Recent Movies
Showing posts with label Emraan Hashmi. Show all posts
Showing posts with label Emraan Hashmi. Show all posts

बिग बी ने अयान को 'किश ऑफ़ लाइफ' पढ़ कर हैंड रिटेन नोट भेजा - Big B sent a hand-written note to Ayaan


महानायक अमिताभ बच्चन विशेष रूप से अपने दोस्ताना स्वभाव , योग्य प्रशंसा की उनकी आदत और इंडस्ट्रीज में हर किसी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध साझा करने के लिए जाना जाता है।

इमरान हाशमी का बेटा अयान हाशमी ने  कैंसर जैसी बीमारी को पराजित कर दिया जिससे प्रेरित हो  इमरान हाशमी ने  पुस्तक ' Kiss of Life '  लिखी है । हालही में रिलीज़ हुए इस बुक को  इंडस्ट्रीज से  काफी प्रशंसा मिली है । बिग बी ने इस किताब को पढ़ने के बाद , एक हाथ से लिखा नोट अयान के लिए भेजा।

बहुत स्पष्ट रूप से , इमरान बिग बी का  नोट  प्राप्त करने के बाद सातवें आसमान पर थे और ट्विटर पर नोट के लिए बिग बी का शुक्रिया अदा भी किया।


Click here to Buy Kiss of Life

Keywords : Big B , hand-written note ,Ayaan, Amitabh Bachchan, Emraan Hashmi, Featured, Kiss Of Life

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'अजहर' गाना 'बोल दो न जरा' रिलीज - Bol do na zara song from azhar Released

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की बायोपिक फिल्म 'अजहर' जो क्रिकेटर  अजहरुदीन के लाइफ पर आधारित है , इस फिल्म का पहला गाना 'बोल दो न जरा' रिलीज हो गया है. इस गाने में लंदन के खूबसूरत नजारों को शूट किया है. इस गाने में इमरान और नरगिस फाखरीन 1990 के दशक के रेट्रो लुक में मजेदार नजर आ रहे हैं. इस रोमांटिक गाने में  नरगिस फाखरी और इमरान हाशमी के बीच इश्क को परवान चढ़ते देखा जा सकता है .


रोमांटिक फिल्मों के सरताज इमरान एक बार फिर से रोमांटिक सॉन्ग के साथ हैं. इस गाने को अमाल मलिक और अरमान मलिक ने तैयार किया है.

यह फिल्म पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन की जिंदगी पर आधारित है और इसे टोनी डीसूजा ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में लारा दत्ता, नरगिस फाखरी और प्राची देसाई भी नजर आएंगी. 13 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है.



Keywords : Emraan Hashmi, Azhar, Bollywood, Nargis Fakhri, new song, bol do na zara,  इमरान हाशमी, अजहर, बॉलीवुड, नया गाना रिलीज, बोल दो न जरा, नरगिस फाखरी, एकता कपूर 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

देखे इमरान हाशमी की फिल्म ' अजहर ' का ट्रेलर - The official trailer of Azhar released


बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ' अजहर ' जो क्रिकेटर अजहरुद्दीन पर आधारित है का  ट्रेलर आधिकारिक रूप से जारी किया गया  है।

इमरान के अलावा  , इस फिल्म में भी प्राची देसाई, नरगिस फाखरी , हुमा कुरैशी , लारा दत्ता और गौतम गुलाटी की भी है। प्राची देसाई अजहर की पहली पत्नी नौरीन और नरगिस दूसरी पत्नी संगीता की भूमिका निभाएगी । इस फिल्म के लिए इमरान हाशमी को खुद क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने क्रिकेट की ट्रेनिंग दी है ।  इस फिल्म में इमरान का लुक अजहर  से काफी  मिलता जुलता नजर आ रहा है।



Keywords : Emraan Hashmi ,Azhar , official trailer , cricketer Azharuddin, Prachi Desai, Nargis Fakhri, Huma Qureshi, Lara Dutta ,Gautam Gulati,  Naureen , Sangeeta, Bollywood Biopic

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बॉलीवुड बायोपिक अजहर का मोशन पोस्टर रिलीज़- Poster of Film Azhar release

इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बनी फिल्म ‘अजहर’ का नया मोशन पोस्टर रिलीज हुआ हैं। इस मोशन पोस्टर में मोहम्मद अजहरुद्दीन पर उनके क्रिकेट करियर के दौरान लगे मैच फिक्सिंग के आरोप का भी जिक्र किया गया है। इमरान हाशमी ब्लू जर्सी पहने हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ साथ  प्राची देसाई और नर्गिस फाखरी भी अहम् भूमिका में दिखेंगे।

इमरान का यह लुक हुबहूँ अजहर से मेल खाता है। ये पोस्टर अजहरुद्दीन के मैच फि‍क्सिंंग  की याद दिलाता है क्योंकि इस फि‍क्सिंकग में जिन दूसरे प्लेअर्स का नाम भी शामिल था पोस्टर में उनकी मौजूदगी को प्लेअर्स के नाम की जर्सी दिखाकर बयां कि‍या गया है। इस लिस्ट में अजय जड़ेजा, नवजोत सिंह सिद्धू, नयन मोंगिया और मनोज प्रभाकर का नाम शामिल है। इस मोशन पोस्टर को इमरान हाशमी ने ट्वीटर पर अपने फैन्स के साथ शेयर किया है।

27 नवंबर, साल 2000 में अजहरुद्दीन को मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था|  जबकि अजय जड़ेजा, मनोज प्रभाकर और अजय शर्मा पर मैच बुकी के साथ लिंक्स होने का आरोप लगा| फिर 5 दिसंबर, 2000 को अजहरुद्दीन और अजय शर्मा के आजीवन क्रिकेट खेलने पर बैन लगा दिया गया| मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुरुआत से ही यह कहते आए कि मैच फिक्सिंग में उनका कोई हाथ नहीं है|

Keywords : Bollywood, Azhar, Emraan Hashmi, Mohammad Azharuddin, Nargis Fakhri, Prachi Desai

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर