Kohli


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कबीर खान की अगली फिल्म में दीपिका और सलमान एक साथ - Salman comes with Deepika in' kabir khans film

बॉलीवुड भाईजान सलमान खान के साथ कौन काम नहीं करना चाहता है । सलमान खान के साथ काम करने की चाहत रखने वालो की लिस्ट में मस्तानी दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हैं । दीपिका का ये सपना सच करने में उनकी मदद कबीर खान करने वाले है ।  कबीर खान की अगली फिल्म  में आप सलमान खान और दीपिका पादुकोण के साथ एक ही स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। दीपिका पादुकोण

सलमान खान तीसरी बार  कबीर खान के साथ फिल्म करने वाले हैं| सूत्रों के मुताबिक “ सलमान ने कबीर खान के साथ अपनी तीसरी फिल्म साइन की हैं और इस फिल्म में कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण उनके अपोजिट कन्फर्म किया हैं। जब हमने अपने सोर्स से ये जानने की कोशी की हैं क्या सलमान और दीपिका की ये फिल्म एक लव स्टोरी होने वाली हैं तो उन्होंने कहा कि जी हाँ कबीर खान की ये फिल्म लव स्टोरी तो होगी ही लेकिन ये एक एक्शन थ्रिलर भी होगा।

Keywords : Bollywood, Bajrangi Bhaijaan, Deepika Padukone, Ek Tha Tiger, Kabir Khan, Salman Khan, Sultan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

क्या आप जानना चाहेंगे सलमान के सुल्तान की लड़ाई किससे साथ होगी - Salman khan will have major fight scene in sultan

हालही में ममु बने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की ‘सुल्तान’ रिलीज़ होने से पहले ही सुर्ख़ियों में हैं। बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान का इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है । सलमान ने इस फिल्म में अपने आप को काफी वेट बढ़ाने  के साथ साथ चार घटे वर्जिश करते हैं।

ये जान  कर हैरानी होगी की सलमान खान किसके साथ दो दो हाथ करने वाले हैं यानी फाइटिंग सीन परफॉर्म करने वाले हैं, ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हैं।

सलमान खान इस फिल्म की भूमिका में जान डालने के लिए अपना लुक , भाषा के साथ साथ बॉडी लैंग्वेज पर भी बहुत मेहनत किया है । सलमान हर तरह से अपने आप को हरियाणवी रेसलर की तरह लगना कहते है । भले ही अनुष्का ने इस फिल्म की शूटिंग देर से शुरू की है लेकिन यकीनन हैं वो अभी अपने इस रोल को पूरी शिदत से निभाने की पूरी तरह से तैयार कर रही है । इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश, हरयाणा और पंजाब में होगी।

सलमान  और अनुष्का के  इस ‘सुल्तान’ का सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।


Keywords : Ali Abbas Zaffar, Anushka Sharma, Salman Khan, Sultan, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सलमान खान को संगीत की काफी अच्छी समझ है - Salman Khan has good understanding of music


मशहूर संगीतकार और गायक वाजिद अली का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान को संगीत की काफी अच्छी समझ है. साजिद-वाजिद की जोडी ने सबसे पहले 1998 में आई सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या' का संगीत तैयार किया था.

सलमान की ‘वान्टेड', ‘दबंग' और ‘जय हो' जैसी हिट फिल्मों में भी साजिद वाजिद का ही संगीत था. वाजिद ने कहा कि सलमान एक ‘संगीतमय सुपरस्टार' हैं. ‘सा रे गा मा पा' के नए सीजन में वाजिद एक मेंटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. यह शो 26 मार्च से जी टीवी पर प्रसारित होगा.

वाजिद ने कहा, ‘वह एक बहुत बडे संगीतमय सुपरस्टार हैं. मैंने उनके साथ 1997-98 में ‘प्यार किया तो डरना क्या' से काम करना शुरु किया था. हम लगभग 18 साल से एकसाथ काम कर रहे हैं...अब हमें पता है कि सलमान को किस तरह के गीत पसंद आते हैं. संगीत के मामले में उनकी पसंद शानदार है.'

माशल्लाह' के गायक ने कहा कि ‘तेरे नाम' के शास्त्रीय आधारित गीत ‘लगन लगी' और ‘पार्टनर' के आज के दौर के ‘यू आर माई लव' तक सलमान विभिन्न तरह के गीतों का चुनाव करते हैं जिससे उनकी संगीत में बहुमुखी प्रतिभा का पता चलता है.


