Recent Movies
Showing posts with label nargis fakhri. Show all posts
Showing posts with label nargis fakhri. Show all posts

इमरान संग 'किसिंग' सीन देना अजीब लगा : नरगिस - Nargis fakhri found ridiculous to reshoot kissing scenes

बॉलीवुड फिल्म ‘‘रॉकस्टार’’ की अभिनेत्री नरगिस फाखरी का कहना है कि उन्हें उनकी आगामी फिल्म ‘अजहर’ में सह अभिनेता इमरान हाशमी के साथ किसिंग सीन के रीटेक के लिए शूट करना बहुत अजीब लगा। नरगिस ने कहा, मुझे नहीं पता था कि इसमें इतने सारे किसिंग सीन होंगे। मुझे लगा कि मुझे इसके लिए अतिरिक्त भुगतान लेना चाहिए क्योंकि यह बेहुदा है कि मुझे इसके लिए रीटेक देने पड़े और बार-बार इसकी शूटिंग करनी पड़ी। मुझे लगा कि क्या यह कोई मजाक हो रहा है।

नरगिस ने कहा कि उन्हें किसिंग सीन या अंतरंग दृश्य करते समय अजीब महसूस होता है। उन्होंने कहा, हालांकि मैं शर्मीली नहीं दिखती लेकिन मैं शर्मीली हूं, इसलिए ऐसे दृश्य करते समय मुझे हमेशा अजीब लगता है। मैं तनाव को दूर भगाने के लिए हंसी मजाक करती हूं या चुटकुले सुनाती हूं। यदि आप ऐसे अभिनेता के साथ काम कर रहे हों जो आपको सहज महसूस कराए तो अच्छा लगता है।

नरगिस ने इमरान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े इंसान हैं। उन्होंने कहा, वह पेशेवर हैं और आपको सहज महसूस कराते है। फिल्म ‘‘अजहर’’ पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित है जिसमें इमरान, नरगिस, प्राची देसाई और गौतम गुलाटी अभिनय कर रहे हैं। यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी।

Keywords : Nargis Fakhri, Emraan Hashmi. Azhar, Bollywood, Bollwood biopic,  इमरान हाशमी

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'अजहर' गाना 'बोल दो न जरा' रिलीज - Bol do na zara song from azhar Released

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की बायोपिक फिल्म 'अजहर' जो क्रिकेटर  अजहरुदीन के लाइफ पर आधारित है , इस फिल्म का पहला गाना 'बोल दो न जरा' रिलीज हो गया है. इस गाने में लंदन के खूबसूरत नजारों को शूट किया है. इस गाने में इमरान और नरगिस फाखरीन 1990 के दशक के रेट्रो लुक में मजेदार नजर आ रहे हैं. इस रोमांटिक गाने में  नरगिस फाखरी और इमरान हाशमी के बीच इश्क को परवान चढ़ते देखा जा सकता है .


रोमांटिक फिल्मों के सरताज इमरान एक बार फिर से रोमांटिक सॉन्ग के साथ हैं. इस गाने को अमाल मलिक और अरमान मलिक ने तैयार किया है.

यह फिल्म पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन की जिंदगी पर आधारित है और इसे टोनी डीसूजा ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में लारा दत्ता, नरगिस फाखरी और प्राची देसाई भी नजर आएंगी. 13 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है.



Keywords : Emraan Hashmi, Azhar, Bollywood, Nargis Fakhri, new song, bol do na zara,  इमरान हाशमी, अजहर, बॉलीवुड, नया गाना रिलीज, बोल दो न जरा, नरगिस फाखरी, एकता कपूर 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

बॉलीवुड बायोपिक अजहर का मोशन पोस्टर रिलीज़- Poster of Film Azhar release

इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बनी फिल्म ‘अजहर’ का नया मोशन पोस्टर रिलीज हुआ हैं। इस मोशन पोस्टर में मोहम्मद अजहरुद्दीन पर उनके क्रिकेट करियर के दौरान लगे मैच फिक्सिंग के आरोप का भी जिक्र किया गया है। इमरान हाशमी ब्लू जर्सी पहने हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ साथ  प्राची देसाई और नर्गिस फाखरी भी अहम् भूमिका में दिखेंगे।

इमरान का यह लुक हुबहूँ अजहर से मेल खाता है। ये पोस्टर अजहरुद्दीन के मैच फि‍क्सिंंग  की याद दिलाता है क्योंकि इस फि‍क्सिंकग में जिन दूसरे प्लेअर्स का नाम भी शामिल था पोस्टर में उनकी मौजूदगी को प्लेअर्स के नाम की जर्सी दिखाकर बयां कि‍या गया है। इस लिस्ट में अजय जड़ेजा, नवजोत सिंह सिद्धू, नयन मोंगिया और मनोज प्रभाकर का नाम शामिल है। इस मोशन पोस्टर को इमरान हाशमी ने ट्वीटर पर अपने फैन्स के साथ शेयर किया है।

27 नवंबर, साल 2000 में अजहरुद्दीन को मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था|  जबकि अजय जड़ेजा, मनोज प्रभाकर और अजय शर्मा पर मैच बुकी के साथ लिंक्स होने का आरोप लगा| फिर 5 दिसंबर, 2000 को अजहरुद्दीन और अजय शर्मा के आजीवन क्रिकेट खेलने पर बैन लगा दिया गया| मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शुरुआत से ही यह कहते आए कि मैच फिक्सिंग में उनका कोई हाथ नहीं है|

Keywords : Bollywood, Azhar, Emraan Hashmi, Mohammad Azharuddin, Nargis Fakhri, Prachi Desai

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'हाउसफुल 3' का फर्स्ट लुक जारी


लेखक-निर्देशक जोड़ी साजिद और फरहाद सामजी की आने वाली कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 3' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार हाथों में फुटबॉल थामे स्पोर्टी लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के अन्य अभिनेता रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी इसमें नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने काले और भूरे रंग के कपड़े पहने हुए हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (एनजीई) के आधिकारिक ट्विटर खाते पर जारी किया गया, जिसमें अभिनेत्री लीसा हेडन, जैकलीन फर्नांडीज और नरगिस फाखरी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। जैकलीन ने ट्वीट किया, "हाजिर है 'हाउसफुल 3' का फर्स्ट लुक! फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है और इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।" फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।