Recent Movies
Showing posts with label सुल्तान. Show all posts
Showing posts with label सुल्तान. Show all posts

खेतों में ट्रैक्टर चलाते नजर आएं सलमान खान - salman khan rides tractor

इस ईद भाईजान के फैन अपने सुपारस्टार को 'सुल्तान' के अवतार में देखने के लिए बे‍करार हैं. ईद पर रिलीज होने जा रही सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग का आज आखिरी दिन है.

इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने शूट के आखिरी दिन के सेट से सलमान की शानदार तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सलमान खान खेतों में ट्रैक्टर दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. अली अब्बास ने सलमान की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'सुल्तान के आखि‍री दिन के शूट के साथ शुरू हुई सुबह की खेती. आ रही है ईद.'

सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि इस फिल्म में सलमान की लेडी लव का किरदार अदा कर रहीं अनुष्का शर्मा भी ट्रैक्टर की सवारी करती नजर आएंगी. फिल्म में अनुष्का आरफा नाम की रेस्लर के किरदार में नजर आएंगी.

Keywords : सुल्तान, सलमान खान ट्रैक्टर, सलमान खान सुल्तान,  अनुष्का, ट्रैक्टर , सुपारस्टार , salman khan, rides ,tractor

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'सुल्तान' में ओलिंपिक के भी कई रंग दिखेंगे - The Olympics's colors will appear in ' Sultan'

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' को रियल बनाने और रियल दिखाने की भरपूर कोशिश की जा रही। इस फिल्म में ओलिंपिक जैसे कई बड़े खेलों के रंग देखने को मिलेंगे।

चूंकि फिल्म की कहानी एक पहलवान पर आधारित है, जिसमें सलमान खान पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं इसलिए इस फिल्म में 2010 में चीन में हुए एशियाई गेम, 2010 में भारत में हुए कॉमनवेल्थ गेम, 2012 में लंदन में हुए ओलिंपिक और 2013 में हंगरी में हुए रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप की झलकियां दिखाई जाएंगी। ऐसे खेलों के कुछ दृश्य शूट भी किए जाएंगे ताकि दर्शक फिल्म को देखते समय रियल महसूस कर सकें।

इस खबर की पुष्टि फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने मीडिया में की है और कहा है कि जब आप इस फिल्म को देखेंगे तब महसूस करेंगे की हमने कितनी रिसर्च और मेहनत की है। हमने फिल्म सुल्तान को बनाने के लिए स्पोर्ट्स पर काफी रिसर्च की है। कई रियल लाइफ रेसलर से मिले और उनके साथ बातचीत की और उन्हें स्क्रिप्ट में डाला। हरियाणा और दिल्ली में खासतौर से दो महीने घूमे और वहां के पहलवानों से मिले और ढेर सारे अखाड़े देखे।

Keywords : सलमान खान, राहुल गांधी, सुल्तान, Salman Khan, Rahul Gandhi, Sultan, Bollywood, Bollywood News

सुल्तान के लिए अनुष्का भी काफी पसीना बहा रही हैं - Anushka was also sweating for Sultan

इन दिनों बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपने रोल के लिए जी जान से मेहनत करने में लगी हैं। पहले प्रियंका चोपड़ा ने मैरिकॉम के लिए पसीना बहाया, कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म xXx के लिए जी तोड़ कसरत में लगी थी, परिणीती चोपड़ा भी नए अवतार में नज़र आई हैं और अब अनुष्का शर्मा की बारी है। यह बात तो सामने आ ही गई है कि सलमान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' में अनुष्का उनकी लीडिंग लेडी की तरह नज़र आएंगी जिसमें ख़ान एक हरियाणवी पहलवान का रोल निभा रहे हैं। अब सलमान के बायसेप से मुकाबला करने के लिए अनुष्का भी फिल्म के लिए पूरी तरह फिट दिखने की कोशिश में जुटी हैं और इसकी तस्वीरें वह अपने प्रशंसकों के साथ साझा भी कर रही हैं।
  
27 साल की अनुष्का ने अपने ट्रेनर के साथ कुश्ती का अभ्यास करती हुई कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। कहते हैं 'कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है' - अनुष्का भी काफी पसीना बहा रही हैं और कुश्ती के कुछ गुर सीख रही हैं।  उधर सलमान खान भी इस रोल के लिए मार्शल आर्ट्स की कड़ी ट्रेनिंग लेने में जुटे हैं और हाल ही में उन्होंने कीचड़ से सनी अपनी एक तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट की थी। 
  
इस बीच अनुष्का और विराट कोहली के बीच कथित ब्रेक-अप की चर्चाएं फिल्‍म और क्रिकेट जगत में छाई हुई हैं। हालांकि इस बारे में न विराट कुछ बोल रहे हैं और न ही अनुष्‍का कुछ कहने को तैयार हैं। पिछले दिनों विराट ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसका कैप्शन 'हार्टब्रोकन' दिया गया था। लेकिन जब इस कैप्शन के काफी चर्चे होने लगे तो विराट ने यह तस्वीर हटा दी। कुछ दिनों बाद कोहली ने यह तस्वीर फिर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा 'ऐसा लगता है यह तस्वीर हटाकर मैंने कोई जुर्म कर दिया था...माफ करना...फिर से वही तस्वीर लगा रहा हूं..' 
  
अनुष्का की पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' 2008 में आई थी जिसमें वह शाहरुख खान के साथ थीं। इसके बाद वह आमिर खान के साथ 'पीके' में मुख्य भूमिका में दिखाई दीं। सलमान खान के साथ वह पहली बार सुल्तान में नज़र आएंगी। इसके अलावा वह 'ए दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर और एश्वर्या राय बच्चन के साथ दिखाई देंगी। दिलचस्प बात यह है कि 'सुल्तान' और शाहरुख खान की 'रईस' दोनों ही 2016 में ईद के दिन रिलीज़ होने वाली हैं।

Keywords : अनुष्का शर्मा, सुल्तान, सलमान खान, विराट कोहली, Anushka Sharma, Sultan, Salman Khan, Bollywood, Bollywood News

अनुष्का शर्मा ने सलमान को एक थप्पड़ रसीद कर दिया ! - Anushka sharma slapped Salman khan


बॉलीवुड सुपरस्टार दबंग भाईजान सलमान खान के सामने लोग ऊंची आवाज में बात तक नहीं करते, लेकिन इस रुतबे को चैलेंज करते हुए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सलमान को एक थप्पड़ रसीद कर दिया.

जी हां, यह वाकया है फिल्म 'सुल्तान' के सेट का जिसमें सलमान और अनुष्का रेसलर्स की भूमिका में नजर आएंगे. अब जाहिर सी बात है कि जब फिल्म की लीड एक्ट्रेस भी रेसलर है तो हीरो के साथ उसका कोई तो ऐसा फाइट सीन होगा ही. ताज्जुब वाली बात यह है कि इस सीन में सलमान खान थप्पड़ खाने को राजी हो गए और वो भी एक लड़की से!

ऐसी कई चीजें हैं जो सलमान नए सिरे से कर रहे हैं. अपने फैन्स के लिए सलमान हमेशा कुछ न कुछ नया करते आए हैं. डायरेक्टर अली अब्बास जफर की इस फिल्म में सलमान कई सीन में बिना शर्ट के अपनी बॉडी भी दिखाएंगे. फिलहाल फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब उन्हें फिल्म का ट्रेलर देखने को नसीब होगा.

Keywords : Anushka sharma ,slapped, Salman khan, सलमान खान, अनुष्का शर्मा, बॉलीवुड, सुल्तान, थप्पड़,  sultan, sultan set, upcoming film, Bollywood