Recent Movies
Showing posts with label Panama Papers leak. Show all posts
Showing posts with label Panama Papers leak. Show all posts

पनामा मामले में अमिताभ को लेकर नया खुलासा - Amitabh bachchan panama papers leak


पनामा पेपर लीक मामले में  बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन कि लेकर नया खुलासा  हुआ है जो उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पनामा पेपर्स के दो नए दस्तावेज सामने आए हैं जिससे अमिताभ का दावा गलत हो सकता है ।  इसके अनुसार अमिताभ फोन से कंपनियों की मीटिंग करते था ।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी किए गए अमिताभ बच्चन से जुड़े पनामा पेपर्स के दो दस्तावेज में यह साफ तौर पर लिखा है अमिताभ बच्चन 'सी बल्क शिपिंग कंपनी लिमिटेड' में बतौर डायरेक्टर कार्यभार संभाल रहे हैं। अमिताभ कंपनी के बोर्ड मीटिंग में टेलिफोन कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल होते थे। इस मामले में अमिताभ का नाम आने पर उन्होंने सफाई दी थी कि उनका इससे कोई लेनादेना नहीं है और वो किसी भी कंपनी के बोर्ड डायरेक्टर में शामिल नहीं थे।

रिकॉर्ड के अनुसार अमिताभ बच्‍चन बतौर निदेशक इन कंपनियों में से दो की बोर्ड मीटिंग में 'कॉन्‍फ्रेंस टेलीफोन' के जरिए शामिल हुए थे। बहमास की ट्रंप शिपिंग लिमिटेड और ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड की सी बल्‍क शिपिंग कंपनी लिमिटेड की यह बैठक 12 दिसंबर 1994 को रखी गई थी। दोनों कंपनियों की तरफ से जारी सर्टिफिकेट ऑफ इनकम्‍बेंसी में भी अमिताभ का नाम निदेशक और कंपनी के सदस्य के तौर पर दर्ज है।

बता दें कि पनामा पेपर्स खुलासे में अमिताभ बच्चन समेत 500 भारतीयों का नाम आने के बाद उन्होंने ऐसे किसी भी दावों से इंकार कर दिया था। इस मामले में अमिताभ ने कहा था कि जिन कंपनियों का जिक्र किया है मैं उनमें से किसी को नहीं जानता हूं। पनामा पेपर लीक होने के बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन पर एक बड़ा आरोप लगा था। रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि इन दोनों ने अपनी संपत्ति छिपाने में टैक्स हैवन की मदद ली थी।

Keywords : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन , नया खुलासा, इंडियन एक्सप्रेस, पनामा पेपर, कॉन्‍फ्रेंस टेलीफोन, Bollywood, Megastar, Amitabh bachchan, panama papers leak, phone confrence, Tax heaven

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

राधाकृष्ण विखे पाटिल का अमिताभ को 'टाइगर एंबेसडर' से हटाने की मांग - Big B remove from save tiger project demands congress

पनामा पेपर लीक्स मामले में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने उनके खि‍लाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी ने गुरुवार को मांग की है कि अमिताभ को बाघों की रक्षा के लिए 'टाइगर एंबेसडर' से हटाया जाए. यही नहीं, बच्चन की आईआईएफसी के एडवायजरी काउंसिल की सदस्यता भी रद्द करने की मांग की गई है.

महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने गुरुवार को पानामा पेपर लीक्स का मुद्दा सदन में उठाया. इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को महाराष्ट्र में बाघों के ब्रांड एंबेसडर से हटाने की मांग की. पाटिल ने कहा, 'बच्चन का नाम पनामा पेपर लीक्स में आया है. आइसलैंड के प्रधानमंत्री का भी नाम आया, जिस पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया. मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा यह एक गंभीर विषय है.'

अमिताभ बच्चन ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पिछले दिनों उन्होंने मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल हुआ. अमिताभ ने अपने बयान में कहा, 'जिन कंपनियों का नाम लिया है उनमें से मैं किसी एक को भी नहीं जानता. 'सी बल्क शिपिंग कंपनी लिमिटेड', 'लेडी शिपिंग लिमिटेड', 'ट्रेजर शिपिंग लिमिटेड' और 'ट्रैंप शिपिंग लिमिटेड'. मैं इनमें से किसी भी कंपनी का डायरेक्टर नहीं रहा. हो सकता है कि मेरे नाम का गलत इस्तेमाल किया गया हो. मैंने अब तक अपने सारे टैक्स चुकाए हैं, विदेश में खर्च किए गए पैसे पर भी इसे चुकाया है. मैंने जो भी पैसा विदेश भेजा है वह कानून के तहत है. जिसमें एलआरएस के जरिए भेजा गया पैसा भी शामिल है.'

Keywords : Panama Papers leak, amitabh Bachchan, Save Tiger project, Congress, Panama Papers leak, amitabh Bachchan, Save Tiger project, Congress पनामा पेपर लीक्स, अमिताभ बच्चन, बाघ, ब्रांड एंबेसडर, कांग्रेस

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर