Recent Movies
Showing posts with label Traffic. Show all posts
Showing posts with label Traffic. Show all posts

फिल्म समीक्षा : ट्रैफिक - Film Review : Traffic

2009 में चेन्नई के हॉस्पिटल में ऐसे ही एक हार्ट ट्रांस प्लांट को अंजाम दिया गया था। उस लड़की की जान बचाने में उसमें उस ट्रैफिक हवलदार की बड़ी भूमिका थी। साल 2011 में इसी असली घटना पर आधारित 'ट्रैफिक' नामक मलयालम फिल्म बनी थी जो उस समय काफी हिट हुई, उसके बाद डायरेक्टर राजेश पिल्लई ने लगभग 3 साल पहले उसी फिल्म की हिंदी रीमेक शुरू की जिसमें एक से बढ़कर एक सितारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज की, चेन्नई में हुई असल घटना से प्रेरित ये फिल्म कैसी है? आइए जानते हैं.

मुंबई और पुणे के बीच साल 2009 में बेस्ड यह कहानी एक 12 साल की बच्ची के हार्ट ट्रांसप्लांट की है. यह बच्ची सुपरस्टार (प्रोसेनजीत चटर्जी) और उसकी पत्नी (दिव्या दत्ता) की बेटी है. ठीक उसी समय सड़क हादसे में रिपोर्टर (विशाल सिंह) की हालत काफी गम्भीर हो जाती है. इन हालातों में यह बात निकलकर आती है कि‍ अगर उसके मरने से पहले हार्ट निकालकर सुपरस्टार की बच्ची के ट्रांप्लांट के लिए पंहुचा दिया जाए तो वो बच्ची बच सकती है. और इस हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए सड़क के रास्ते से हार्ट को भेजा जाता है जिसमें ट्रैफिक कांस्टेबल रामदास गोडबोले (मनोज बाजपई) का सबसे अहम रोल होता है जिसके ऊपर कुछ अरसे पहले घूसखोरी का इल्जाम लगाया गया था. अब क्या ढाई घण्टे के भीतर 160 किलोमीटर की दूरी पार करके यह हार्ट ट्रांसप्लांट हो पाएगा? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें अगले पल क्या होने वाला है यह सोचने पर आप विवश रहते हैं. जिस मौके पर इंटरवल होता है वो काफी दिलचस्प सीन है जब मनोज बाजपई की गाड़ी का संपर्क ट्रैफिक कंट्रोल रूम से टूट जाता है. कहानी काफी कसी हुई है लेकिन कुछ पल ऐसे भी आते हैं जहां रियलिटी से थोड़ी परे भी फिल्म लगने लगती है और ड्रामा ज्यादा दिखता है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर अच्छा है जो आपको कहानी से बांधे रखता है.

फिल्म में हरेक किरदार ने अपने दिए गए रोल को बखूबी निभाया है, सुपरस्टार के रूप में प्रोसेनजीत चटर्जी, रिपोर्टर की जॉब में विशाल सिंह, सिटी पुलिस कमिश्नर के रोल में जिम्मी शेरगिल, साथ ही माता-पिता के किरदार में सचिन खेड़ेकर और किट्टू गिडवानी ने बेहतरीन अदाकारी की है. वहीं दिव्या दत्ता ने एक इमोशनल परफॉरमेंस दी है जिससे आप कनेक्ट करते हैं. फिल्म की अहम कड़ी हैं ट्रैफिक कांस्टेबल मनोज बाजपेयी का रोल, जिसको देखकर लगता उम्दा अभिनय की परिभाषा समझ आती है. अंत तक यह किरदार आपको अपनी ओर आकर्षित करता है.

