

ऐसा लगता है कि करिश्मा कपूर और उनके पति संजय ने अपने ‘कभी हां-कभी न’ वाले दांपत्य को कथित तौर पर बचाने के लिए एक रास्ता तलाश लिया है। उनसे जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों ने कानूनन अलग होने के बजाए अलग-अलग शहरों में रहने का फैसला किया है। हाल ही में 37 साल की हुईं करिश्मा ने यह निर्णय अपने बच्चों के भविष्य की खातिर किया है।
गौरतलब है कि 2005 में संजय ने दिल्ली हाईकोर्ट में करिश्मा की विदेश यात्रा पर रोक लगाने की मांग की थी। उस वक्त करिश्मा संजय से हुई बेटी समायरा के साथ विदेश यात्रा पर थीं। इस पर अदालत ने दोनों को सुलह करने का निर्देश दिया था। इसके बाद करिश्मा ने भी मुंबई में रह कर काम करने की इच्छा जताई। तो संजय ने भी कहा कि वे व्यवसाय के सिलसिले में दिल्ली नहीं छोड़ सकते हैं।
एक अन्य सूत्र के मुताबिक दोनों भली-भांति जानते हैं कि अनगिनत मतभेदों के बावजूद वे एक जिम्मेदार अभिभावक हैं। ऐसे में उन्होंने कानूनन अलग न होने का फैसला किया है, क्योंकि उनके बच्चे बड़े हो रहे हैं और तलाक का उन पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। यही वजह है कि करिश्मा मुंबई में रह कर और फिल्में साइन करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी हैं। फिलहाल वह विक्रम भट्ट की फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
वैसे इस जोड़ी में तनाव की मूल वजह संजय के भूतपूर्व मॉडल से संबंध बताए जाते हैं। करिश्मा के इस फैसले का संजय सम्मान करते हैं और समय मिलने पर बच्चों से मिलने मुंबई आते-जाते रहते हैं। संजय समायरा के बेहद करीब हैं, जो उनके साथ दिल्ली भी आ जाती है।
0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.