Recent Movies
Showing posts with label Social Media. Show all posts
Showing posts with label Social Media. Show all posts

पिता-बेटी के बीच भावनाओं की डोर मजबूत - Feelings between father - daughter strong bond

संजय दत्त के लिए र‍िश्तों का सफर भी अासान नहीं रहा है. बड़ी बेटी त्रिशला के साथ उनके रिलेशंस में भी तनाव ही रहा है. हालांकि उन्होंने त्रिशला को कई बार मनाने की कोश‍िश की थी लेकिन बर्फ पूरी तरह पिघली नहीं.

हालांकि इस बार उनकी रिहाई के समय त्रिशला जिस तरह ट्वि‍टर पर संजय के लिए इमोशनल मैसेज लिख रही हैं, उससे लगता है कि इस कैद ने पिता-बेटी के बीच भावनाओं की डोर जोड़ दी है. बता दें कि त्रिशला, संजय और उनकी पहली वाइफ ऋचा शर्मा की बेटी हैं. 

पहले त्रिशला ने संजय दत्त के साथ अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. इनके साथ त्रिशला ने मैसेज भी लिखा था, 'मेरा शेर पिंजरे से बाहर आने वाला है और फिर वो जंगल का रुख करेगा.'

उसके बाद रिहाई वाले दिन त्रिशला ने फिर संजय दत्त के लिए ट्वीट किया, 'मैं आपके लिए बहुत उत्साहित और खुश हूं. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आपसे मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती.'

त्रिशला बताती हैं कि वह पिछले तीन वर्षों से अपने पिता से चिट्ठियों के जरिए संपर्क में हैं. एक हफ्ते पहले त्रिशला ने उनसे बात भी की थी. गौरतलब है कि संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा के देहांत के बाद उनकी बेटी त्रिशला अपने नाना-नानी के पास न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई थीं. उसके बाद काफी अरसे तक संजय और त्रिशला के संबंध बहुत अच्छे नहीं रहे.

लेकिन संजय को जेल होने के बाद त्रिशला ने अपने पिता के लिए अपने बर्ताव में काफी सुधार किया. 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद संजय दत्त को गैरकानूनी तरीके से एके - 56 राइफल रखने के जुर्म में आर्म्स एक्ट के तहत 5 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी.


Keywords :Sanjay dutt, Jail, trishala, social media, arms act, sanjay dutt jail, sanjay dutt walk out, संजय दत्‍त, जेल, बॉलीवुड, रिहाई,  सोशल मीडिया, त्रिशला

तलाक के पेपर्स सोशल मीडिया पर देख नाराज जेनिफर - Divorce papers on social media, Jennifer angry

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विगेंट आखिरकार आधिकारिक रुप से अलग हो गये हैं. दोनों को तलाक मिल गया है लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ है जिसने जेनिफर को चौंका दिया है. जेनिफर ने अपनी नाराजगी इंस्टाग्राम पर जाहिर की है. आपको बता दें कि जेनिफर और करण शादी के दो साल बाद ही अलग हो गये थे ले‍किन तलाक अब मिला है. 

जेनिफर और करण के तलाक के पेपर्स किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिये गये हैं जिसे देखकर जेनिफर ने हैरानी जताई है. उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर लिखा,' मैं बहुत दुखी हूं कि किसने ऐसा किया. मेरे पास तलाक के पेपर्स पहुंचने से पहले वो सोशल मीडिया पर कैसे पोस्‍ट हो गये...' इसके अलावा भी उन्‍होंने कई बातें लिखी हैं. 

वहीं करण गोवा में अपना बर्थडे मना रहे हैं. हाल ही में बिपाशा बसु ने इंस्‍टाग्राम पर तसवीरें शेयर की हैं. वहीं खबरों की मानें तो करण और बिपाशा एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की मुलाकात 'अलोन' के सेट पर हुई थी. फिल्‍म में दोनों ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. अफवाहें तो ऐसी भी उड़ी थी कि दोनों आगामी मार्च में सगाई करनेवाले है और जल्‍द ही शादी भी कर सकते हैं. 


Keywords :Divorce papers , social media ,Jennifer angry, Karan Singh Grover, Jennifer Winget  , Karan and Jennifer Divorce papers ,bollywood, Bollywood news

विवादों से दूर रहने के लिए सोशल मीडिया पर नही है बॉलीवुड की 'क्वीन'



बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत का कहना है कि वह सोशल मीडिया में इसलिए नहीं है, क्योंकि वह ट्विटर पर 'ट्रॉल्स' के मुंह नहीं लगना चाहती। उनका मानना है कि ट्विटर पर रहने का एक फायदा जरूर है कि किसी भी मुद्दे पर अपनी राय दे सकते हैं और अपना 'स्टैंड क्लियर' कर सकते हैं।

कंगना का कहना है, 'बॉलीवुड एक्टर्स जो आम तौर पर अफवाहों और गलतफहमियों के शिकार होते हैं उनके लिए तो ट्विटर जैसे वरदान है, क्योंकि एक ट्वीट से वह अपना बयान दे जाते हैं। लेकिन कई बार ट्रॉल्स आपका जीना मुश्किल कर देते हैं। वे ऐसी-ऐसी बातें करते हैं, गालियां देते हैं और मैं इस सब नकारात्मकता से खुद को दूर रखना चाहती हूं।'

हाल में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के ट्वीट ने सुर्खियां बटोरीं, ऋतिक ने ट्वीट किया, 'जिन लोगों का नाम मेरे साथ उछाला जा रहा है, बेशक वह बहुत अच्छी लडकियां हैं, लेकिन मेरा किसी के साथ अफेयर नहीं। बल्कि पोप के साथ अफेयर होने के ज्यादा चान्सेस हैं।'

ऋतिक के ट्विटर पर इस बयान को कंगना के उस बयान से जोड़कर देखा गया जो उन्होंने हाल में एक मीडिया हाउस को दिया था। कंगना ने कहा था, 'समझ नहीं आता कि एक्स बॉयफ्रेंड्स अटेंशन पाने के लिए अजीब-अजीब हथकंडे क्यों इस्तेमाल करते हैं। मैं तो आगे बढ़ जाती हूं, लेकिन कुछ लोग आगे नहीं बढ़ पाते हैं!!'

मामले के तूल पकड़ने पर कंगना ने कहा, यही वजह है कि वह ट्विटर पर नहीं हैं, क्योंकि लोग एक बात का दूसरा मतलब निकालकर विवाद करवाना चाहते हैं और वह विवादों से दूर रहना चाहती हैं।

Keywords :बॉलीवुड, क्वीन, कंगना रनौत, सोशल मीडिया, ट्रॉल्स, ट्विटर, Kangana Ranaut, Twitter, Facebook, Social Media, Queen, Hritik Roshan, ऋतिक रोशन