Home » » 'अरे भैया मैं प्रेग्नेंट थोड़े ही हूं, जो यह सब बता सकूं'

'अरे भैया मैं प्रेग्नेंट थोड़े ही हूं, जो यह सब बता सकूं'



लगता है बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय की प्रेग्नेंसी के सवालों पर जवाब देते थक गए हैं| वह जहाँ जाते हैं मीडिया और लोग उनसे बस इसी बारे में चर्चा करना शुरू कर देते हैं|

हाल ही में उनकी आनेवाली फिल्म आरक्षण के प्रमोशन के दौरान पटना में रखी गई एक प्रेस कांफ्रेंस में भी कुछ ऐसा ही हुआ|फिल्म से हटकर मीडिया ने ऐश की प्रेग्नेंसी और उनके दादा बनने की ख़ुशी के बारे में जमकर सवाल किए|
बिग बी से जब यह पुछा गया कि वह कब तक दादा बन जाएंगे तो उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में कहा ,'भैया नन्हा मेहमान कब आएगा यह मैं कैसे बता सकता हूं,मैं तो प्रेग्नेंट नहीं हूं न'वैसे ऐसा कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या नवम्बर तक माँ बन जाएँगी और बिग बी दादा|
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.