![]() |
| priyanka chopra |
कैटरीना, करीना, दीपिका जैसी तमाम टॉप एक्ट्रेस आइटम सांग करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं, ऐसे में प्रियंका का अब तक एक भी आइटम सांग नहीं करना आश्चर्य का विषय है। क्या प्रियंका को आइटम सांग करना पसंद नहीं है? इसके जवाब में प्रियंका का कहना है कि उन्हें आइटम सांग करने का ऑफर ही नहीं मिला।प्रियंका से जुड़े लोगों का कहना है कि पता नहीं यह बात कैसे फिल्म इंडस्ट्री में फैल गई कि वे आइटम सांग नहीं करना चाहती। शायद बहुत पहले उन्होंने कहा था कि वे आइटम सांग की बजाय फिल्म में अभिनय करना ज्यादा पसंद करती हैं, जिसका कुछ और ही अर्थ निकाल लिया गया। यदि उन्हें आइटम सांग में दम नजर आएगा तो वे जरूर करेंगी।
फिलहाल प्रियंका के पास अब तक आइटम सांग का ऑफर नहीं आया है। कम समय में लोकप्रियता पाने के लिए आइटम सांग बढ़िया नुस्खा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में प्रियंका का कोई आइटम सांग उनके फैंस को देखने को मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.