Recent Movies
Showing posts with label vin deasial. Show all posts
Showing posts with label vin deasial. Show all posts

हॉलीवुड के लिए खूब पसीना बही रहीं दीपिका-Deepika Padukone Starts Prepping For Her Hollywood


बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करने वाला वीडियो शेयर किया है। दीपिका ने यह वीडियो रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर जारी किया है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण अमेरिकी निर्देशक डीजे कुरोसो की फिल्म 'ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज' में ने विन डीजल के साथ काम करेंगी। फिल्म में दीपिका एक शिकारी के किरदार में हैं, जो केज की प्रेमिका भी हैं। यह फिल्म ट्रिपल एक्स फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में मशहूर अदाकारा नीना डोबरेव और रुबी रोज भी काम करेंगी। नीना डोबरेव एक मजाकिया टेक्निकल एक्सपर्ट और रुबी रोज एक शूटर के किरदार में दिखेंगी। डीजल एनएसए एजेंट का किरदार निभा रहे सैम्यूल एल जैक्सन के साथ नजर आएंगे। फिल्म की स्‍क्रिप्ट स्कॉट फ्रैजियर ने लिखी है। गौर हो कि विन डीजल के मेन रोल वाली वाली यह फिल्म ट्रिपल एक्स फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है।