 |
| malaika |
आइटम सांग की बात निकलती है तो मलाइका अरोरा खान के नाम की जरूर चर्चा होती है। मलाइका पर फिल्माए गए आइटम सांग्स को लोगों ने हमेशा पसंद किया है और फिल्म के व्यवसाय में इन आइटम सांग्स ने महत्वूपर्ण भूमिका निभाई है। अपनी तरफ से मलाइका आइटम सांग को एक अलग ही रंग देती हैं। यदि वे किसी और के आइटम सांग की तारीफ करें तो ये माना जा सकता है कि जरूर उस आइटम सांग में कोई खास बात होगी।इन दिनों करीना पर ’हीरोइन’ के लिए फिल्माया गया आइटम सांग ‘हलकट जवानी’ की चर्चा है, जिसमें करीना बेहद मादक नजर आ रही हैं। इस गाने की जब शूटिंग चल रही थी, उसी समय मलाइका अरोरा खान भी पास में ही शूटिंग कर रही थीं। वे बेबो से मिलने ‘हीरोइन’ के सेट पर जा पहुंची और करीना के लुक को देख उन्होंने करीना की खूब तारीफ की। उन्होंने करीना का डांस भी देखा और काफी देर तक वे सेट पर मौजूद रहीं। सेट पर मौजूद लोगों का कहना है कि मलाइका ने करीना को कहा कि ये गाना धमाल मचा देगा और लोग शीला, मुन्नी को भी भूल जाएंगे। वे करीना के कर्वी और सेक्सी लुक से बेहद प्रभावित नजर आईं।