Recent Movies
Showing posts with label Megastar. Show all posts
Showing posts with label Megastar. Show all posts

पनामा मामले में अमिताभ को लेकर नया खुलासा - Amitabh bachchan panama papers leak


पनामा पेपर लीक मामले में  बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन कि लेकर नया खुलासा  हुआ है जो उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पनामा पेपर्स के दो नए दस्तावेज सामने आए हैं जिससे अमिताभ का दावा गलत हो सकता है ।  इसके अनुसार अमिताभ फोन से कंपनियों की मीटिंग करते था ।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी किए गए अमिताभ बच्चन से जुड़े पनामा पेपर्स के दो दस्तावेज में यह साफ तौर पर लिखा है अमिताभ बच्चन 'सी बल्क शिपिंग कंपनी लिमिटेड' में बतौर डायरेक्टर कार्यभार संभाल रहे हैं। अमिताभ कंपनी के बोर्ड मीटिंग में टेलिफोन कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल होते थे। इस मामले में अमिताभ का नाम आने पर उन्होंने सफाई दी थी कि उनका इससे कोई लेनादेना नहीं है और वो किसी भी कंपनी के बोर्ड डायरेक्टर में शामिल नहीं थे।

रिकॉर्ड के अनुसार अमिताभ बच्‍चन बतौर निदेशक इन कंपनियों में से दो की बोर्ड मीटिंग में 'कॉन्‍फ्रेंस टेलीफोन' के जरिए शामिल हुए थे। बहमास की ट्रंप शिपिंग लिमिटेड और ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड की सी बल्‍क शिपिंग कंपनी लिमिटेड की यह बैठक 12 दिसंबर 1994 को रखी गई थी। दोनों कंपनियों की तरफ से जारी सर्टिफिकेट ऑफ इनकम्‍बेंसी में भी अमिताभ का नाम निदेशक और कंपनी के सदस्य के तौर पर दर्ज है।

बता दें कि पनामा पेपर्स खुलासे में अमिताभ बच्चन समेत 500 भारतीयों का नाम आने के बाद उन्होंने ऐसे किसी भी दावों से इंकार कर दिया था। इस मामले में अमिताभ ने कहा था कि जिन कंपनियों का जिक्र किया है मैं उनमें से किसी को नहीं जानता हूं। पनामा पेपर लीक होने के बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन पर एक बड़ा आरोप लगा था। रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि इन दोनों ने अपनी संपत्ति छिपाने में टैक्स हैवन की मदद ली थी।

Keywords : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन , नया खुलासा, इंडियन एक्सप्रेस, पनामा पेपर, कॉन्‍फ्रेंस टेलीफोन, Bollywood, Megastar, Amitabh bachchan, panama papers leak, phone confrence, Tax heaven

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे है अमिताभ बच्चन - Amitabh Bachchan is working to raise awareness of TB


हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे है . अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘बहुत सारे लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं इस उद्देश्य के लिए अपनी सेवाएं क्यों देता हूं. मेरा चिकित्सा रिकॉर्ड कठिन रहा है. टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के मेरे कारणों में से एक यह है कि मैं इससे पीड़ित रहा हूं. 2000 में मुझे टीबी हुआ था और करीब एक साल तक मेरा कठोर उपचार चला. मुझे उस दिन टीबी हुआ जिस दिन मैं टीवी शो केबीसी ( कौन बनेगा करोड़पति) शुरू करने जा रहा था. यह रीढ़ की हड्डी से जुड़ा था.’

उन्होंने भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा, सिविल सोसाइटी और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए कहा, ‘यह बहुत कष्टदायक होता है. आप बैठ या लेट नहीं सकते. अधिकतर समय मैं गेम शो प्रस्तुत करने के दौरान सहज रहने के लिए हर दिन आठ-दस पेन किलर गोलियां लेता था.’ बच्चन ने कहा कि यह बीमारी किसी को भी हो सकती है. उन्होंने बताया कि एक साल के इलाज के बाद वह बीमारी से मुक्त हो गए.

अमिताभ बच्चन ने विश्व टीबी (tuberculosis) दिवस से पहले सोमवार को कहा कि वह पहले टीबी से पीड़ित रहे हैं और इसलिए उन्होंने बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया.

Keywords :अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड अभिनेता, टीबी, डॉक्टर, प्रचार,  बीमारी, amitabh bachchan, india, bollywood, tuberculosis, world tuberculosis day, doctor, medical, Bollywood Actor , Megastar

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर