Recent Movies
Showing posts with label Aamir Khan Now Bollywoods Only Khan Without An Endorsement. Show all posts
Showing posts with label Aamir Khan Now Bollywoods Only Khan Without An Endorsement. Show all posts

आमिर बॉलीवुड के एकमात्र 'खान', जिनके पास नहीं कोई एंडोर्समेंट-Aamir Khan Now Bollywoods Only Khan Without An Endorsement


मुंबई। कहते हैं कि 'पहले तोलो फिर बोलो', अगर ऐसा नहीं करोगे तो खामियाजा उठाना पड़ेगा। इसका परिणाम आमिर खान के रूप में हमारे सामने है। पिछले साल तक आमिर के पास एंडोर्समेंट्स की कोई कमी नहीं थी, लेकिन आज की तारीख में उनके पास किसी भी प्रोडक्ट या कंपनी का विज्ञापन नहीं है। पिछले साल अप्रैल के महीने में आमिर खान की गिनती ऐसे बॉलीवुड एक्टर्स में होती थी, जिनकी एंडोर्समेंट की फीस टॉप पर थी। वह एक एंडोर्समेंट का लगभग 5 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। तब उनके पास ऑप्शन्स की कोई कमी नहीं थी। लेकिन आज स्थिति बिल्कुल उलट गई है। आज शायद वो बॉलीवुड के एक मात्र 'खान' हैं, जिनके पास कोई एंडोर्समेंट नहीं है। आमिर से जुड़े सूत्रों की मानें तो आज उनके पास इसलिए कोई एंडोर्समेंट नहीं है, क्योंकि वह बहुत चूजी हैं। वह एक समय पर सिर्फ एक ही ब्रांड का एंडोर्समेंट करते है। उन्होंने बताया, 'आमिर की टीम अब कुछ ब्रांड्स से बात कर रही है। जल्द ही इस बारे में जानकारी दी जाएगी।' बता दें कि हाल ही में ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने भी आमिर का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने से मना कर दिया है विज्ञापन जगत के जानकारों की मानें तो आमिर खान को एंडोर्समेंट ना मिलने की वजह पिछले साल असहिष्णुता पर दिया गया उनका बयान है। ये बयान देने के बाद सड़क से सोशल मीडिया तक में आमिर का विरोध शुरू हो गए था। कुछ लोगों का कहना था कि उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ही ना किया जाए, जिनका आमिर एंडोर्समेंट करते हैं। शायद यही वजह है कि ब्रांड अब आमिर से किनारा कर रहे हैं। बता दें कि इस विवाद के बाद से ही स्नैपडील ने आमिर का विज्ञापन दिखाना भी बंद कर दिया था।

Aamir Khan Now Bollywoods Only Khan Without An Endorsement