Keywords :Sa Re Ga Ma Pa ,Salman Khan ,Wajid Ali ,Sultan ,Bollywood, ‘पार्टनर' , ‘माशल्लाह' , साजिद-वाजिद

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'सुल्तान' में देखे बच्चों के लिए सलमान का प्यार - Salman 's love for kids see in Sultan



बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बच्चे बहुत पसंद है . हालही में बच्चो की मदद के लिए सलमान को आपने बॉडीगार्ड से पैसे उधर लेने पड़े थे . सलमान का बच्चो के लिए ये प्यार उनकी फिल्म सुल्तान में भी देख सकते है . सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' के लिए बच्चों के साथ शूटिंग की. अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म के लिए सलमान असली पहलवानों से कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं. उन्होंने बच्चों के एक ग्रुप के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की.

सलमान ने तस्वीर पर कैप्शन लिखा है, 'सुल्तान का सेट. इन बच्चों के साथ शूटिंग की.' फोटो में सलमान लाल कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक बच्चे को गोद में उठाया हुआ है. वहीं, दूसरे बच्चे स्कूल की ड्रेस में हैं और उनके साथ उत्साहित नजर आ रहे हैं.

इस फिल्म के निर्माता यश राज फिल्म्स हैं. साथ ही मेन रोल में अनुष्का शर्मा भी हैं. बता दें कि बजरंगी भाईजान की यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी.

Keywords : बॉलीवुड एक्टर, सलमान खान, सुल्तान, बच्चों के साथ शूटिंग, फोटो, bollywood actor, Salman Khan, shoots with kids, Sultan, image



मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'सुल्तान' में ओलिंपिक के भी कई रंग दिखेंगे - The Olympics's colors will appear in ' Sultan'

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' को रियल बनाने और रियल दिखाने की भरपूर कोशिश की जा रही। इस फिल्म में ओलिंपिक जैसे कई बड़े खेलों के रंग देखने को मिलेंगे।

चूंकि फिल्म की कहानी एक पहलवान पर आधारित है, जिसमें सलमान खान पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं इसलिए इस फिल्म में 2010 में चीन में हुए एशियाई गेम, 2010 में भारत में हुए कॉमनवेल्थ गेम, 2012 में लंदन में हुए ओलिंपिक और 2013 में हंगरी में हुए रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप की झलकियां दिखाई जाएंगी। ऐसे खेलों के कुछ दृश्य शूट भी किए जाएंगे ताकि दर्शक फिल्म को देखते समय रियल महसूस कर सकें।

इस खबर की पुष्टि फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने मीडिया में की है और कहा है कि जब आप इस फिल्म को देखेंगे तब महसूस करेंगे की हमने कितनी रिसर्च और मेहनत की है। हमने फिल्म सुल्तान को बनाने के लिए स्पोर्ट्स पर काफी रिसर्च की है। कई रियल लाइफ रेसलर से मिले और उनके साथ बातचीत की और उन्हें स्क्रिप्ट में डाला। हरियाणा और दिल्ली में खासतौर से दो महीने घूमे और वहां के पहलवानों से मिले और ढेर सारे अखाड़े देखे।

Keywords : सलमान खान, राहुल गांधी, सुल्तान, Salman Khan, Rahul Gandhi, Sultan, Bollywood, Bollywood News

अनुष्का-विराट के ब्रेकअप कारण है सलमान - Salman is reponsible for Anushka-Virat break up

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जब मीडिया से रू-ब-रू होंगे तो उनसे कई सवाल किए जाएंगे, भले ही वह जवाब देना पसंद करें या न करें। उनके ब्रेक-अप पर हो रही चर्चाओं के बीच सामने आया है कि विराट चाहते थे अनुष्का अपने करियर की रफ्तार जरा धीमी करें और फिल्म सुल्तान में काम करने से इंकार कर दें। टीम इंडिया के क्रिकेटरों की एक के बाद एक सगाई और शादी हो रही है। ऐसे में क्रिकेटर विराट कोहली भी चाहते थे कि गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा उनके साथ सात फेरे ले लें। परंतु ऐसा नहीं हुआ। इन सुर्खियों के बीच धीरे-धीरे नई बातें सामने आ रही हैं। खबर है कि जब जनवरी में अनुष्का को विराट ने शादी के लिए प्रपोज किया था, उन्हीं दिनों इस हीरोइन के पास सलमान खान की फिल्म सुल्तान का प्रस्ताव आया था।

