![]() |
| abhishek bachchan |
बोल बच्चन के रिलीज के बाद एकता कपूर अभिषेक बच्चन को उनके पिता से मिलती इमेज देना चाहती हैं। अभिषेक जल्द नए एंग्री यंग मैन बन जाएंगे।
एकता अभिषेक को ध्यान में रखकर एक एक्शन फिल्म बनाने जा रही है और इसकी स्क्रिप्ट रजत अरोड़ा लिखेंगे। एकता चाहती है कि अभिषेक अपनी पिता की तरह एंग्री यंग मैन बनें। अमिताभ ने वर्र्षो तक एंग्री यंग मैन बनकर इंडस्ट्री पर राज किया और एकता चाहती है कि अमिताभ की इस इमेज को अभिषेक आगे ले जाए।
उन्होंने इस काम का जिम्मा रजत को सौंपा है जैसा कि पहले अमिताभ के लिए सलीम-जावेद किया करते थे। उन्होंने इस सिलसिले में अभिषेक से घंटों फोन पर बात की। वह जल्द ही इस प्रोजेक्ट के लिए निर्देशक का चुनाव भी करेंगी और साल के अंत तक प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
