Recent Movies
Showing posts with label manoj bajpayee. Show all posts
Showing posts with label manoj bajpayee. Show all posts

मनोज, नवाजुद्दीन, इरफान से जलते है नसीरुद्दीन - Naseeruddinv envious of Nawazuddin , Manoj and Irrfan


पद्मभूषण से सम्मानित अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का कहना है कि उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मनोज बाजपेयी और इरफान खान जैसे अभिनेताओं से ईष्या होती है, क्योंकि वे काफी कुशल कलाकार हैं। इस देश में बेहतरीन कलाकारों की कोई कमी नहीं हैं।

अपनी आने वाली फिल्म 'वेटिंग' के प्रचार के लिए दिल्ली आए नसीरुद्दीन ने बताया, 'मुझे नवाजुद्दीन, बाजपेयी, इरफान से जलन होती है। वे काफी कुशल कलाकार हैं। अरशद वारसी और विजय राज जैसे कलाकार दुनिया में सबसे अच्छे अभिनेताओं की बराबरी पर हैं।' नसीरुद्दीन ने कहा, 'जिन्हें मैंने अभी तक देखा है, उनमें से नवाजुद्दीन सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक हैं और मुझे उनसे जलन होती है। काश मैं भी उनके जितनी उम्र में इतना अच्छा अभिनेता होता।' दिग्गज अभिनेता ने कहा कि मनोज और कल्कि कोचलिन में इतनी क्षमता है कि एक दिन वह अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ेंगे। नसीरुद्दीन से जब उनकी नजर में एक कमर्शियल फिल्मों के अभिनेताओं के बारे में पूछा गया, तो इस पर भी उन्होंने नवाजुद्दीन का ही नाम लिया। उन्होंने कहा कि नवाजुद्दीन ने 'बजरंगी भाईजान' से ही सुर्खियां हासिल कर ली थीं, तो फिर वह कमर्शियल अभिनेता क्यों नहीं हो सकते।


जीवन के दो अलग पृष्ठभूमियों से आए दो अनजान लोगों की कहानी दर्शाने वाली नसीरुद्दीन की फिल्म 'वेटिंग' 27 मई को रिलीज होगी।

Keywords : नसीरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, मनोज बाजपेयी, इरफान खान, वेटिंग, Bollywood, Bollywood News,  Naseeruddin Shah, nawazudddin siddiqui, Manoj Bajpayee, Irrfan Khan, Waiting

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म समीक्षा : ट्रैफिक - Film Review : Traffic

2009 में चेन्नई के हॉस्पिटल में ऐसे ही एक हार्ट ट्रांस प्लांट को अंजाम दिया गया था। उस लड़की की जान बचाने में उसमें उस ट्रैफिक हवलदार की बड़ी भूमिका थी। साल 2011 में इसी असली घटना पर आधारित 'ट्रैफिक' नामक मलयालम फिल्म बनी थी जो उस समय काफी हिट हुई, उसके बाद डायरेक्टर राजेश पिल्लई ने लगभग 3 साल पहले उसी फिल्म की हिंदी रीमेक शुरू की जिसमें एक से बढ़कर एक सितारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज की, चेन्नई में हुई असल घटना से प्रेरित ये फिल्म कैसी है? आइए जानते हैं.

