Recent Movies
Showing posts with label इमरान हाशमी. Show all posts
Showing posts with label इमरान हाशमी. Show all posts

इमरान संग 'किसिंग' सीन देना अजीब लगा : नरगिस - Nargis fakhri found ridiculous to reshoot kissing scenes

बॉलीवुड फिल्म ‘‘रॉकस्टार’’ की अभिनेत्री नरगिस फाखरी का कहना है कि उन्हें उनकी आगामी फिल्म ‘अजहर’ में सह अभिनेता इमरान हाशमी के साथ किसिंग सीन के रीटेक के लिए शूट करना बहुत अजीब लगा। नरगिस ने कहा, मुझे नहीं पता था कि इसमें इतने सारे किसिंग सीन होंगे। मुझे लगा कि मुझे इसके लिए अतिरिक्त भुगतान लेना चाहिए क्योंकि यह बेहुदा है कि मुझे इसके लिए रीटेक देने पड़े और बार-बार इसकी शूटिंग करनी पड़ी। मुझे लगा कि क्या यह कोई मजाक हो रहा है।

नरगिस ने कहा कि उन्हें किसिंग सीन या अंतरंग दृश्य करते समय अजीब महसूस होता है। उन्होंने कहा, हालांकि मैं शर्मीली नहीं दिखती लेकिन मैं शर्मीली हूं, इसलिए ऐसे दृश्य करते समय मुझे हमेशा अजीब लगता है। मैं तनाव को दूर भगाने के लिए हंसी मजाक करती हूं या चुटकुले सुनाती हूं। यदि आप ऐसे अभिनेता के साथ काम कर रहे हों जो आपको सहज महसूस कराए तो अच्छा लगता है।

नरगिस ने इमरान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े इंसान हैं। उन्होंने कहा, वह पेशेवर हैं और आपको सहज महसूस कराते है। फिल्म ‘‘अजहर’’ पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित है जिसमें इमरान, नरगिस, प्राची देसाई और गौतम गुलाटी अभिनय कर रहे हैं। यह फिल्म 13 मई को रिलीज होगी।

Keywords : Nargis Fakhri, Emraan Hashmi. Azhar, Bollywood, Bollwood biopic,  इमरान हाशमी

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

इमरान हाशमी का अजहरुद्दीन के जन्मदिन पर उपहार, फिल्म 'अजहर' का पहला लुक - Birthday present of Emraan for Azharuddin, Frist look of Movie 'Azhar'

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने फिल्म 'अजहर' का पहला लुक क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को उनके 53वें जन्मदिन पर उपहार में दिया।

    
फिल्म में मेन रोल अदा कर रहे इमरान ने ट्विटर पर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को बधाई दी। इमरान हाशमी ने लिखा, एमपीअजहर को 53वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह रहा आपका जन्मदिन का तोहफा। अजहर में आपके रूप में मैं। इस तस्वीर में इमरान टेस्ट टीम की सफेद जर्सी में दिखाई दे रहे हैं।


 फिल्म मेकर महेश भट्ट ने कहा कि यह फिल्म इमरान को कलाकार के तौर पर नए तरीके से पेश करेगी। फिल्म का निर्देशन टॉनी डिसूजा ने किया है और इसके निर्माता बालाजी मोशन पिक्चर्स हैं।



 हमारे तरफ से  क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं .

Keywords : इमरान हाशमी, अजहरपहला लुक, क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, Bollywood, Bollywood Movie, Birthday, Emraan, Azharuddin, Cricket, Movie 'Azhar'