Recent Movies
Showing posts with label Randeep Hooda As Sarbjit First Look Is Out. Show all posts
Showing posts with label Randeep Hooda As Sarbjit First Look Is Out. Show all posts

'सरबजीत' में रणदीप का चौकाने वाला लुक-Randeep Hooda As Sarbjit First Look Is Out


निर्देशक उमंग की अपकमिंग फिल्म सरबजीत का पहला लुक रिलीज हो चुका है। फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा का लुक बेहद ही चौकाने वाला है उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। वैसे बॉलीवुड फिल्मों में अब ऐसे लुक देखने को मिल रहे हैं जो बेहद चौकाने वाले हैं। हाल ही में 'कपूर एंड सन्स' ऋषी कपूर का फर्स्ट लुक आया जो काफी अलग था। फिल्म 'सरबजीत' में रणदीप के लुक को देखकर आप भी एक पल के लिए चौक जाएंगे। खबरें ऐसी भी हैं कि इस फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने 28 दिनों में कुल 18 किलो वजन कम किया है।निर्देशक उमंग ने बताया, रणदीप हुड्डा ने अपना खाना कम कर दिया, सिर्फ कॉफी और पानी पीते थे। यहां तक कि जब हम पालघर में शूटिंग कर रहे थे तब तो वहां पर बहुत अच्छा खाना था। सबरजीत को 4 3 4 लंबाई-चौड़ाई के कमरे में रखा गया था और उनके ऊपर चूहों के काटने के भी निशान थे। पहली बार जब मैं रणदीप से मिला था तो कहा था कि मैं उनकी हड्डिया देखऩा चाहता हूं। उन्होंने इस चुनौती को स्वीकारा और मैं भी उन्हें देखकर शॉक्ड रह गया। आपको बता दें कि फिल्म सरबजीत एक बॉयोपिक है जो सरबजीत की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में एश्वर्या राय, रिचा चड्डा और रणदीप हुडा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म में ऐश्वर्या राय सरबजीत की बहन की भूमिका में नजर आएगी। गौरतलब है कि सरबजीत पर जासूसी का आरोप लगाया गया था जिसके बाद से ही उन्हें पाकिस्तान जेल में रखा गया था। ये फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Randeep Hooda As Sarbjit First Look Is Out