Recent Movies
Showing posts with label hrithik roshan body. Show all posts
Showing posts with label hrithik roshan body. Show all posts

रितिक रोशन निभाएंगे टॉम क्रूज वाला किरदार


बॉलीवुड के हैंडसम हीरो की बात की जाए तो रितिक रोशन का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है। कुछ लोगों का मानना है कि रितिक के लुक में इंटरनेशनल अपील है और वे हॉलीवुड स्टार की तरह नजर आते हैं। 

काइट्स का निर्माण इसीलिए किया गया था ताकि रितिक की लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े, लेकिन काइट्स के असफल होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। 

फॉक्स स्टार स्टुडियो ‘नाइट एंड डे’ का ऑफिशियल हिंदी रिमेक बनाने जा रहा है। मूल फिल्म में टॉम क्रूज ने इस रोमांटिक-एक्शन-कॉमेडी फिल्म में लीड रोल निभाया था। टॉम क्रूज की जगह बॉलीवुड में कौन ले सकता है? यह प्रश्न उठते ही रितिक के नाम का जवाब आया और रितिक को इस हिंदी रिमेक में लीड रोल निभाने के लिए चुन लिया गया है। 
Hrithik roshan 

Hrithik roshan 
सूत्रों के मुताबिक सब कुछ तय हो चुका है और कुछ दिनों में घोषणा की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए सिद्धार्थ आनंद को चुना गया है। यह चयन चौंकाने वाला है क्योंकि सिद्धार्थ ‘बचना ऐ हसीनों’ और ‘अंजाना अंजानी’ नामक दो फ्लॉप फिल्में बना चुके हैं। उनके निर्देशन में ऐसी बात नजर नहीं आई कि उन्हें चुन लिया जाए। 


‘नाइट एंड डे’ के हिंदी रिमेक को भव्य स्तर पर ‍बनाया जाएगा और इसकी शूटिंग कई देशों में होगी। जहां तक फिल्म की हीरोइन का सवाल है तो अभी कोई नाम तय नहीं हुआ है। हालांकि इस फिल्म को करने के लिए सारी टॉप एक्ट्रेस बेकरार होंगी।

नौ वर्ष बाद साथ फिल्म करेंगे रितिक-करीना!


रितिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम हीरो में से एक हैं तो करीना कपूर की सुंदरता का भी कोई जवाब नहीं। दोनों की जोड़ी बेहद अच्छी लगती है इसके बावजूद पिछले नौ वर्षों से दोनों ने साथ कोई फिल्म नहीं की। रितिक-करीना की साथ की गई आखिरी फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूं थी, जो वर्ष 2003 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा दोनों ने करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में साथ काम किया। अब करण जौहर ही दोनों को एक साथ अपनी आगामी फिल्म में प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि करण के चेले करण मल्होत्रा ने स्क्रिप्ट लिख ली है और करीना कपूर को सुना भी दी है। करण द्वारा निर्मित इस फिल्म के लिए करीना ने हां कह दी है। स्क्रिप्ट की डिमांड है कि हीरो की भूमिका रितिक रोशन करें। करीना कपूर को रितिक के साथ फिल्म करने में कोई आपत्ति नहीं है। करण अब रितिक को मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।


hrithik roshan

kareena kapoor
साथ क्यों नहीं करते फिल्म? 
रितिक रोशन की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में बतौर नायिका करीना कपूर को ही लिया गया था। दस-पन्द्रह दिनों की शूटिंग के बाद करीना को फिल्म से हटा दिया गया। इस बारे में कोई अधिकृत जानकारी तो नहीं दी गई, लेकिन कहा जाता है कि रितिक-करीना एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। यह बात रितिक के पिता राकेश रोशन को पसंद नहीं आई। उस वक्त रितिक का रोमांस सुजैन से चल रहा था। बात आगे नहीं बढ़े इसलिए राकेश ने करीना को फिल्म से हटाने में ही भलाई समझी। 

‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ की शूटिंग के दौरान एक बार फिर दोनों की रोमांस की खबरों ने जोर पकड़ लिया। इसके बाद रितिक ने करीना के साथ फिल्म नहीं करने का फैसला ले लिया।

हॉलीवुड निर्देशक स्प्री को भा गया ऋतिक का डांस

ऋतिक के कद्रदानों में अब हॉलीवुड के फिल्म निर्देशक सकॉट स्प्री का नाम भी जुड़ गया है। सकॉट स्प्री का कहना है कि ऋतिक रोशन बेहद गजब के अभिनेता हैं। डांस के मामले में उनका कोई सानी नहीं है।

ई-मेल के जरिए दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने माना है कि वह भारतीय सिनेमा संगीत और नृत्य के पहलू से काफी प्रभावित हैं और खासतौर से उन्हें ऋतिक का नृत्य बेहद पसंद है।

hrithik roshan 

hrithik roshan

उन्होंने ऋतिक की फिल्म 'काइट्स' और 'धूम-2' में उनके अभिनय और नृत्य को काफी सराहा है। स्टेप अप सीरीज की इनकी चौथी फिल्म 'स्टेप अप रिवोल्यूशन' आगामी 27 जुलाई की प्रदर्शित होगी।

Tours and travels