Recent Movies
Showing posts with label Leonardo DiCaprio. Show all posts
Showing posts with label Leonardo DiCaprio. Show all posts

फिल्म के लिए इम्पोर्ट की गई चींटियां, आसान नहीं था ह्यूज ग्लास का किरदार - Ants were imported for movie, Hughes Glass was not easy to play


22 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो को अपनी पहली ऑस्कर ट्रॉफी मिल चुकी है। उन्हें ये अवॉर्ड अपनी फिल्म ‘द रेवेनेंट’ में ह्यूज ग्लास के किरदार के लिए मिला, लेकिन उनके के लिए रोल निभाना आसान नहीं था। फिल्म एक सीन के लिए लियोनार्डो को भैंस का कच्चा लिवर खाना पड़ा था। जबकि असल जिंदगी में वो पूरी तरह शाकाहारी हैं। हालांकि, इस सीन के लिए पहले लियोनार्डो को मांस जैसी दिखने वाली चीज दी गई थी, लेकिन उन्हें लगा कि ऐसा करना गलत होगा। 

फिल्म की शूटिंग के बाद प्रोड्यूसर्स ने ये राज खोला कि एक पार्टिकुलर सीन के लिए उन्हें ढेर सारी चींटियों की जरूरत थी, जो कैलगरी जैसे ठंडे इलाके में नहीं थी। इसलिए उन्होंने ओरिगॉन और ओंटारियो (अमेरिका) से चींटियां मंगवाई। मगर मौसम में बदलाव की वजह से ये चींटियां रास्ते में ही मर गईं। बाद में उन्हें फिर से दोबारा चींटियां मंगवानी पड़ीं। फिल्म में ह्यूज ग्लास के किरदार में ढलना लियोनार्डो के लिए आसान नहीं था। बर्फीले पहाड़ो पर सफर करना, भालू से लड़ना और अपने दोस्त से अपने बेटे की मौत का बदला लेना। एक ही किरदार में ये सारे इमोशन लाना उनके लिए एक बड़ा चैलेंज था। 

टाइटैनिक, द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट, शटर आइलैंड और इन्सेप्शन जैसी फिल्मों में लियोनार्डो ने ऐसे किरदार निभाए हैं, जो बहुत ज्यादा बातें करते हैं। लेकिन ‘ह्यूज ग्लास’एक ऐसा शख्स हैं जो बहुत कम बोलता है। इस रोल में लियोनार्डो ने अपने एक्सप्रेशन्स से ही सारी बातें कही हैं। फिल्म में उनके चुनिंदा डायलॉग्स ही थे।
फिल्म के लिए लियोनार्डो सहित पूरी टीम को मुश्किल हालातों में शूटिंग करनी पड़ी। इस मूवी को कैलगरी (कनाडा) के बर्फीले जंगलों में शूट किया गया, जहां का तापमान -25 डिग्री तक चला जाता था। फिल्म की टीम 90 मिनट का शूट पूरा करने के लिए घंटों तक ट्रैवल करती थी, क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर नैचुरल लाइट चाहते थे। खराब मौसम की वजह से फिल्म के बर्फीले सीन्स की शूटिंग करीब 80 दिनों में हो पाई।

Keywords :  Ants , imported , movie, Hughes Glass ,not easy to play, Hollywood, Interesting Facts ,Leonardo Dicaprio ,Starrer ,The Revenant

'टाइटैनिक' में लियोनार्डो डिकैप्रियो को मरना नहीं चाहिए था : केट विंस्लेट


वर्ष 1997 की सुपर-डुपर हिट फिल्म 'टाइटैनिक' के आखिरी पलों में हुई नायक 'जैक डॉसन' (Jack Dawson) की मौत पर प्रशंसक पिछले 19 साल से लगातार सवाल खड़े करते आ रहे हैं, लेकिन अब इस रोमांटिक क्लासिक का दर्जा हासिल कर चुकी फिल्म की नायिका 'रोज़' (Rose), यानी केट विंस्लेट (Kate Winslet) ने भी कहा है कि उसके चरित्र को अपने प्रेमी की जान बचा लेनी चाहिए थी।

वर्ष 1912 के दुःखद हादसे की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'टाइटैनिक' में 'जैक-रोज़' की जोड़ी के रूप में काम करने के बाद लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) और केट रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे, और आज भी सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले 'स्क्रीन कपल' के रूप में उनकी चर्चा होती है। फिल्म के क्लाईमैक्स में जब जहाज डूब रहा था, जैक और रोज़ को लकड़ी के एक दरवाज़े का टुकड़ा मिलता है। जैक की मदद से रोज़ उस पर चढ़ जाती है, लेकिन जब जैक उस पर चढ़ने की कोशिश करता है, तो दरवाज़ा डूबने लगता है। उसके बाद जैक तय करता है कि वह पानी में ही रहकर रोज़ की ज़िन्दगी बचाएगा, और आखिरकार जम जाने की वजह से उसकी मौत हो जाती है।


फिल्म के इस अंत से प्रशंसक शुरू से ही नाखुश रहे, और लगभग 19 साल से भी ज़्यादा वक्त से वह एक थ्योरी पेश करते आ रहे हैं, जिसके मुताबिक दरवाज़े के डूबे बिना भी दोनों उसका इस्तेमाल ज़िन्दा रहने के लिए कर सकते थे। 'एंटरटेनमेंट वीकली' के अनुसार, जब टीवी प्रस्तोता जिमी किमेल (Jimmy Kimmel) ने केट विंस्लेट से इस थ्योरी के बारे में उनकी राय पूछी, तो उन्होंने कहा, "मैं सहमत हूं... मेरा मानना है कि वह (जैक) भी दरवाज़े के उस टुकड़े पर फिट हो सकता था..."

गौरतलब है कि दोनों की जोड़ी को इतना ज़्यादा पसंद किया जाता है कि 19 साल से वे जब भी कहीं एक साथ दिखाई देते हैं, फैन दीवानों की तरह उनके पास पहुंचने की कोशिश करते हैं। पिछले शनिवार को ही लियोनार्डो और केट को SAG अवार्ड समारोह में एक-दूसरे के गले लगते देखा गया था, और इसे लेकर तुरंत ही सैकड़ों चुटकुले तैयार हो गए।



'टाइटैनिक' के बाद वर्ष 2008 में घरेलू ड्रामा फिल्म 'रिवॉल्यूशनरी रोड' (Revolutionary Road) में लियोनार्डो के साथ काम कर चुकीं केट विंस्लेट ने जिमी किमेल के शो के दौरान कहा, "लोग हमेशा मुझे और लियो को एक साथ देखकर बहुत उत्साहित हो जाते हैं... जो सोचा जाए, तो बेहद खूबसूरत एहसास है... है न...? 20 साल हो गए हैं... लोगों को आज भी हमें साथ देखकर अच्छा लगता है... यह दिल को बेहद अच्छा लगता है... हम इसे लेकर हंसते हैं... हम कल रात भी इसे लेकर हंस रहे थे... मैं सोच रही था, हे भगवान, क्या आप यकीन कर सकते हैं कि लोग आज भी जैक और रोज़ के प्रति इतना ज़्यादा मोहित हैं..."

Keywords : केट विंस्लेट, लियोनार्डो डिकैप्रियो, टाइटैनिक, जैक डॉसन, रोज़, Kate Winslet, Leonardo DiCaprio, Titanic, Jimmy Kimmel, Jack Dawson