Recent Movies
Showing posts with label virat kohli. Show all posts
Showing posts with label virat kohli. Show all posts

जाने किस अभिनेत्री को है बॉलीवुड में 'तीनों खान' संग काम का अनुभव - whose has worked experience with three khans of Bollywood.

बॉलीवुड में शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा बॉलीवुड के ‘तीनों खान’ के साथ काम किया होगा । बॉलीवुड में ‘तीनों खान’ के साथ काम करने वाले अपने आप को बहुत लकी मानते होंगे । बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री है जिसने ‘तीनों खान’ के साथ काम किया है । आप बता सकते है कौन सी अभिनेत्री ने इन तीनो खान के साथ काम किया है । ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा न बॉलीवुड का तीनो खान के साथ काम कर चुकी है ।

अनुष्का ने शाहरुख के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म से  बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद उन्होंने ‘बदमाश कंपनी’, ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘पटियाला हॉउस’ जैसी फिल्मों के काम किया। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख  खान के साथ ‘जब तक है जान’ , आमिर के साथ ‘पीके’ और सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’ में काम किया है ।  अनुष्का ‘सुल्तान‘ में पहलवान की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

बॉलीवुड के ‘तीनों खान’ के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का ने  एक साक्षात्कार में कहा, “वे सभी अलग हैं और उनके साथ काम करना मजेदार है। आपको उनसे बहुत-कुछ सीखने को मिलेगा। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उन सभी के साथ काम करने का मौका मिला है।”

Keywords : Bollywood, ,Three Khans of Bollywood, Aamir Khan, Anushka Sharma, Salman Khan, Shah Rukh Khan, Sultan, Virat Kohli


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सीक्रेट डिनर डेट - Virat Kohli And Anushka Sharma's Secret Dinner Date

हालही में विराट कोहली और अनुष्का का ब्रेक-अप के बाते हर तरफ फैल चुकी है लेकिन इन दोनों ने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है ।  इस  लव स्टोरी के ब्रेक-अप कहानियाँ  पर किसी भी पक्ष द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं  हुआ है ।

एक रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में मिले थे उतना ही नहीं दोनों ने बांद्रा के एक रेस्तरां में खाने का आनंद भी लिया । कुछ पहले ही दोनों में अन बन हो गई थी जिसकी वजह किसी ने करियर बताया तो किसी ने कुछ और , खैर जो भी हो इतना सब होने का बाद दोनों मिले है ये अच्छी बात है ।

Keywords : Virat Kohli , Anushka Sharma, Bollywood, break-up stories

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अनुष्का-विराट के ब्रेकअप कारण है सलमान - Salman is reponsible for Anushka-Virat break up

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जब मीडिया से रू-ब-रू होंगे तो उनसे कई सवाल किए जाएंगे, भले ही वह जवाब देना पसंद करें या न करें। उनके ब्रेक-अप पर हो रही चर्चाओं के बीच सामने आया है कि विराट चाहते थे अनुष्का अपने करियर की रफ्तार जरा धीमी करें और फिल्म सुल्तान में काम करने से इंकार कर दें। टीम इंडिया के क्रिकेटरों की एक के बाद एक सगाई और शादी हो रही है। ऐसे में क्रिकेटर विराट कोहली भी चाहते थे कि गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा उनके साथ सात फेरे ले लें। परंतु ऐसा नहीं हुआ। इन सुर्खियों के बीच धीरे-धीरे नई बातें सामने आ रही हैं। खबर है कि जब जनवरी में अनुष्का को विराट ने शादी के लिए प्रपोज किया था, उन्हीं दिनों इस हीरोइन के पास सलमान खान की फिल्म सुल्तान का प्रस्ताव आया था।

सूत्रों का दावा है कि विराट लगातार अनुष्का पर इस साल की शुरुआत से शादी के लिए दबाव बना रहे थे और एक मौका भी आया जब अनुष्का ने विराट को बताया कि उन्हें फिल्म सुल्तान में सलमान की हीरोइन बनने का मौका मिल रहा है। तब विराट ने कहा कि वह इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दें। शुरुआत में अनुष्का को लगा कि विराट मजाक कर रहे हैं क्योंकि इससे पहले वह उन्हें लगातार करियर में प्रोत्साहित करते आए थे। परंतु जब शादी के लिए विराट का दबाव बढ़ा तो उन्हें धीरे-धीरे समझ आया कि वह सीरियस हैं। इसके बाद अनुष्का ने विराट को उतनी ही गंभीरता से कहा कि वह किसी हाल में तो सुल्तान का ऑफर छोड़ सकतीं और न ही अपना करियर। चर्चा है कि विराट की जिद देखने के बाद अनुष्का ने इस बात की गहराई पर विचार किया कि शादी करने से उनके करिअर की रफ्तार रुक जाएगी। यही नहीं, सुल्तान जैसी फिल्म को इनकार करने के बाद निर्माता-निर्देशक उन्हें जरा भी सीरियसली नहीं लेंगे।


सूत्रों की मानें को अनुष्का ने विराट से साफ-साफ कहा कि जिस करियर को बनाने में उन्होंने जिंदगी के आठ साल कड़ी मेहनत की उसे नहीं छोड़ सकतीं। अनुष्का के करियर को पीछे न रखने की बात के बाद ही दोनों के बीच मतभेद गहराने लगे जिनका अंत ब्रेक-अप में हुआ। उल्लेखनीय है कि अनुष्का सिर्फ यही एक फिल्म नहीं कर रही हैं। इस साल उनकी एक और फिल्म आने वाली है। निर्देशक करने जौहर की ऐ दिल है मुश्किल में वह रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा अनुष्का अपने बैनर तले तीन फिल्मों का निर्माण भी कर रही हैं। ऐसे में साफ है कि उनके पास शादी के लिए सोचने का भी समय नहीं है। सुल्तान इस साल ईद पर रिलीज होनी है। छह जुलाई, बुधवार को सिनेमाघरों में लगने वाली इस फिल्म को पांच दिन का वीकेंड मिलेगा। जैसे सलमान की बॉडीगार्ड को मिला था।

Keywords : anushka sharma,  virat kohli, break up,  salman khan , sultan,  bollywood , bollywood stars  ,bollywood gossip in hindi  ,entertainment