Home » » अर्जुन-ईशा की 'चक्रव्यूह' की झलक

अर्जुन-ईशा की 'चक्रव्यूह' की झलक




प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फिल्म 'चक्रव्यूह' का पहला ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म में नक्सली हिंसा का मुद्दा उठाया गया है और ट्रेलर में भी इसकी झलक साफ़ देखने को मिलती है. फिल्म में अर्जुन रामपाल,अभय देओल, ईशा गुप्ता और अंजलि पाटिल ने मुख्य भूमिका निभाई है. ईशा और अर्जुन जहां नक्सलियों से निपटने में लगे पुलिस अफसरों की भूमिका में हैं वहीं अभय देओल नक्सली की भूमिका में दिखाए देंगे. ईशा और अर्जुन ने फिल्म में कुछ हॉट सीन्स भी दिए हैं प्रकाश का कहना है कि इस फिल्म के जरिए उन्होंने नक्सली और सरकार दोनों की स्थिति को आम जनता के बीच लाने की कोशिश की है।प्रकाश ने कहा कि फिल्म में नक्सलियों के हर मुद्दे को समझने की कोशिश की गई है, उनके साथ क्या हुआ, क्यों हुआ और उनकी त्रसदी पर प्रकाश डाला गया है। अगर उनकी समस्या को खुले दिल से पहचान लिया गया तो इस समस्या का समाधान जरूर निकलेगा।
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.