Recent Movies
Showing posts with label ramleela. Show all posts
Showing posts with label ramleela. Show all posts

करीना ने तोड़ा रणवीर का दिल


करीना कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ से अलग होकर फिल्म के हीरो रणवीर सिंह का दिल तोड़ दिया है, जो कि ‍करीना के साथ फिल्म करने को लेकर बेहद उत्साहित थे। रणवीर सिंह को जैसे ही यह फिल्म मिली और पता चला कि करीना कपूर इस फिल्म में हीरोइन हैं, उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सारे यार-दोस्तों को बता दिया कि वे करीना के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। करीना के साथ उन्होंने फिल्म करने का सपना देखा था जो पूरा हो गया था। लेकिन बेचारे रणवीर को क्या पता था कि उनकी खुशी ज्यादा देर नहीं टिक पाएगी। भंसाली ने करीना से 150 दिन मांगे। करीना को लगा कि इतने दिनों में तो वे तीन फिल्म कर लेंगी, लिहाजा वे फिल्म से अलग हो गईं। उधर भंसाली बता रहे हैं कि करीना ने फिल्म नहीं छोड़ी बल्कि उन्होंने ही करीना को फिल्म से हटा दिया क्योंकि करीना के साथ डेट एडजस्ट नहीं हो रही थी। बात जो भी हो, करीना और भंसाली के पंगे में बेचारे रणवीर का नुकसान हो गया।

करीना नहीं करेंगी ‘रामलीला’



करीना कपूर इस समय सही निर्णय नहीं ले पा रही हैं। अक्टोबर में वे सैफ अली खान से शादी करने जा रही हैं और फिल्मों से भी उनका मोह छूट नहीं पा रहा है। उनको लेकर फिल्म बनाने की योजना बना रहे कई निर्माताओं को उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। दूसरी ओर जिन फिल्म निर्माताओं को उन्होंने हां कहा उन्हें अब वे ना कह रही हैं। इसका ताजा शिकार हुए हैं संजय लीला भंसाली जिन्होंने ‘रामलीला’ के लिए करीना को साइन किया है। रामलीला में रणवीर सिंह हीरो हैं। करीना ने अब यह फिल्म करने से इंकार कर भंसाली की मुश्किल को बढ़ा दिया है। सूत्रों के मुताबिक करीना से भंसाली सौ दिन चाहते हैं जो करीना के लिए बहुत मुश्किल है, इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इसके पहले भी करीना ने ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन’ और करण जौहर की वो फिल्म छोड़ दी थी जिसमें इमरान हाशमी हीरो हैं। जिस तरीके से करीना फिल्म करने से इंकार कर रही हैं उसे देख यह माना जा रहा है कि अक्टोबर में उनकी शादी करने वाली बात सच है। भंसाली ने करीना की जगह दूसरी हीरोइन की तलाश शुरू कर दी है और प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में लिया जा सकता है।