
हालिया दिनों में सोनाक्षी सिन्हा किसी अभिनेत्री से जुड़ी गलतफहमी या विवादों के कारण ही सुर्खियों में रहीं। लेकिन ऐसा लगता है कि एक शख्स से उनकी दोस्ती कुछ ज्यादा ही बढ़ रही है और यह कोई और नहीं बल्कि टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा हैं।
हालांकि इस दोस्ती पर कइयों को बेहद आश्चर्य है क्योंकि दोनों ही अलग-अलग क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन माना जा रहा है कि इस उभरते रिश्ते में ‘एस फैक्टर’ काम कर रहा है। यही वजह है कि सोशल नेटवर्किग साइट पर दोनों में न सिर्फ अच्छे से बातचीत होती है, बल्कि दोनों एक-दूसरे को फॉलो भी कर रहे हैं।
यही नहीं, दोनों एक-दूसरे की प्रतिभा को सराहने से भी नहीं चूकती हैं। सोनाक्षी से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ‘सोना को सानिया बेहद पसंद हैं और वह एक-दूसरे से अच्छे से परिचित भी हैं। सोना को अंतरराष्ट्रीय टेनिस परिदृश्य पर सानिया की उपस्थिति किसी अन्य भारतीय की ही तरह गौरवान्वित करती है।
ट्विटर पर दोनों लगातार संपर्क में रहती हैं और ट्वीट के आदान-प्रदान से ही उनके रिश्ते में गहराई आ रही है। हालांकि अभी उनकी परस्पर मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन सोना ने पहली फुर्सत में सानिया से मिलने का प्लान बनाया है।’ कह सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा का जादू अब अभिनय जगत से बाहर भी फैलने लगा है। कम से कम सानिया मिर्जा से उनकी दोस्ती तो यही बताती है।
0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.