Recent Movies
Showing posts with label Controversy. Show all posts
Showing posts with label Controversy. Show all posts

भगवन शिव के बारे में ये क्या कह दिया सोफिया ने - Nan Sofia Controversy

बोल्ड एक्ट्रेस से नन बन सुर्ख‍ियों में छाई सोफिया हयात ने कुछ ऐसी स्टेटमेंट दी है जिसे सुनकर आप लोग हैरान हो जाएंगे. सोफिया का कहना है कि उन्होंने शिव को जन्म दिया है.
दरअसल पिछले शनिवार सोफिया औरंगाबाद के कैलाश मंदिर पहुंची थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी. सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं.

सोफिया ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'औरंगाबाद का कैलाश मंदिर बहुत शक्तिशाली है. मैं यहां सांस भी नहीं ले सकती. मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मेरे अंदर की मैगनेटिक पॉवर शिव लिंग में चली गई. मैं घंटेभर से कांप रही हूं. मैं अपना सिर शिव लिंग से नहीं हटा पा रही थी. यह चुंबक की तरह चिपक गया था. कुछ बहुत शक्तिशाली हो रहा है. मेरी बॉडी बदल रही है.
सोफिया ने लिखा, 'आज मैंने शिव को जन्म दिया है. वो मेरे साथ आए और मेरे अंदर बस गए. भगवान वापस आ रहे हैं. मैं अपने अंदर शक्ति को महसूस कर रही हूं. शिव मेरे अंदर हैं और मैं शिव लिंग के अंदर. यह इतना शक्तिशाली है कि मेरी आत्मा तक हिल गई है.

सोफिया हयात ने बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज के कारण खूब सुर्खियां बटोरी हैं. आपको बता दें कि बिग बॉस' सीजन-7 का हिस्सा रहीं सोफिया ने शो के कंटेस्टेंट अरमान कोहली पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था.

Keywords :

Keywords : सोफिया हयात,  एक्ट्रेस नन,  विवादित बयान,  भगवान शिव,  इंस्टाग्राम तस्वीर, gave birth to shiva, sofia hayat, Bollywood actress, Nan, God Siva, Birth, Controversy

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कांग्रेस का राजनीतिक ग्राफ क्षेत्रीय दलों से भी नीचे चला गया है: भाजपा

नयी दिल्ली: विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने और कांग्रेस के खराब प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा ने विपक्षी दल पर हमला करते हुए दावा किया कि आज के परिणाम से कांग्रेस ‘‘अब तक सबसे नीचे चली गई है और अब यह किसी क्षेत्रीय दल से भी नीचे है।’’
भाजपा संसदीय दल ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा कि इसका राजनीतिक ग्राफ ‘सबसे नीचे’ चला गया है। पार्टी ने पहली बार असम चुनावों में जीत हासिल की है और केरल तथा पश्चिम बंगाल में इसका वोट प्रतिशत दहाई अंक में पहुंच गया है।
इसने कहा कि संसद में ‘बाधा डालने वाली राजनीति’ करने की कांग्रेस की रणनीति केवल राजनीतिक कारणों से है और भाजपा सरकार के विकास के एजेंडे का विरोध है जिसे असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल की जनता ने खारिज कर दिया है।
पार्टी ने कहा, ‘पिछले 60 वर्ष के दौरान कांग्रेस ने केवल कुशासन और भ्रष्टाचार की राजनीतिक संस्कृति को बढ़ावा दिया है और भारत के लोगों को गुमराह किया है। पिछले लोकसभा चुनावों में लोगों ने कांग्रेस को हरा दिया और विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने उनकी राजनीति को खारिज कर दिया है। इससे कांग्रेस चुनाव के इतिहास में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है जबकि भाजपा की स्थिति काफी अच्छी हुई है।’
पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति क्षेत्रीय दलों से भी कम हो गई है जबकि भाजपा सफल रूप से राष्ट्रीय पार्टी के रूप में उभरी है और देश के हर हिस्से में इसकी उपस्थिति बढ़ रही है।’’ बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।

कंगना ने रितिक रोशन पर लगाया धमकाने का आरोप, अफेयर्स पर विवाद और बढ़ा - Kangna Ranaut, Hrithik Roshan Controversy

रितिक रोशन और कंगना रनोट के बीच का विवाद अब और भी बढ़ गया है। खबर है कि कथित तौर पर इस एक्स-कपल ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेजा है। पहले रितिक ने उनकी इमेज खराब करने के लिए अपने वकील दीपेश मेहता के जरिए कंगना को कानूनी नोटिस भेजा और उनसे माफी मांगने को कहा। एक सूत्र के मुताबिक, रितिक ने कंगना से कहा कि उन्हें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए और यह बताते हुए उनसे माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने रितिक को अपना 'सिली एक्स' नहीं बोला था। वरना वो उनके सभी पत्राचार (correspondence) सार्वजनिक कर देंगे। ऐसे में कंगना भी कहा चुप बैठतीं। उन्होंने भी धमकाने का आरोप लगाते हुए अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के माध्यम से 21 पेज के जवाब के साथ रितिक को कानूनी नोटिस भेज दिया। वहीं रितिक के मानहानि नोटिस पर कंगना ने कहा कि जब उन्होंने किसी का नाम ही नहीं लिया तो मानहानि का सवाल उठता ही नहीं। दरअसल, पिछले दिनों खबर आई थी कि रितिक के कहने पर कंगना को 'आशिकी 3' से निकाला गया है और इसकी वजह बताई गई थी कि रितिक, कंगना के साथ अब किसी भी हाल में स्क्रिन शेयर नहीं करना चाहते हैं। यहीं से रितिक और कंगना के रिलेशनशिप का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। वहीं इसी मुद्दे पर कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान इशारों ही इशारों में रितिक को अपना 'एक्स' बता दिया। कंगना ने कहा, 'मुझे कई अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। एक नासमझ भी इसका अंदाजा लगा सकता है कि ये अफवाहें कहां से आ रही हैं? मैं नहीं जानती कि एक्स अटेंशन पाने के लिए इस तरह की पागलों जैसी बातें क्यों करते हैं। अब रिलेशनश्पि मेरी तरफ से खत्म हो चुकी है। मेरे लिए चैप्टर क्लोज हो चुका है। मैं उन बातों की कब्र खोदना नहीं चाहती हूं।' हालांकि बाद में रितिक ने कंगना के साथ रिलेशनशिप की खबराें को बकवास बताते हुए कहा कि उनका कंगना के साथ संबंध हो ही नहीं सकता। रितिक ने ट्वीट के जरिए कुछ इस तरह जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'मीडिया जिन महिलाओं में से किसी के साथ मेरे प्रेम संबंध बता रहा है उनसे ज्यादा संभावना तो पोप के साथ मेरा प्रेम संबंध होने की है। शुक्रिया, लेकिन इसकी कोई जरूरत नहीं है।' वैसे रितिक और कंगना ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। दोनों 'काइट्स' और 'कृष 3' में साथ काम कर चुके हैं। सुजैन से रितिक के अलगाव की एक वजह कंगना को भी बताया जाता है।
Kangna Ranaut, Hrithik Roshan Controversy, Hrithik Roshan ,   Kangana Ranaut ,   legal notice ,   relationship ,   ex couple ,   Aashiqui 3 ,   Bollywood news ,