Recent Movies
Showing posts with label ranbir kapoor in barfi. Show all posts
Showing posts with label ranbir kapoor in barfi. Show all posts

दीपिका-रणबीर फिर आ रहे हैं नजदीक?


दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर इतने मंझे हुए कलाकार तो हो ही गए हैं कि दो-तीन रिटेक में शॉट ओके कर दें, लेकिन ‘ये जवानी है दीवानी’ के एक शॉट को जब निर्देशक अयान मुखर्जी ने ओके कहा तब तक वे 11 रिटेक दे चुके थे। यह सीन इतना मुश्किल भी नहीं था कि इन्हें किसी किस्म की परेशानी हो। 

दोष देने वालों ने कह दिया कि निर्देशक अयान मुखर्जी बेहद कन्फ्यूज हैं। बार-बार लोकेशन बदलते रहते हैं और वे ग्यारह टेक बाद ही संतुष्ट हुए। 

ranbir kapoor, deepika padukon
लेकिन दूसरी ओर एक यूनिट मेंबर ने हमें बताया कि ये सब रणबीर और दीपिका की ही चाल है। दोनों ने जानबूझकर गलतियां की ताकि उन्हें शॉट के बहाने एक-दूसरे के नजदीक रहने का ज्यादा समय मिल सके। क्या दीपिका-रणबीर फिर नजदीक आ रहे हैं।

शादी करना चाहते हैं रणबीर कपूर


गोल-मोल बातें करना कोई रणबीर कपूर से सीखे। एक तरफ वे कहते हैं कि वे शादी करने के‍ लिए बेकरार हैं तो दूसरी तरफ उनका कहना है कि पहले कोई ऐसी लड़की तो मिले जिसे देख उन्हें महसूस हो कि हां इसके साथ मैं पूरा जीवन बीता सकता हूं। बस, मैं उसे लाइफ पार्टनर बना लूंगा।

दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ से लेकर नरगिस फखरी तक उनका नाम जोड़ा जा चुका है, लेकिन रणबीर कहते हैं कि उन्हें अब तक सच्चा प्यार करने वाला नहीं मिला है। यानी रणबीर इन हीरोइनों के साथ टाइपास (?) कर रहे थे। 

रणबीर की बातों से तो लगता है कि पता नहीं उन्हें कब सच्चा प्यार करने वाली मिलेगी और कब वे शादी करेंगे। सलमान खान भी इसी तरह की बातें करते थे और अब तक अविवाहित हैं। 

ranbir kapoor
फिलहाल तो रणबीर ‘बर्फी’ की सफलता का मजा ले रहे हैं। उनके अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है। फिल्म को ऑस्कर के लिए भारत से भेजा जा रहा है। भारत और विदेश मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। भारत में भी फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा 85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद है कि फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

बर्फी ने ऊंचा किया रणबीर कपूर का कद


रणबीर कपूर की तुलना में इमरान खान के खाते में हिट फिल्मों की संख्या ज्यादा है, लेकिन बात जब अच्छे एक्टर की निकलती है तो इमरान से रणबीर मीलों आगे नजर आते हैं। दोनों की तुलना इसलिए क्योंकि साथ में इनका करियर शुरू हुआ और भविष्य का सुपरस्टार इन्हें माना जाता है।

पिछले वर्ष रिलीज हुई रॉकस्टार और हाल ही में दर्शकों का दिल जीत रही ‘बर्फी’ के जरिये रणबीर ने साबित कर दिया कि फिल्मों में चयन के मामले में उनकी पसंद थोड़ी अलग है। वे ऐसी फिल्म करना चाहते हैं जो कमर्शियल हिट तो हो, साथ ही उनके अंदर के कलाकार को संतुष्ट कर सके। रोल ऐसा हो कि कुछ कर दिखाने का चैलेंज हो। 

इस मामले में लोग अभी से उनकी तुलना आमिर खान से करते हैं। आमिर की तरह रणबीर भी क्वां‍टिटी की बजाय क्वालिटी में विश्वास करते हैं, वरना बॉलीवुड के तमाम बड़े बैनर्स रणबीर के पीछे हैं, लेकिन वे सोच समझ कर ही फिल्म साइन करते हैं। 
Ranbir kapoor

इस बारे में रणबीर का कहना है कि उनका दिल करता है वही फिल्म साइन वे साइन करते हैं। स्क्रिप्ट और निर्देशक उनके लिए सबसे अहम है। बर्फी करना भी रणबीर ने इसीलिए मंजूर किया क्योंकि फिल्म की स्क्रिप्ट में उन्हें अनोखी बात नजर आई। अनुराग बसु की पिछली फिल्म काइट्स असफल रही थी, लेकिन रणबीर को उनकी क्षमताओं पर पूरा विश्वास था। अनुराग के साथ काम करना वे यादगार अनुभव मानते हैं। 

बर्फी के लिए रणबीर ने लगभग दो वर्ष खर्च किए। इस किरदार ने उन्हें धैर्यवान बना दिया। मुंबई के गोरगांव स्थित संस्कारधाम विद्यालय में बर्फी जैसे लड़कों से मिलने का अनुभव उन्हें काम आया और वे बर्फी जैसा किरदार आसानी से निभा सके। कुछ लोगों का मानना है कि बिना संवाद के अभिनय करना मुश्किल काम है, लेकिन रणबीर इसे आसान मानते हैं। 

‘बर्फी’ में रणबीर के अभिनय की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। जिन्हें फिल्म पसंद नहीं भी आई वे भी कह रहे हैं कि रणबीर के अभिनय के लिए ही फिल्म देखी जानी चाहिए। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी रणबीर के अभिनय को शानदार बताया है। 

इस समय रणबीर ‘ये जवानी है दीवानी’ कर रहे हैं, जिसमें उनकी पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोण उनकी हीरोइन हैं। दीपिका और रणबीर फिर दोस्त बन चुके हैं। रणबीर का नाम अब तक कई लड़कियों से जोड़ा जा चुका है। रणबीर की शिकायत है कि उनके अभिनय से ज्यादा उनके रोमांस की चर्चा होती है।