Home » , » प्रियंका ने शाहरुख़ के साथ मनाया अपना जन्मदिन!

प्रियंका ने शाहरुख़ के साथ मनाया अपना जन्मदिन!



बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 29 वां जन्मदिन मना रही हैं|ऐसे में लगता है प्रियंका का सपना भी इसी दिन सच हो गया|

प्रियंका ने फिल्म 'रा.1' के सेट पर शाहरुख़ खान के साथ अपना जन्मदिन मनाया और इससे अच्छा तोहफा किसी के लिए और क्या हो सकता है|प्रियंका के बर्थ-डे की प्लानिंग चुपचाप पहले ही कर ली गई थी ताकि मीडिया को इसकी भनक न लगे|

प्रियंका कल ही लंदन से वापस लौटी और सूत्रों की माने तो अपनी आनेवाली फिल्म 'रा.1' की शूटिंग में हिस्सा लेने फिल्मिस्तान स्टूडियो पहुंची तो किंग खान और सेट पर मौजूद अन्य लोगों ने उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया और प्रियंका को बधाई दी|इसके बाद वह देर रात अपने खास दोस्तों और परिवार वालों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए अपने वर्सोवा स्थित घर के लिए निकल पड़ीं|
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.