मुंबई और पुणे के बीच साल 2009 में बेस्ड यह कहानी एक 12 साल की बच्ची के हार्ट ट्रांसप्लांट की है. यह बच्ची सुपरस्टार (प्रोसेनजीत चटर्जी) और उसकी पत्नी (दिव्या दत्ता) की बेटी है. ठीक उसी समय सड़क हादसे में रिपोर्टर (विशाल सिंह) की हालत काफी गम्भीर हो जाती है. इन हालातों में यह बात निकलकर आती है कि‍ अगर उसके मरने से पहले हार्ट निकालकर सुपरस्टार की बच्ची के ट्रांप्लांट के लिए पंहुचा दिया जाए तो वो बच्ची बच सकती है. और इस हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए सड़क के रास्ते से हार्ट को भेजा जाता है जिसमें ट्रैफिक कांस्टेबल रामदास गोडबोले (मनोज बाजपई) का सबसे अहम रोल होता है जिसके ऊपर कुछ अरसे पहले घूसखोरी का इल्जाम लगाया गया था. अब क्या ढाई घण्टे के भीतर 160 किलोमीटर की दूरी पार करके यह हार्ट ट्रांसप्लांट हो पाएगा? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें अगले पल क्या होने वाला है यह सोचने पर आप विवश रहते हैं. जिस मौके पर इंटरवल होता है वो काफी दिलचस्प सीन है जब मनोज बाजपई की गाड़ी का संपर्क ट्रैफिक कंट्रोल रूम से टूट जाता है. कहानी काफी कसी हुई है लेकिन कुछ पल ऐसे भी आते हैं जहां रियलिटी से थोड़ी परे भी फिल्म लगने लगती है और ड्रामा ज्यादा दिखता है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर अच्छा है जो आपको कहानी से बांधे रखता है.

फिल्म में हरेक किरदार ने अपने दिए गए रोल को बखूबी निभाया है, सुपरस्टार के रूप में प्रोसेनजीत चटर्जी, रिपोर्टर की जॉब में विशाल सिंह, सिटी पुलिस कमिश्नर के रोल में जिम्मी शेरगिल, साथ ही माता-पिता के किरदार में सचिन खेड़ेकर और किट्टू गिडवानी ने बेहतरीन अदाकारी की है. वहीं दिव्या दत्ता ने एक इमोशनल परफॉरमेंस दी है जिससे आप कनेक्ट करते हैं. फिल्म की अहम कड़ी हैं ट्रैफिक कांस्टेबल मनोज बाजपेयी का रोल, जिसको देखकर लगता उम्दा अभिनय की परिभाषा समझ आती है. अंत तक यह किरदार आपको अपनी ओर आकर्षित करता है.

Keywords : ट्रैफिक मूवी रिव्यू ,फिल्म ट्रैफिक , फिल्म समीक्षा, मनोज बाजपेयी, ट्रैफिक, जिम्मी शेरगिल, दिव्या दत्ता, राजेश पिल्लई, Manoj Bajpayee, Jimmy Sheirgill, Divya Dutta, Film Reviw, Traffic


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

मुंबई की सड़कों में नजर आए मनोज बाजपेयी - Manoj bajpayee traffic cop for a day



फिल्म 'ट्रैफिक' की रिलीज से पहले एक्टर मनोज बाजपेयी एक दिन के लिए ट्रैफिक हवलदार बने. मुंबई के ट्रैफिक से जूझते हुए एक जिंदगी को बचाने की जद्दोजहद की सच्ची घटना को दर्शाती इस फिल्म में भी मनोज को ट्रैफिक हवलदार के किरदार में दिखाया गया है. बुधवार को वह मुंबई के जुहू इलाके में ट्रैफिक सिग्नल पर हवलदार की ड्रेस में अपनी ड्यूटी निभाते नजर आए. मनोज को इस किरदार में देखकर लोग काफी हैरान थे.

 मनोज ने अपने साथी ट्रैफिक हवलदारों के साथ अच्छा समय बिताया. इस किरदार के लिए तैयारी के दौरान मनोज ने ट्रैफिक हवलदार के काम काज के तरीकों को बेहतर तरीके से सीखा है. 6 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में मनोज के अलावा जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता और सचिन खेड़ेकर भी नजर आएंगे.

