![]() |
| sanghai |
Showing posts with label abhaydeol. Show all posts
Showing posts with label abhaydeol. Show all posts
काश शांघाई पहले मिली होती: इमरान हाशमी
Posted by Binda Singh
Posted on 13:40
with No comments
Labels:
abhaydeol,
imran hashmi,
sanghai
आइफा में 'रॉकस्टार' और 'जिंदगी ना..' की धूम
Posted by Binda Singh
Posted on 13:28
with No comments
![]() |
| zindagi-na-milegi-dobara |
जोया अख्तर की 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और इम्तियाज अली की 'रॉकस्टार' ने 13वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) पुरस्कार वितरण समारोह में शनिवार को धूम मचाते हुए चार-चार ट्रॉफियां अपने नाम कीं।
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को श्रेष्ठ फिल्म, श्रेष्ठ कहानी, श्रेष्ठ अभिनेता (सहायक) और श्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। जोया ने जहां श्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता वहीं उनके भाई फरहान अख्तर को श्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला।
'रॉकस्टार' ने रणबीर कपूर को श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिलाया। इसके अलावा इस फिल्म ने एआर रहमान को श्रेष्ठ संगीतकार, श्रेष्ठ गीत और मोहित चौहान को श्रेष्ठ पाश्र्वगायक का पुरस्कार दिलाया। मोहित को 'नादान परिंदे' के लिए यह पुरस्कार मिला।
रणबीर ने इस साल सलमान खान, अभिताभ बच्चन, शाहरुख खान और रितिक रोशन जैसे कलाकारों को पीछे छोड़ते हुए श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
दूसरी ओर, अभिनेत्री बिद्या बालन ने 'द डर्टी पिक्चर' में अपनी शानदार प्रस्तुती के लिए श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। विद्या ने इस पुरस्कार के लिए प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, माही गिल और कंगना रणावत को पीछे छोड़ा।
श्रेष्ठ महिला पाश्र्वगायक का पुरस्कार श्रेया घोषाल ने जीता। श्रेया को फिल्म बॉडीगार्ड के गीत-तेरी मेरी प्रेम कहानी के लिए यह पुरस्कार मिला।
अभिनेता विद्युत जामवाल को फिल्म 'फोर्स' में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार मिला। रितेश देशमुख को फिल्म 'डबल धमाल' के लिए श्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार मिला।
फिल्मकार रमेश सिप्पी को भारतीय सिनेमा में शानदार योगदान के लिए सम्मानित किए गए जबकि वयोवृद्ध अभिनेती जोहरा सहगल को भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
बीते समाने की अभिनेत्री रेखा को भी विशेष सम्मान मिला जबकि नॉर्वे की अभिनेत्री लिव उलमान को अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस साल के आइफा पुरस्कार वितरण समारोह का अपना अलग जलवा था लेकिन इस साल रितिक, शाहरुख, सलमान, जॉन अब्राहम, सैफ अली खान, अनिल कपूर, करीना कपूर, कैटरीना कैफ और सोनम कपूर जैसे कई महत्वपूर्ण नाम इस कार्यक्रम से दूर रहे।
(बॉबी देओल एक धमकाने है!) यह! अभय देओल से हम क्या सीखा है के रूप में वह उसे टॉक शो पर परिचारिका सिमी ग्रेवाल से बात की ...
