Recent Movies
Showing posts with label Rajinikanth. Show all posts
Showing posts with label Rajinikanth. Show all posts

डॉन कबालीश्वरन पर आधारित है रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' - Superstar Rajinikanth opens up on kabali release

दिल्ली राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म श्री पुरस्कार समारोह में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को पदम विभूषण पुरस्कार से राष्ट्रपति ने इन्हें सम्मानित किया. सम्मानित किया. रजनीकांत इस समारोह में ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए.

रजनीकांत ने कि आने वाली तमिल फिल्म 'कबाली' दुनियाभर में मई या जून में रिलीज होगी. मिली जानकारी के अनुसार फिल्म 'कबाली' रजनीकांत की 161वीं फिल्म है. इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.

फिल्म 'कबाली' के निर्देशक पा. रंजीत है . इस फिल्म में रजनीकांत एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखेंगे . यह फिल्म  असल जिंदगी में डॉन कहे जाने वाले कबालीश्वरन की कहानी पर आधारित है . इस फिल्म में रजनीकांत  के साथ दिनेश, धनसिका और कलइरसन भी मुख्य भूमिका में  नजर आएंगे.यह फिल्म मई के आखिरी हफ्ते या फिर जून की शुरुआत में रिलीज हो सकती है

Keywords : Superstar Rajinikanth, Kabali, release date, may or june, Rajinikanth, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अक्षय कुमार का नया लुक खलनायक - Akshay Kumar’s Villainous Look

अक्षय कुमार और रजनीकांत अभिनीत फिल्म ' रोबोट 2 की पहला लुक लीक हो गया है और अक्षय कुमार इस लुक में बिलकुल भी पहचान में नही आ रहे है ।

फिल्म के निर्माताओं ने कलाकारों के लुक पर कड़ी मेहनत किया है । निर्माताओं की मेहनत डॉ रिचर्ड की भूमिका में अक्षय कुमार के नए लुक में नजर आ रहा है । निर्माताओ ने एक्टर के असली लुक को छुपाने में बहुत मेहनत किया है फिरभी प्रशंसक अक्षय को पहचान लेंगे ।


Keywords : Akshay Kumar’s Villainous Look , Akshay Kumar, Rajinikanth, Robot 2, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

शाहरुख़ का 'रजनी सर' और सचिन को 'शुक्रिया' फैन स्टाइल में - Shah rukh say thank you to Rajni Sir and Sacin in Fan Style



बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने अपनी अदाओं और अभिनय के दम पर लाखों लोगों को अपना फैन बनाया है, लेकिन खुद शाहरुख ने अपने रियल लाइफ हीरोज को खास 'फैनबॉय' शैली   में शुक्रिया अदा किया है। बॉलीवुड किंग ने निजी तौर पर अपनी आने वाली फिल्म 'फैन' के जबरा सांग के छह डब किये गए वर्जन को तमिल फिल्‍म स्‍टार रजनीकांत, फिल्म निर्माता यश चोपड़ा, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भोजपुरी सिंगर व बीजेपी नेता मनोज तिवारी और कोलकाता के लोगों को समर्पित किया है। 

मनीष शर्मा के निर्देशन वाली इस फिल्म में एक जुनूनी प्रशंसक की भूमिका निभा रहे शाहरुख ने रजनीकांत को कहा कि वे आपके अनगनित प्रशंसकों में से एक हैं। सचिन के लिए शाहरुख की प्रशंसा 'आइला' शब्द से शुरू होती है। सचिन ने इस शब्द का उपयोग वर्ष 1999 में आए एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी के विज्ञापन में किया गथा। 
शाहरुख ने स्‍वीकार किया है कि वे यश चोपड़ा के भी प्रशंसक रहे हैं। शाहरुख ने यश के निर्देशन वाली 'दिल तो पागल है', 'वीर जारा'  और 'जब तक है जान' जैसी फिल्मों में काम किया है। शाहरुख ने कोलकाता के लोगों से एक फिल्‍मी स्‍टाइल में 'आई लव यू' कहा है। यह नहीं, उन्‍होंने डब किए गए गुजराती वर्जन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी याद किया है। गौरतलब है कि शाहरुख की फिल्‍म  'फैन' 15 अप्रैल को रिलीज हो रही है। 


Keywords : शाहरुख खान, फैन, शुक्रिया, सचिन तेंदुलकर, रजनीकांत, महात्मा गांधी, Shah Rukh Khan, Rajinikanth, Sachin Tendulkar, Mahatma Gandhi

सुपरस्‍टार रजनीकांत ने फिल्‍म 'विसारानाई' की जमकर प्रशंसा की


फिल्‍म 'कबाली' की शूटिंग कर रहे सुपरस्‍टार रजनीकांत ने तमिल फिल्‍म 'विसारानाई' की जमकर प्रशंसा की है। उन्‍होंने कहा है कि यह वर्ल्‍ड सिनेमा की सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म साबित हो सकती है। 'रजनी सर' ने सोशल साइट ट्विटर पर पोस्‍ट किया, 'मैंने तमिल में विसारानाई जैसी फिल्‍म कभी नहीं देखी। यह वर्ल्‍ड सिनेमा की सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍मों में से एक होगी।'

खास बात यह है कि रजनीकांत के सहयोगी कमल हासन ने भी इस फिल्‍म की प्रशंसा की है। सच्‍ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्‍म तमिल नॉवेल 'लॉक अप' पर आधारित है और इसमें पुलिस की निर्दयता और शक्ति के दुरुपयोग पर आधारित है। एक ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर एम. चंद्रकुमार ने इस किताब को लिखा है।

'विसारानाई' का निर्माण वेत्रीमारन और धनुष ने किया है जबकि इसमें दिनेश, समुतिराकानी, किशोर और मुरुगादोस महत्‍वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। नेशनल अवार्ड विजेता फिल्‍मकार वेत्रीमारन ने इस फिल्‍म को निर्देशित किया है। 'विसारानाई' को पिछले साल वेनिस इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था। यह फिल्‍म शुक्रवार को प्रदर्शित होगी।

Keywords : रजनीकांत, कबाली, विसारानाई, वर्ल्‍ड सिनेमा, कमल हासन, Rajinikanth, Kabali, Visaaranai, world cinema