Keywords : बॉलीवुड, ट्रैफिक, मनोज बाजपेयी, ट्रैफिक हवलदार, मुंबई का जुहू इलाका, Bollywood, Manoj Bajpayee, Traffic, traffic cop, for a day, Traffic constable


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म रिव्यु : अलीगढ़ - Movie review : Aligarh

फिल्म का नाम: अलीगढ़
डायरेक्टर: हंसल मेहता 
स्टार कास्ट: मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव, आशीष विद्यार्थी 
अवधि: 2 घंटा 
सर्टिफिकेट: A
रेटिंग: 4 स्टार
हंसल मेहता एक ऐसे निर्माता निर्देशक हैं, जिनका काम पर्दे पर बोलता है और उन्होंने इस बात को अपनी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'शाहिद' के माध्यम से भी साबित कर दिया है. एक बार फिर से हंसल मेहता ने असल जिंदगी से प्रेरित होकर 'अलीगढ़' फिल्म बनाई है जो सत्य घटनाओं पर आधारित है. फिल्म को मुंबई फिल्म फेस्टिवल, बुसान फिल्म फेस्टिवल और लंदन के फिल्म समारोह में भी दिखाया जा चुका है जहां इसकी जमकर सराहना की गई है, अब क्या यह फिल्म भी हंसल की बाकी फिल्मों के जैसे आपको सोचने पर विवश कर पाएगी? 

अलीगढ़, प्रोफेसर डॉक्टर एस आर सिरस (मनोज बाजपेयी) की कहानी है जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ नामक जगह पर स्थित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं. 8 फरवरी 2010 को प्रॉफेसर सिरस को पुरुष के साथ यौन सम्बन्ध बनाने के आरोप में यूनिवर्सिटी से सस्पेंड कर दिया जाता है और इस पूरी खबर पर दिल्ली का रहने वाला पत्रकार दिपु सेबेस्टियन (राजकुमार राव) पड़ताल करता है. धीरे-धीरे कहानी आगे बढ़ती है और अंततः इलाहाबाद की हाई कोर्ट इस केस में प्रोफेसर सिरस को निर्दोष मानती है और यूनिवर्सिटी में एक बार फिर से प्रोफेसर सिरस की बहाली हो जाती है.

फिल्म की कहानी अपूर्व असरानी ने लिखी है जिन्होंने 'सत्या' और 'शाहिद' जैसी फिल्में एडिट भी की हैं. कहानी काफी सरल है लेकिन इसका मैसेज बेहद जबरदस्त है, जो फिल्म के साथ-साथ सामने भी आता है. अलीगढ़ के रीयल लोकेशंस पर फिल्म को शूट करना और परदे पर उतारा जाना भी काबिल ए तारीफ है. प्रोफेसर का अकेलापन, एक पत्रकार का प्रोफेसर के संग रिश्ता और साथ ही सिलसिलेवार घटनाओं को बड़े सहज तरीके से अपूर्व ने कहानी में तब्दील किया है.

फिल्म में मनोज बाजपेयी ने बहुत उम्दा अभिनय किया है और किरदार की बारिकी को हरेक फ्रेम में आसानी से देखा जा सकता है. प्रोफेसर जिसे संगीत पसंद है साथ ही अपने अकेलेपन में वो कैसे गुजर बसर कर रहा है, इन सभी बातों को मनोज ने अभिनय के माध्यम से पूरा किया है. वहीं राजकुमार राव ने एक साउथ इंडियन पत्रकार का रोल अदा किया है जो हिंग्लिश भाषा में प्रोफेसर के साथ बातचीत करके इस पूरी घटना पर पड़ताल करता है. राजकुमार राव की मेहनत लाजवाब है. आशीष विद्यार्थी ने भी अपने छोटे लेकिन इम्पोर्टेन्ट रोल को बखूब निभाया है.

फिल्म में लता मंगेशकर के दो गीतों को प्रयोग में लाया गया है जो कहानी के साथ जाते हैं और बैकग्राउंड स्कोर अच्छा है. हंसल मेहता, राजकुमार राव और मनोज बाजपेयी की फिल्मों को देखना पसंद करते हैं तो 'अलीगढ़' मिस मत कीजिए.


Keywords :movie review, Aligarh, manoj bajpayee, rajkumar rao, new release movie, film review aligarh, bollywood, फिल्‍म रिव्‍यू,  मूवी रिव्‍यू अलीगढ़, बॉलीवुड, राजकुमार रॉव