Posted by Anonymous
Posted on 17:03
with No comments
होस्ट सिमी ग्रेवाल हरकतों पर भारत के सर्वाधिक वांछनीय है कई लोगों को पहले से हीउठाया hackles. यदि आप उसे मूर्खतापूर्ण व्यवहार अलग रखने के लिए, एक बात यह है कि शो के बारे में वास्तव में अच्छा है कि सिमी सुपर मुश्किल की कोशिश करता है बाहरजानकारी है कि कोई एक सेलिब्रिटी अतिथि से जानता खुदाई हद तक है कि छुपाने के लिएप्रयास एक बिंदु के बाद या उसे एक नकली मुस्कान के साथ अपने क्रोध प्रमुख हो जाता है. हाल ही में जब अभय देओल शो पर एक उपस्थिति बनाया है, आमतौर पर मितभाषी अभिनेता कोईविकल्प नहीं है, लेकिन था कि 'एक शांत अभी तक शांत नहीं' उसके चेहरे पर देखो और कभी कभी एक फ्लैश के साथ अपने निजी जीवन के बारे में सब कुछ खुलासा उन घातक डिम्पल की. वहअपने बचपन के बारे में अनिच्छा साझा - जैसे जब चचेरे भाई बॉबी देओल उसेविस्तारपूर्वक धमकाने और भैया सनी बड़े सामने सभी निर्दोष कार्य होगा. यह एक मजेदार प्रकरणथा क्योंकि यह अभिनेता बचपन के छोटे विवरण और उसकी अस्थिर प्यार या काम पर जीवन अपने quirky विकल्प के बारे में जानकारी नहीं बस के साथ मसालेदार किया गया था. सब सब में,सिमी एक अभिनेता के जीवन की गहराई में एक अच्छा काम हो रही है और उसे मौखिक उकसानेऔर परोक्ष दबाव डाल द्वारा सर्वश्रेष्ठ लाने करती है. लेकिन इस प्रकरण है, और जलन का गुस्साफिर से बाहर निकलना है कि Kiki, सिमी ग्रहण वैकल्पिक पहचान, एक सवाल हम पूछना करना चाहते हैं अभय है, बदमाशी जिसका अधिक दर्दनाक था के बाद सिमी या बॉबी?
'अगर अब नहीं हिट होता तो फिल्में छोड़ देता'
Posted by Anonymous
Posted on 13:54
with No comments

छ: वर्ष के फिल्म कॅरियर में अभय देओल दो कॉमर्शियल हिट्स देने में कामयाब रहे हैं। इन दो फिल्मों के अलावा उनकी अन्य फिल्मों को भी प्रशंसा मिली। यह डीवीडी मार्केट में ज्यादा पसंद की गईं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास जादू नहीं चला पाईं।
अभय को अपने द्वारा चुनी गई फिल्मों पर कोई अफसोस तो नहीं है। लेकिन फिल्मों का न चल पाना उन्हें परेशान कर रहा था। इसीलिए वह फिल्में छोड़ने तक का मन बना रहे थे। वह कहते हैं, ‘मैं जानता था कि जो फिल्में मैं चुन रहा था वह आज तक पसंद की जाती हैं और यह डीवीडी मार्केट में हिट रही हैं। लेकिन कॉमर्शियल सफलता न मिल पाना मुझे परेशान कर रहा था।
फिर ‘देव डी’ और ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ ने इसे बदल दिया।’गुजरे समय को याद करते हुए वह कहते हैं, ‘मेरे लिए यह समय निकालना आसान नहीं था। ‘ऑल्टरनेट हीरो’ वाले टैग के साथ चल पाना मुझे मुश्किल लग रहा था। मुझे लग रहा था कि इस तरह फिल्में करने से बेहतर है कि मैं फिल्में छोड़ ही देता। जबकि आज निर्माता और निर्देशक मुझे मुख्यधारा की फिल्मों के लिए एप्रोच कर रहे हैं।
जो लोग पहले मेरे साथ काम करने से कतरा रहे थे अब इस कोशिश में हैं।’ वैसे अभय ने यह साफ कर दिया है कि हिट फिल्म मिल जाने के बाद भी वह फिल्मों की अपनी पसंद में कोई बदलाव नहीं करेंगे। आपको बता दें कि अगली फिल्मों पर काम शुरू करने से पहले अभय एक छोटी-सी वेकेशन पर जाना चाहते हैं।
Labels:
abhaydeol

