Recent Movies
Showing posts with label Mohabbte. Show all posts
Showing posts with label Mohabbte. Show all posts

देखिए प्रिंस चार्मिंग की दुनिया कैसे खोई हैं दिव्यंका - Divyanka and Vivek are a fairytale couple



टीवी की इशिमा यानि दिव्यंका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया 8 जुलाई को शादी करने वाले हैं। शादी से पहले दोनों ने प्री वेडिंग फोटो शूट कराया है जिसकी एक फोटो दिव्यंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

इस फोटो में दिव्यंका ने बेबी पिंक कलर का गाउन पहना है जिसमें वह बिल्कुल एक परी जैसी लग रही हैं। इस फोटो में सूट पहने विवेक घुटनों के बल बैठे हैं और फूलों का गुलदस्ता दिव्यंका को  दे रहे हैं।

यह फोटो वेडिंग फोटोग्राफर 'द वेडिंग स्टोरी' ने खींची है, अपने फेसबुक पेज पर यह फोटो शेयर करते हुए 'द वेडिंग स्टोरी' ने लिखा, "वह एक प्रसिद्ध लड़की थी जिसे लाखों लोग चाहते थे। फिर भी वह एक आम लड़की थी, जो एक लड़के की तलाश में थी...और एक दिन वह उससे टकरा गई। जैसे किस्मत ने उन्हें मिलाया हो। यहां देखिए उस खोई लड़की की दुनिया की एक झलक जिसे उसका प्रिंस चार्मिंग मिल गया।"

दिव्यंका और विवेक की मुलाकात ये हैं मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। इस साल जनवरी में दोनों की सगाई हुई थी। एक इंटरव्यू में विवेक ने बताया कि 8 जुलाई को भोपाल में एक निजी समारोह में उनकी और दिव्यंका की शादी होगी। इसके बाद चंडीगढ़ में रिसेप्शन दिया जाएगा।

Keywords Divyanka and Vivek ,fairytale couple, Pre-Wedding Photoshoot,Divyanka Tripathi,Divyanka Tripathi Vivek Dahiya marriage, isita, TV, Mohabbte, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर