Recent Movies
Showing posts with label SRK. Show all posts
Showing posts with label SRK. Show all posts

किसी का फैन होना आसान नहीं : शाहरुख - Not easy to be a fan of Anyone : Shahrukh

किंग खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फैन’ आज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म भारत के  3000 स्क्रीन के साथ विदेश में 700 स्क्रीन्स पर भी   रिलीज होने को है.  इसका इंतजार शाहरुख़ के प्रसंसको के साथ साथ खुद करण जौहर को था जो इस फिल्म के निर्माता है .   पिछले दिनों कारन ने ट्वीट करके कहा था कि ‘फैन देखने के लिए मरा जा रहा हूं... क्या आपको लगता है कि आदि 15 तारीख से पहले इसे किसी को दिखाएंगे?'

शाहरूख खान दोहरी भूमिका वाली यह फिल्म यश राज बैनर के तले बना है . इसमें एक सुपरस्टार आर्यन खन्ना का और दूसरा उसके सबसे बड़े फैन गौरव की भूमिका में नजर आएंगे .  इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा है .  शायद किंग खान यशराज की मार्केटिंग रणनीति और प्रोमोशन को लेकर खुश नहीं हैं.
इसलिए ‘फैन’ के प्रमोशन में इस बार ज्यादा सक्रिय भूमिका नहीं दिखा सके.  प्रमोशन के दौरान शाहरूख ने अपने बारे में कई ऐसी बातें बताईं जिससे उनके फैंस अब तक महरुम थे. शाहरूख ने यह भी खुलासा किया कि वह वक्त के आभाव की वजह से अपने जीवन में किसी के फैन नहीं रहे.

शाहरुख कहा कि मुझे लोग पसंद हैं, लेकिन मैं कभी भी किसी का फैन नहीं बन सका. मैं फैन बनने से पहले खुद एक स्टार बन गया और मुझे समय नहीं मिला. उन्होंने कहा कि किसी का फैन होना आसान नहीं है. इसके लिए आपको किसी को नि:स्वार्थ प्यार करना पड़ता है.

Keywords : Shahrukh khan,  Fan, Bollywood, Bollywood Movie, New release, SRK, King Khan

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

असहिष्णुता सम्बंधित बयान गैरजिम्मेदाराना नहीं : विद्या बालन - Intolerance statement not irresponsible said Vidya Balan

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अपने साथी कलाकारों का बचाव करते हुए कहा कि किसी ने भी गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं दिया। आमिर खान, शाहरुख खान और करण जौहर ने असहिष्णुता के संबंध पर जो बयान दिया था, वह गैरजिम्मेदाराना नहीं है।  विद्या ने गुरुवार रात को एक कार्यक्रम में मीडिया से कहा कि 'हमें असहमति जताने का अधिकार है। चाहे आप किसी कारखाने में काम करते हों या फिल्म में, आपको अपने मन की बात कहेने का अधिकार है। जब आप फिल्मों में काम करते हैं। कलाकार हैं और लोकप्रिय हैं, तो ऐसे में लोग आपको ज्यादा सुनेंगे।

विद्या ने आगे कहा कि 'कोई भी गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं दे रहा है। मेरा कोई विचार हो सकता है और मैं उसे अभिव्यक्त कर सकती हूं। आपको यह उतना गलत लग सकता है, जितना मुझे सही लगता है, लेकिन मुझे इसे अभिव्यक्त करने में सक्षम होना चाहिए और आपको इसका विरोध करने का पूरा अधिकार है। इस संबंध में न हम गलत हैं ना आप...अपनी जगह हम भी सही हैं और आप भी।'

Keywords : vidya balan, statement on intolerance, srk, aamir khan, karan, bollywood, entertainment news

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

जेनिफर लोपेज ने शाहरूख पर लगाया छवि बिगाड़ने का आरोप!




मुंबई: आईपीएल- 6 के मंगलवार को उद्घाटन समारोह के बीच खबर है कि जानीमानी पॉप गायिका जेनिफर लोपेज ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान पर इमेज खराब करने का आरोप लगाया है। 

खबरों के मुताबिक जेनिफर लोपेज ने कहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने आईपीएल-6 के ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत को लेकर उनकी मांगों और शर्तों पर गलत बातें मीडिया में फैलाई। जेनिफर लोपेज ने छवि बिगाड़ने के लिए शाहरूख की कंपनी रेड चिलीज को दोषी ठहराया है। 

एक अखबार में यह खबर छपी है कि जेनिफर लोपेज गुस्से में है। आईपीएल-6 के ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत करने को लेकर जो डील चल रही थी उसकी जानकारी जेनिफर और रेड चिलीज कंपनी के चुनिंदा लोगों को ही थी। लेकिन कुछ शर्ते मीडिया में लीक हो गई और जेनिफर को इस बात का शक है इन बातों को रेड चिलीज के लोगों ने मीडिया में लीक किया। 

हालांकि इस मसले पर रेड चिलीज के प्रवक्ता ने कुछ और ही बात कही है। प्रवक्ता ने कहा कि हम आईपीएल-6 में जेनिफर के परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित थे लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो पाया। बिजी शिड्यूल के वजह से ऐसा नहीं हो पाया लेकिन हम उनके साथ भविष्य में काम करने की उम्मीद करते है। 

गौरतलब है कि अखबार `द सन` ने कुछ दिन पहले यह दावा किया था कि 43 वर्षीय पॉप गायिका ने आईपीएल प्रशासन के सामने कुछ ऐसी मांगे रख दी जिसे पूरा करने की बजाय उन्होंने जेनिफर को कार्यक्रम में नहीं बुलाने में ही भलाई समझी।

अखबार के मुताबिक जेनिफर ने आईपीएल के ओपनिंग कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए कई मांगे रखीं थी। इनमें अपने लिए एक प्राइवेट विमान, स्टाफ के लिए होटलों में कई कमरे के साथ-साथ भारत दौरे पर अपना निजी हेयर स्टाइलर, शेफ और सहायकों को भी लाने की मांगें भी शामिल थी।