सूत्रों का दावा है कि विराट लगातार अनुष्का पर इस साल की शुरुआत से शादी के लिए दबाव बना रहे थे और एक मौका भी आया जब अनुष्का ने विराट को बताया कि उन्हें फिल्म सुल्तान में सलमान की हीरोइन बनने का मौका मिल रहा है। तब विराट ने कहा कि वह इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दें। शुरुआत में अनुष्का को लगा कि विराट मजाक कर रहे हैं क्योंकि इससे पहले वह उन्हें लगातार करियर में प्रोत्साहित करते आए थे। परंतु जब शादी के लिए विराट का दबाव बढ़ा तो उन्हें धीरे-धीरे समझ आया कि वह सीरियस हैं। इसके बाद अनुष्का ने विराट को उतनी ही गंभीरता से कहा कि वह किसी हाल में तो सुल्तान का ऑफर छोड़ सकतीं और न ही अपना करियर। चर्चा है कि विराट की जिद देखने के बाद अनुष्का ने इस बात की गहराई पर विचार किया कि शादी करने से उनके करिअर की रफ्तार रुक जाएगी। यही नहीं, सुल्तान जैसी फिल्म को इनकार करने के बाद निर्माता-निर्देशक उन्हें जरा भी सीरियसली नहीं लेंगे।


सूत्रों की मानें को अनुष्का ने विराट से साफ-साफ कहा कि जिस करियर को बनाने में उन्होंने जिंदगी के आठ साल कड़ी मेहनत की उसे नहीं छोड़ सकतीं। अनुष्का के करियर को पीछे न रखने की बात के बाद ही दोनों के बीच मतभेद गहराने लगे जिनका अंत ब्रेक-अप में हुआ। उल्लेखनीय है कि अनुष्का सिर्फ यही एक फिल्म नहीं कर रही हैं। इस साल उनकी एक और फिल्म आने वाली है। निर्देशक करने जौहर की ऐ दिल है मुश्किल में वह रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा अनुष्का अपने बैनर तले तीन फिल्मों का निर्माण भी कर रही हैं। ऐसे में साफ है कि उनके पास शादी के लिए सोचने का भी समय नहीं है। सुल्तान इस साल ईद पर रिलीज होनी है। छह जुलाई, बुधवार को सिनेमाघरों में लगने वाली इस फिल्म को पांच दिन का वीकेंड मिलेगा। जैसे सलमान की बॉडीगार्ड को मिला था।

Keywords : anushka sharma,  virat kohli, break up,  salman khan , sultan,  bollywood , bollywood stars  ,bollywood gossip in hindi  ,entertainment 

फिल्म 'सुल्तान' में एक हॉट अवतार में नजर आने वाले हैं सलमान - salman khan very hot look for sultan


सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' में एक हॉट अवतार में नजर आने वाले हैं. यह तो पहले से ही साफ है कि सलमान इस फिल्म में एक रेसलर की भूमिका कर रहे हैं.

अब जाहिर सी बात है कि बतौर रेसलर सलमान शर्टलेस भी पोज करेंगे. हाल ही में 'सुल्तान' के सेट से सलमान की कुछ शर्टलेस तस्वीरें सामने आई हैं जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं. सल्लू भाई के फैन्स अचंभित हैं कि 50 साल की उम्र में कोई इतना हॉट और सेक्सी कैसे दिख सकता है.

शर्टलेस बॉडी और पैनी नजरों वाली सलमान की यह तस्वीर वाकई फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही है. खुद डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सलमान के ट्रेनिंग सेशन से यह किलर लुक ट्वीट किया.
क्या यह किलर लुक रेस्लिंग रिंग में अनुष्का शर्मा के चैलेंज का जवाब है? यह तो फिल्म रिलीज होने पर ही पता चलेगा. फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनुष्का भी एक रेसलर के रोल में दिखेंगी जिनका सलमान के साथ फेस-ऑफ मुकाबला होगा.

फिल्म के एक सीक्वेंस में तो अनुष्का ने सलमान को थप्पड़ भी मारा है. इसलिए अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस फिल्म में बहुत कुछ नया भी देखने को मिलेगा. फिल्म के ऑफिशियल फर्स्ट लुक में अनुष्का और सलमान को 'हरियाणा की शान' और 'हरियाणा का शेर' बताते हुए इंट्रोड्यूस किया गया है.

