Recent Movies
Showing posts with label Watch Sonam Kapoor Starrer Neerja. Show all posts
Showing posts with label Watch Sonam Kapoor Starrer Neerja. Show all posts

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और खेल जगत तथा बॉलीवुड के सितारे चले 'नीरजा' देखने -Watch Sonam Kapoor Starrer Neerja





नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सोनम कपूर की आने वाली फिल्म ‘नीरजा' देखी. फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का प्रबंध फिल्म निर्माताओं ने किया था. फिल्म स्क्रीनिंग में फिल्म के संगीत निर्देशक शेखर राविजियानी, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास मौजूद थे. 

फिल्म के संगीत निर्देशक शेखर राविजियानी इस फिल्म से अपने 
अभिनय कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं. नीरजा का निर्देशन राम माधवानी ने किया है और यह फिल्म विमान परिचारिका नीरजा भनोट की कहानी पर आधारित है. फिल्‍म में सोनम कपूर मुख्‍य भूमिका निभा रही हैं. 

फिल्म की कहानी विमान अपहरण पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि विमान के यात्रियों को बचाने के लिए एक विमान परिचारिका ने किस प्रकार अपनी जान दांव पर लगा दी. फिल्म में शबाना आजमी ने भी भूमिका निभायी है. उन्‍होंने सोनम की मां का किरदार निभाया है.  युवराज सिंह,अभिनेता रितिक रोशन,मास्‍टर-ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर,जानेमाने अभिनेता और सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर,अभिनेता आमिर खान , ये भी पहुंचे फिल्म देखने  





































दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और खेल जगत तथा बॉलीवुड के सितारे चले 'नीरजा' देखने -Watch Sonam Kapoor Starrer Neerja