Recent Movies
Showing posts with label legal notice. Show all posts
Showing posts with label legal notice. Show all posts

30 अप्रैल को रिकॉर्ड होगा कंगना का बयान - Kangana ranaut to record her statement on 30th april


रितिक रोशन और कंगना रनोट के बीच चल रहा कोल्ड वार हर एक दिन एक नया मोड़ ले लेता है . सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे सायबर सेल के पुलिस अधिकारिय कंगना के घर पर आये थे . लेकिन उनको कंगना रनोट घर पर नहीं मिली . पुलिस का कहना है कि वह गवाह के तौर पर 30 अप्रैल को कंगना का बयान दर्ज कर सकती है.

बॉलीवुड फिल्म "रंगून" की सूटिंग में व्यस्त कंगना अपनी मां और कुछ दोस्तों के साथ लांच पर जाने वाली थी लेकिन जैसे ही उन्हें खबर मिली की उनके घर पुलिश आने वाली है कंगना वहां से चली गई , क्योकि पुलिस के आने से पहले मीडिया के फोन कॉल्स से ही परेशान हो गई थी . कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी के अनुसार पुलिस के आने की सोचने तो मिली लेकिन कोई आया ही नहीं . मीडिया में इस बात की खबर रितिक रोशन की पीआर एजेंसी ने दी थी .

वही रितिक रोशन के वकील का कहना है की  'मीडिया स्टेटमेंट देने के बजाए उन्हें केवल एक बार अपना बयान सायबर सेल के सामने दर्ज कराना चाहिए. इससे जांच में सहयोग मिलेगा. वो ही लोग स्पष्ट रुप से मीडिया वॉर में रुचि दिखा रहे हैं. पूरी जांच प्रक्रिया रुकी हुई है क्योंकि वो अपना बयान अधिकृत रुप से दर्ज नहीं करवा रहे हैं.'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईटी एक्ट के सेक्शन 66 सी और 66 डी और आईपीसी के सेक्शन 419 के तहत 25 मार्च को यह एफआईआर दर्ज हुई है. रिपोर्ट में रितिक ने कहा है कि कंगना के और मेरे फेक ई-मेल आईडी के बीच कई ई-मेल हुए. कंगना की बहन इस बात की गवाह हैं. लिहाजा उनका बयान भी अहम है. रितिक ने कहा है कि जिस ईमेल अकाउंट से कंगना को मेल भेजे जा रहे थे, वह उनका था ही नहीं.

Keywords : Hrithik Roshan, Kangana Ranaut, legal notice, bollywood news, kanagana affair, Hrithik personal life, Hrithik affair, kangana police, arrest, Bollywood, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

कंगना ने रितिक रोशन पर लगाया धमकाने का आरोप, अफेयर्स पर विवाद और बढ़ा - Kangna Ranaut, Hrithik Roshan Controversy

रितिक रोशन और कंगना रनोट के बीच का विवाद अब और भी बढ़ गया है। खबर है कि कथित तौर पर इस एक्स-कपल ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेजा है। पहले रितिक ने उनकी इमेज खराब करने के लिए अपने वकील दीपेश मेहता के जरिए कंगना को कानूनी नोटिस भेजा और उनसे माफी मांगने को कहा। एक सूत्र के मुताबिक, रितिक ने कंगना से कहा कि उन्हें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए और यह बताते हुए उनसे माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने रितिक को अपना 'सिली एक्स' नहीं बोला था। वरना वो उनके सभी पत्राचार (correspondence) सार्वजनिक कर देंगे। ऐसे में कंगना भी कहा चुप बैठतीं। उन्होंने भी धमकाने का आरोप लगाते हुए अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के माध्यम से 21 पेज के जवाब के साथ रितिक को कानूनी नोटिस भेज दिया। वहीं रितिक के मानहानि नोटिस पर कंगना ने कहा कि जब उन्होंने किसी का नाम ही नहीं लिया तो मानहानि का सवाल उठता ही नहीं। दरअसल, पिछले दिनों खबर आई थी कि रितिक के कहने पर कंगना को 'आशिकी 3' से निकाला गया है और इसकी वजह बताई गई थी कि रितिक, कंगना के साथ अब किसी भी हाल में स्क्रिन शेयर नहीं करना चाहते हैं। यहीं से रितिक और कंगना के रिलेशनशिप का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। वहीं इसी मुद्दे पर कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान इशारों ही इशारों में रितिक को अपना 'एक्स' बता दिया। कंगना ने कहा, 'मुझे कई अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। एक नासमझ भी इसका अंदाजा लगा सकता है कि ये अफवाहें कहां से आ रही हैं? मैं नहीं जानती कि एक्स अटेंशन पाने के लिए इस तरह की पागलों जैसी बातें क्यों करते हैं। अब रिलेशनश्पि मेरी तरफ से खत्म हो चुकी है। मेरे लिए चैप्टर क्लोज हो चुका है। मैं उन बातों की कब्र खोदना नहीं चाहती हूं।' हालांकि बाद में रितिक ने कंगना के साथ रिलेशनशिप की खबराें को बकवास बताते हुए कहा कि उनका कंगना के साथ संबंध हो ही नहीं सकता। रितिक ने ट्वीट के जरिए कुछ इस तरह जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'मीडिया जिन महिलाओं में से किसी के साथ मेरे प्रेम संबंध बता रहा है उनसे ज्यादा संभावना तो पोप के साथ मेरा प्रेम संबंध होने की है। शुक्रिया, लेकिन इसकी कोई जरूरत नहीं है।' वैसे रितिक और कंगना ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। दोनों 'काइट्स' और 'कृष 3' में साथ काम कर चुके हैं। सुजैन से रितिक के अलगाव की एक वजह कंगना को भी बताया जाता है।
Kangna Ranaut, Hrithik Roshan Controversy, Hrithik Roshan ,   Kangana Ranaut ,   legal notice ,   relationship ,   ex couple ,   Aashiqui 3 ,   Bollywood news ,