

मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म 'हिरोइन' में पहले करीना कपूर को ही कास्ट किया गया था मगर बाद में उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया|करीना के पीछे हटने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन को साइन किया गया मगर वह प्रेग्नेंट हो गईं और यह फिल्म अनिश्चित समय के लिए लटक गई|
अब मधुर इस फिल्म को दोबारा शुरू करने की सोच रहे हैं और सुनने में आया है कि उन्होंने फिल्म के लिए फिर से करीना को अप्रोच किया है|हाल ही में करीना अपने प्रेमी सैफ अली खान के साथ वक्त बिताने के लिए हैदराबाद में थीं और सुनने में आया है कि मधुर ने करीना को दोबारा इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई| मगर करीना तब भी फिल्म में काम करने के लिए सहमत नहीं हो पाईं और उन्होंने मधुर की इस गुजारिश को ठुकरा दिया है।
0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.