Recent Movies
Showing posts with label Richa Chaddha. Show all posts
Showing posts with label Richa Chaddha. Show all posts

दिल से निकली एक बहुत ईमानदार फिल्म है - Aishwarya Rai Bachchan at sarbjit premiere



बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि ‘सरबजीत' को बनाते वक्त सरबजीत के परिवार की संवेदना और भावनाओं को ध्यान में रखा गया था. ओमंग कुमार निर्देशित फिल्म पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा आतंकवाद और जासूसी के दोषी ठहराए गए भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है. 

पाकिस्तान की एक जेल में साथी कैदी के हमले में उनकी मौत हो गई थी. 'सरबजीत' के प्रीमियर के मौके पर ऐश्वर्या ने कहा, ‘एक टीम के तौर पर हम हमेशा दर्शकों के लिए फिल्में बनाते हैं. हमें आज इस बात की खुशी है कि यह (फिल्म) आप लोगों के लिए रिलीज हो गई है. हम उम्मीद करते हैं कि आप टीम की कोशिशों की सरहाना करेंगे.' 

उन्होंने कहा, ‘यह दिल से निकली एक बहुत ईमानदार फिल्म है. एक टीम के तौर पर, हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि इस फिल्म को विषय और परिवार के सदस्यों की भावनाओं को ध्यान में रखकर पूरी संवेदशीलता से बनाया गया है.' 

उत्तर प्रदेश में फिल्म को कर मुक्त करने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा किया. फिल्‍म में रणदीप हुड्डा और रिचा चड्ढा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. सरबजीत का किरदार रणदीप हु्ड्डा ने निभाया है.

Keywords : Sarbjit , Aaishwarya Rai Bachchan , Randeep Hooda , Omung Kumar , Richa Chaddha , Bollywood, up coming movie
मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

फिल्म 'लाल रंग' का ट्रेलर रिलीज - Film Laal Rrang trailer Release

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हूडा इम्तिआज़ अली की फिल्म ‘हाईवे’ में अपनी मातृ भाषा हरियाणवी बोली थी, इसके अलावा एक बार फिर रणदीप का हरियाणवी लहजा सुनने को मिलेगा। फिल्म 'लाल रंग' का ट्रेलर रणदीप के डायलॉग से शुरू होता हैं ।

इस फिल्म में रणदीप हुड्डा हरियाणा के डॉन के किरदार में नजर आ रहे हैं जो अवैध रूप से खून माफिया के तौर पर काम करता है। हरि‍याणा के ब्लड माफिया के ऊपर बुनी गई इस कहानी में रणदीप शंकर नाम के शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं जो कि एक नौजवान को अपने अवैध रूप से ब्लड डिलिंग के काम में शामिल कर लेता और फिर घिनौना खुनी खेल शुरू होता है।

ट्रेलर में रणदीप एक फंकी अंदाज़  में डॉन के किरदार में हरियाणवी डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं जैसे, ‘नाम शंकर सै पर भगवान ना हूं. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के  डायरेक्टर सईद अहमद अफजल है ।  यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होगी । आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है ।


Keywords : Aishwarya Bachchan, Lal Rang, Randeep Hooda, Richa Chaddha, Sarabjit, Bollywood


मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर