Recent Movies
Showing posts with label Dilip Kumar. Show all posts
Showing posts with label Dilip Kumar. Show all posts

अमिताभ की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल - Amitabh is dead shocking rumour


फेसबुक और वॉट्सएप पर यह मैसेज आया कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन की डेथ हो गई है. इस मैसेज में बताया गया था कि 23 फरवरी को सुबह 11 बजे अमिताभ बच्चन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. आप सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें.

टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर आई एक खबर के अनुसार इस अफवाह ने बिग बी के फैन्स को खासा परेशान कर दिया और इसके बाद अमिताभ के प्रवक्ता तक को यह बयान देना पड़ गया कि वह बिल्कुल ठीक हैं और अपने परिवार के साथ खुश हैं.

वैसे इस तरह की अफवाह का शिकार होने वाले अमिताभ बच्चन कोई पहली हस्ती नहीं हैं. दिलीप कुमार को लेकर भी कुछ समय पहले ऐसी अफवाह उड़ी थी. वहीं यो यो हनी सिंह , गुल पनाग, लता मंगेशकर को लेकर भी ऐसी अफवाहें आई थीं कि इनकी डेथ हो गई है.

हॉलीवुड में रेहाना , ब्रिटनी स्पीयर्स, जॉनी डेप, टॉम हैंक्स भी इन अफवाहों का शिकार हो चुके हैं. वाकई ऐसे में समय में जब इंटरनेट और नई तकनीक हमारी जरूरत बन गई है, उसमें इस तरह की गलत सूचनाएं कभी घातक हो सकती हैं.

Keywords : amitabh bachchan, gul panag, dilip kumar, death rumour, shocking rumour of amnitabh's death, bollywood gossips, internet, death hoax, अमिताभ बच्चन, मौत की अफवाह, बॉलीवुड न्यूज

चेक बाउंसिंग के मामले में निर्दोष है अभिनेता दिलीप कुमार -Dilip Kumar acquitted in cheque bouncing case



मुंबई के गिरगांव में मैट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट ने मंगलवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में निर्दोष करार दिया है।

अपने ज़माने के मशहूर अभिनेता हालांकि खुद अदालत में पेश नहीं हुए, लेकिन अदालत ने फैसला सुना दिया, जिसमें कुल चार आरोपियों में से दो लोगों को दोषी करार दिया गया है, और दिलीप कुमार सहित दो को निर्दोष करार दिया गया है।

अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने सोमवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा था, "यह बताते हुए मेरा दिल बैठा जा रहा है कि दिलीप साहब एक पुराने केस में मंगलवार को गिरगांव में मैट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट बीएस खराडे की अदालत में पेश होंगे... इस केस में कोर्ट जजमेंट भी दे सकता है... आप लोग उनकी सेहत के लिए दुआ करें, मुझे आपका समर्थन चाहिए..."

सायरा बानो ने दिलीप कुमार की हिम्मत की तारीफ करते हुए लिखा था, "94 साल की इस उम्र में साहब की सेहत बेहद गिर चुकी है... वह न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन साहब ने कभी अदालत से इस केस में नई तारीख के लिए गुहार नहीं लगाई... मुझे उम्मीद है कि इस वजह से उन पर न तो कोई मानसिक दबाव पड़ेगा और न उनकी हालत खराब होगी..."

दरअसल यह मामला डेक्कन सीमेंट्स कंपनी ने कोलकाता स्थित ट्रेडिंग कंपनी जीके एक्जिम इंडिया के खिलाफ चेक बाउंसिंग के लिए किया था। वर्ष 1998 में दिलीप कुमार जीके एक्जिम इंडिया लिमिटेड में डायरेक्टर थे, और डेक्कन सीमेंट्स ने जीके में एक करोड़ रुपये का निवेश किया था, लेकिन तय मियाद के बाद कर्ज वापसी के तौर पर कंपनी को दिए गए दो चेक बाउंस हो गए, और फिर कंपनी ने धारा 138 के तहत चेक बाउंसिंग का मुकदमा कर दिया।


Keywords :दिलीप कुमार, चेक बाउंस, दिलीप कुमार निर्दोष करार, सायरा बानो, Dilip Kumar, Dilip Kumar acquitted, cheque bounce case, Saira Banu