Home » » नए आशियाने ने किया दीपिका को रणबीर से दूर और सिद्धार्थ के करीब

नए आशियाने ने किया दीपिका को रणबीर से दूर और सिद्धार्थ के करीब



मुंबई में हर किसी का सपना होता है कि अपना घर हो, फिर तो दीपिका पादुकोण बॉलीवुड स्टार ठहरीं। हालांकि मायानगरी में लोगों की दिनों-दिन बढ़ोत्तरी ने यहां घरों की कीमत आसमान पर पहुंचा दी है, मगर कई फिल्मों की बदौलत अच्छी-खासी शोहरत और दौलत बटोर चुकीं दीपिका को पैसों की कोई समस्या नहीं थी।

दीपिका के सामने अहम चुनौती ऐसी जगह घर ख़रीदने की थी, जो बांद्रा की भीड़-भाड़ वाले एरिया से अलग खुले माहौल में हो। आखिरकार दीपिका की मुराद पूरी हुई और उन्होंने वर्ली स्थित एक बिल्डिंग के 30वें माले पर चार बैडरूम वाला अपार्टमेंट ख़रीद लिया है। आपको बता दें कि अब वह रणबीर कपूर के घर से दूर, जबकि सिद्धार्थ माल्या के ‘नीलाद्रि’ बंगले के काफी करीब पहुंच गई हैं।
बहरहाल, इस गणेश चतुर्थी के मौके पर नए घर में शिफ्ट होने जा रहीं दीपिका चहकते हुए बताती हैं- ‘मुझे यह जगह इसलिए पसंद आई, क्योंकि यहां से मुंबई के सी लिंक और स्काई लाइन का नजारा बड़ी आसानी से दिखता है!’
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.