Recent Movies
Showing posts with label newspaper reports. Show all posts
Showing posts with label newspaper reports. Show all posts

अब सरोगेसी के जरिये किंग खान बनेंगे तीसरी बार पिता


किंग खान की कंधों की सर्जरी के बाद अब उनकी जिंदगी में खुशी के पल आने वाले हैं। किंग खान तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। जी हां, अंग्रेजी अखबार मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख और गौरी सरोगेसी के जरिये एक लड़के को जन्म देने वाले हैं। शाहरुख और गौरी की पहले से ही दो संतान है। दोनों को 15 साल का बेटा आर्यन और 13 साल की एक बेटी सुहाना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गौरी की ये दिल ई तमन्ना थी कि वे सरोगेसी के जरिये एक और बच्चे को जन्म दें। खबरें हैं कि दोनों ने मिलकर यह फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि किरण राव और आमिर खान ने जिस डॉक्टर से सरोगेट बेबी को जन्म दिया था उसी डॉक्टर से किंग खान और गौरी ने संपर्क किया है।

22 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। बॉलीवुड में शाहरुख खान को शादीशुदा जिंदगी में एक सफल इंसान माना जाता है।