Keywords : ट्रैफिक मूवी रिव्यू ,फिल्म ट्रैफिक , फिल्म समीक्षा, मनोज बाजपेयी, ट्रैफिक, जिम्मी शेरगिल, दिव्या दत्ता, राजेश पिल्लई, Manoj Bajpayee, Jimmy Sheirgill, Divya Dutta, Film Reviw, Traffic


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

मुंबई की सड़कों में नजर आए मनोज बाजपेयी - Manoj bajpayee traffic cop for a day



फिल्म 'ट्रैफिक' की रिलीज से पहले एक्टर मनोज बाजपेयी एक दिन के लिए ट्रैफिक हवलदार बने. मुंबई के ट्रैफिक से जूझते हुए एक जिंदगी को बचाने की जद्दोजहद की सच्ची घटना को दर्शाती इस फिल्म में भी मनोज को ट्रैफिक हवलदार के किरदार में दिखाया गया है. बुधवार को वह मुंबई के जुहू इलाके में ट्रैफिक सिग्नल पर हवलदार की ड्रेस में अपनी ड्यूटी निभाते नजर आए. मनोज को इस किरदार में देखकर लोग काफी हैरान थे.

 मनोज ने अपने साथी ट्रैफिक हवलदारों के साथ अच्छा समय बिताया. इस किरदार के लिए तैयारी के दौरान मनोज ने ट्रैफिक हवलदार के काम काज के तरीकों को बेहतर तरीके से सीखा है. 6 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में मनोज के अलावा जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता और सचिन खेड़ेकर भी नजर आएंगे.

Keywords : बॉलीवुड, ट्रैफिक, मनोज बाजपेयी, ट्रैफिक हवलदार, मुंबई का जुहू इलाका, Bollywood, Manoj Bajpayee, Traffic, traffic cop, for a day, Traffic constable


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'ट्रैफिक इज़ आउट' का पोस्टर रिलीज़ - Traffic's First Look poster Release

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'ट्रैफिक '  है इस फिल्म का   पहला पोस्टर रिलीज़ हो गया है।  'ट्रैफिक' एक एक सच्ची भावनात्मक थ्रिलर कहानी पर आधारित  है, जहां पुलिस की गाड़ी दौड़ते हुए एक 13 साल की लड़की के जीवन को बचाने के लिए  मुंबई से पुणे एक जीवित दिल ( अंग) को समय रहते पहुंचती है ।

बॉलीवुड की इस सच्ची कहानी पर आधारित  फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा जिमी शेरगिल , दिव्या दत्ता और सचिन खेडेकर है ।  मनोज बाजपेयी हालही में बॉलीवुड फिल्म अलीगढ में नजर आये थे ।


Keywords : Divya DuttaJimmy Sheirgill's, Photos, Jimmy Sheirgill, Manoj Bajpai', Sachin Khedekar, Bollywood, traffic, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म निर्देशक राजेश पिल्लई का में निधन - Film director Rajesh Pillai died

विख्यात फिल्म निर्देशक राजेश पिल्लई का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 41 वर्ष के थे. पिल्लई के साथ काम करने वाले बहुत से कलाकार कल रात करीब पौने बारह बजे उनके निधन की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे. फिल्मकार को ‘वेत्ताह' फिल्म के निर्माण के दौरान निमोनिया हो गया था जिसकी वजह से उनकी हालत लगातार बिगड रही थी. 

उनकी हालिया फिल्म ‘वेत्तार' के प्रदर्शन के एक दिन बाद ही उनकी मौत हो गयी. इस फिल्म में मंजू वॉरियर और कुंजाको बोबन ने काम किया है. उनके उपचार के दौरान ही फिल्म का काम पूरा हुआ. उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा.

उनकी प्रसिद्ध फिल्म ‘ट्रैफिक' के हिंदी रिमेक में काम करने वाले बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्विटर पर पिल्लई की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, ‘‘राजेश पिल्लई की असमय मौत से बहुत दुख हुआ. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें.'

उनके साथ काम करने वाली दिव्या दत्ता ने कहा, ‘हमने बहुत प्यारा निर्देशक राजेश पिल्लई खो दिया, जिन्होंने मुझे ‘ट्रैफिक' के दौरान निर्देशन दिया. 

Keywords :  फिल्म निर्देशक , निधन, वेत्तार'  दिव्या दत्ता , निर्देशक राजेश पिल्लई  ‘ट्रैफिक', malayalam filmmaker , rajesh pillai, died, private hospital , Traffic