Keywords : Salman khan, upcoming film, Sultan, Salman khan new look, salman khan body,Bollywood, Bollywood News, सलमान खान, सुल्तान, सलमान खान लुक, बॉलीवुड, सलमान खान बॉडी

सुल्तान के लिए अनुष्का भी काफी पसीना बहा रही हैं - Anushka was also sweating for Sultan

इन दिनों बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपने रोल के लिए जी जान से मेहनत करने में लगी हैं। पहले प्रियंका चोपड़ा ने मैरिकॉम के लिए पसीना बहाया, कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म xXx के लिए जी तोड़ कसरत में लगी थी, परिणीती चोपड़ा भी नए अवतार में नज़र आई हैं और अब अनुष्का शर्मा की बारी है। यह बात तो सामने आ ही गई है कि सलमान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' में अनुष्का उनकी लीडिंग लेडी की तरह नज़र आएंगी जिसमें ख़ान एक हरियाणवी पहलवान का रोल निभा रहे हैं। अब सलमान के बायसेप से मुकाबला करने के लिए अनुष्का भी फिल्म के लिए पूरी तरह फिट दिखने की कोशिश में जुटी हैं और इसकी तस्वीरें वह अपने प्रशंसकों के साथ साझा भी कर रही हैं।
  
27 साल की अनुष्का ने अपने ट्रेनर के साथ कुश्ती का अभ्यास करती हुई कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। कहते हैं 'कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है' - अनुष्का भी काफी पसीना बहा रही हैं और कुश्ती के कुछ गुर सीख रही हैं।  उधर सलमान खान भी इस रोल के लिए मार्शल आर्ट्स की कड़ी ट्रेनिंग लेने में जुटे हैं और हाल ही में उन्होंने कीचड़ से सनी अपनी एक तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट की थी। 
  
इस बीच अनुष्का और विराट कोहली के बीच कथित ब्रेक-अप की चर्चाएं फिल्‍म और क्रिकेट जगत में छाई हुई हैं। हालांकि इस बारे में न विराट कुछ बोल रहे हैं और न ही अनुष्‍का कुछ कहने को तैयार हैं। पिछले दिनों विराट ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसका कैप्शन 'हार्टब्रोकन' दिया गया था। लेकिन जब इस कैप्शन के काफी चर्चे होने लगे तो विराट ने यह तस्वीर हटा दी। कुछ दिनों बाद कोहली ने यह तस्वीर फिर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा 'ऐसा लगता है यह तस्वीर हटाकर मैंने कोई जुर्म कर दिया था...माफ करना...फिर से वही तस्वीर लगा रहा हूं..' 
  
अनुष्का की पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' 2008 में आई थी जिसमें वह शाहरुख खान के साथ थीं। इसके बाद वह आमिर खान के साथ 'पीके' में मुख्य भूमिका में दिखाई दीं। सलमान खान के साथ वह पहली बार सुल्तान में नज़र आएंगी। इसके अलावा वह 'ए दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर और एश्वर्या राय बच्चन के साथ दिखाई देंगी। दिलचस्प बात यह है कि 'सुल्तान' और शाहरुख खान की 'रईस' दोनों ही 2016 में ईद के दिन रिलीज़ होने वाली हैं।

Keywords : अनुष्का शर्मा, सुल्तान, सलमान खान, विराट कोहली, Anushka Sharma, Sultan, Salman Khan, Bollywood, Bollywood News

अनुष्का शर्मा ने सलमान को एक थप्पड़ रसीद कर दिया ! - Anushka sharma slapped Salman khan


बॉलीवुड सुपरस्टार दबंग भाईजान सलमान खान के सामने लोग ऊंची आवाज में बात तक नहीं करते, लेकिन इस रुतबे को चैलेंज करते हुए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सलमान को एक थप्पड़ रसीद कर दिया.

जी हां, यह वाकया है फिल्म 'सुल्तान' के सेट का जिसमें सलमान और अनुष्का रेसलर्स की भूमिका में नजर आएंगे. अब जाहिर सी बात है कि जब फिल्म की लीड एक्ट्रेस भी रेसलर है तो हीरो के साथ उसका कोई तो ऐसा फाइट सीन होगा ही. ताज्जुब वाली बात यह है कि इस सीन में सलमान खान थप्पड़ खाने को राजी हो गए और वो भी एक लड़की से!

ऐसी कई चीजें हैं जो सलमान नए सिरे से कर रहे हैं. अपने फैन्स के लिए सलमान हमेशा कुछ न कुछ नया करते आए हैं. डायरेक्टर अली अब्बास जफर की इस फिल्म में सलमान कई सीन में बिना शर्ट के अपनी बॉडी भी दिखाएंगे. फिलहाल फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब उन्हें फिल्म का ट्रेलर देखने को नसीब होगा.

Keywords : Anushka sharma ,slapped, Salman khan, सलमान खान, अनुष्का शर्मा, बॉलीवुड, सुल्तान, थप्पड़,  sultan, sultan set, upcoming film, Bollywood