 |
karan-priyanka |
करन जौहर और प्रियंका चोपड़ा फिर से बेस्ट फ्रेंड बन गए हैं। करन खुद को बहुत मैच्योर मानते हैं और कहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के साथ उनका अब कोई झगड़ा नहीं है। उनकी बातों से लग रहा है कि उन्होंने प्रियंका के सारे गुनाहों को माफ कर दिया है।
प्रियंका चोपड़ा जब उनके बर्थडे पार्टी में आईं तो करन बहुत खुश हुए थे। इस बारे में उन्होंने कहा, 'प्रियंका के हाव-भाव ने मेरा दिल छू लिया। मैं प्रियंका से उम्र में बड़ा हूं इसीलिए मुझे मैच्योरिटी दिखानी चाहिए और बीती बातें भूल जानी चाहिए।'
उन्होंने यह भी कहा, 'हम पहले की तरह एक-दूसरे से जुड़ गए हैं। हम दोनों का रिश्ता ट्रैक पर है। मैं किसी के साथ झगड़े को ज्यादा दिन जारी नहीं रख सकता। लेकिन, आदमी उसी से तो झगड़ता है जिसको वह बहुत पसंद करता है।'
करन की बातों से तो लग रहा है कि अब उनके और प्रियंका बीच सबकुछ ठीक है। वैसे, प्रियंका बहुत खुश होंगी क्योंकि गौरी से झगड़े के दौरान कई लोगों से उनका मनमुटाव हुआ था, जिसमें से एक करन भी थे। उम्मीद है, आगे भी सबकुछ ठीक ही रहेगा।
0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.