मिथिलेश के लेख | "समाचार" | न्यूज वेबसाइट बनवाएं. | Domain | सूक्तियाँ | छपे लेख | गैजेट्स | प्रोफाइल-कैलेण्डर
पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा 88वीं ऑस्कर पुरस्कार समारोह में लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुरीद द्वारा डिजाइन किया गया सफेद रंग का स्ट्रैपलेस गाउन और डायमंड ईयररिंग्स और रिंग्स पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। अॉस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचने से पहले प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की। प्रियंका प्रिंसेस जैसा महसूस कर रही थी । प्रियंका ने इस समारोह की मेजबानी भी की. पिछले साल एबीसी के थ्रिलर ‘‘क्वांटिको' से शोहरत के एक नए मुकाम पर पहुंचने वाली प्रियंका चोपड़ा ने बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड प्रेजेंट किया ।
बीच की मांग निकालकर की गई पोनी और सुनहरे भूरे रंग का स्मोकी आई लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ पोस्ट किया, ‘‘हीरे लडकियों के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं.. हैशटैग ऑस्कर।' प्रियंका रेड कार्पेट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि वह इस बात को लेकर घबराई हुई थी कि कहीं अवार्ड पेश करते हुए ऑस्कर मंच पर गडबडी न हो जाए. रेयान सीक्रेस्ट ने प्रियंका से पूछा था, ‘‘क्या आपने नामों का अभ्यास किया है.' उन्होंने कहा, ‘‘हां मैंने किया है.
भगवान का शुक्र है कि मैंने सभी उम्मीदवारों के नाम पहले से रिकार्ड कर लिया है क्योंकि मुझे लग रहा था, ‘ हे भगवान, मुझसे कोई गडबडी न हो जाए. लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा क्योंकि मैंने पहले से रिकॉर्ड कर लिया है और सब काम पूरा हो गया है.
अवॉर्ड सेरेमनी में भारतीय मूल के डायरेक्टर आसिफ कपाड़िया की 'एमी' को बेस्ट डॉक्युमेंट्री का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड को 'स्लमडॉग मिलिनेयर' फेम देव पटेल ने प्रेजेंट किया।
Keywords : 88वीं ऑस्कर सेरेमनी, टिल इट हैपंस, 'एमी', 'स्लमडॉग मिलिनेयर' ,देव पटेल जुहैर मुराद , डायमंड , इंस्टाग्राम,क्वांटिको' Priyanka Chopra ,Academy Awards ,oscars 2016 ,White Gown



0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.